मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कन्नड़ एक्टर सुशील गौड़ा अपने होमटाउन मंड्या (कर्नाटक) में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उनके निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। हालांकि, उनकी मौत के पीछे का कारण अभी सामने नहीं आया है। कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में खुद को स्थापित करने के लिए सुशील लगातार मेहनत कर रहे थे। एक्ट्रेस अमिता रंगानाथ ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनको श्रद्धांजलि दी है। अमिता ने उनके साथ 'अंतपुरा' में काम किया था। 

मुंबई/कर्नाटक. सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ है और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को एक और बड़ा झटका लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कन्नड़ एक्टर सुशील गौड़ा अपने होमटाउन मंड्या (कर्नाटक) में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उनके निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। हालांकि, उनकी मौत के पीछे का कारण अभी सामने नहीं आया है। सुशील को कन्नड़ टीवी सीरियल 'अंतपुरा' में काम करने के लिए जाना जाता है। वो कन्नड़ फिल्म 'सलगा' में भी नजर आने वाले थे। इस फिल्म में वो पुलिस का रोल निभा रहे थे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram


इंडस्ट्री में शोक की लहर
सुशील की आत्महत्या की खबर मिलने के बाद इंडस्ट्री में शोक की लहर है। कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में खुद को स्थापित करने के लिए सुशील लगातार मेहनत कर रहे थे। एक्ट्रेस अमिता रंगानाथ ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनको श्रद्धांजलि दी है। अमिता ने उनके साथ 'अंतपुरा' में काम किया था। 

सेलेब्स ने किया शोक व्यक्त
एक्टर दुनिया विजय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दुख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा- 'जब मैंने पहली बार उसे देखा था तो मुझे वो हीरो की तरह लगे थे। फिल्म रिलीज होने से पहले ही वो हमें बहुत जल्दी छोड़ कर चले गए। आत्महत्या करना किसी समस्या का हल नहीं है। मुझे लगता है कि इस साल मौत का सिलसिला नहीं रूकेगा। केवल कोरोना वायरस की वजह से यह नहीं हो रहा है। लोगों की नौकरियां जा रही हैं। उनमें विश्वास की कमी है। इस वक्त मजबूत होकर रहना है, जिससे इस मुश्किल घड़ी से निकल जाएं।' निर्देशक अरविंद कौशिक ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा- 'बेहद दुखद खबर मिली। सुशील, जो टीवी सीरियल 'अंतपुरा' में लीड रोल में थे, अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।'