साउथ स्टार महेश बाबू की मां इंदिरा देवी का निधन हो गया है। उन्होंने बुधवार सुबह 4 बजे अंतिम सांस ली। रिपोर्ट्स की मानें तो वह उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थी और उनकी इलाज हैदराबाद के अस्पताल में चल रहा था।

एंटरटेनमेंट डेस्क. साउथ फिल्मों के सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) का मां इंदिरा देवी (Indira Devi) का बुधवार अल सुबह निधन हो गया। वे उम्र संबंधी कई बीमारियों से पीड़ित थी। कहा जा रहा है कि वे हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में भर्ती थी और लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था। रिपोर्ट्स की मानें तो अंतिम दर्शन के लिए इंदिरा देवी का पार्थिव शरीर पद्मालय स्टूडियो में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक रखा जाएगा। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को 1 बजे बाद महाप्रस्थानम में होगा। महेश बाबू की फैमिली की तरफ से स्टेटमेंट जारी किया है कि वेटरन एक्टर कृष्णा की पत्नी और महेश बाबू की मां घट्टामनेनी इंदिरा देवी का कुछ समय पहले निधन हो गया। वो पिछले काफी समय से उम्र से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित थीं। उनके पार्थिव शरीर को आज सुबह नौ बजे फैन्स के दर्शन के लिए पद्मालय स्टूडियो में रखा जाएगा और बाद में महाप्रस्थानम में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


फैन्स ने महेश बाबू की मां के निधन पर जताया शोक
महेश बाबू के फैन्स ने उनकी मां के निधन पर दुख व्यक्त किया है। एक फैन ने लिखा- #indiramma garu की आत्मा को शांति मिले, मजबूत रहें अन्ना @urstrulyMahesh हमेशा आपके साथ, इस सच्चाई को स्वीकार करना कठिन है। एक अन्य ने लिखा- ये बहुत ही दुख की बात है कि हमारे #महेशबाबू मां...इंदिरा देवी गरु...ने आज अंतिम सांस ली। घट्टामनेनी परिवार और शुभचिंतकों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं। #RIPIndiraDeviGaru। मजबूत रहें अन्ना। इंदिरा देवी के निधन की दुखद खबर सतीश रेडी ने अपने ट्विटर हैंडल पर भी शेयर की है। उन्होंने लिखा- सुपरस्टार महेश बाबू की मां इंदिरा गुरु का निधन हो गया है। उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाए। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।


कुछ महीने हुआ था महेश बाबू के भाई का निधन
आपको बता दें कि इस साल के शुरुआत में महेश बाबू के बड़े भाई रमेश बाबू का भी उम्र संबंधी बीमारियों की वजह से निधन हो गया था। बता दें कि महेश गुजरे जमाने की स्टार कृष्णा और इंदिरा देवी की पांच बच्चों में से चौथे नंबर पर है। महेश बाबू की शादी नम्रता शिरोडकर से हुई है। उनके दो बच्चे गौतम घट्टामनेनी और सितारा घट्टामनेनी है। 


- आपको बता दें कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री से लगातार बुरी खबरें सुनने को मिल रही है। कुछ दिन पहले ही प्रभास के चाचा कृष्णम राजू का निधन हो गया था। उनके अंतिम संस्कार में कई साउथ स्टार्स शामिल हुए थे। बता दें कि कृष्णम राजू ने करीब 187 फिल्मों में काम किया था।

ये भी पढ़ें

क्या ऋतिक रोशन के करियर की सबसे महंगी फिल्म Vikram Vedha खेल पाएंगी माइंड गेम, सामने है ये बिग चैलेंज

क्लास में टेबल के नीचे बैठकर टीचर के साथ ऐसी गंदी हरकत करते थे रणबीर कपूर, पकड़े गए तो मचा था बवाल

500 करोड़ की Ponniyin Selvan 1 के लिए मेकर्स ने खेला मास्टर स्ट्रोक, Vikram Vedha पर मंडराया खतरा

Vikram Vedha: ऋतिक रोशन-सैफ अली खान नहीं बल्कि ये 2 सुपरस्टार्स थे मेकर्स की पहली पसंद, पर नहीं बनी बात

आखिर क्यों 70 के दशक की इस एक्ट्रेस की खूबसूरती ही बन गई थी उसकी दुश्मन, सालों बाद अब खोला राज