टीवी एक्टर मनमीत ग्रेवाल और प्रेक्षा मेहता के बाद फिल्म इंडस्ट्री में एक और खुदकुशी का मामला सामने आया है। कन्नड़ एक्ट्रेस और टीवी एंकर चांदना वीके ने आत्महत्या कर ली है। मामला 28 मई का है, लेकिन मीडिया में खबर अब सामने आई है। 

मुंबई/बेंगलुरू। टीवी एक्टर मनमीत ग्रेवाल और प्रेक्षा मेहता के बाद फिल्म इंडस्ट्री में एक और खुदकुशी का मामला सामने आया है। कन्नड़ एक्ट्रेस और टीवी एंकर चांदना वीके ने आत्महत्या कर ली है। मामला 28 मई का है, लेकिन मीडिया में खबर अब सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चांदना ने खुदकुशी जैसा कदम ब्वॉयफ्रेंड दिनेश के शादी से इनकार करने के बाद उठाया। चांदना ने जहर खाकर जान दी है। मौत से पहले चांदना ने एक वीडियो बनाया, जिसमें वो कह रही हैं, तुमने कहा था कि अगर मैं मर जाऊं तो तुम्हारे लिए अच्छा होगा। मैं अपनी लाइफ खत्म कर रही हूं और इसकी वजह तुम हो।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चांदना के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि उनकी बेटी दिनेश के साथ पांच साल से रिलेशनशिप में थी। दिनेश ने उससे शादी का वादा किया था। लेकिन उससे 5 लाख रुपए लेने के बाद उसने दूरी बनानी शुरू कर दी थी। बेंगलुरू की सुद्दागुंटेपाल्या पुलिस ने चांदना के ब्वॉयफ्रेंड दिनेश, उनके पिता लोकाप्पा गोवडा, मां गायत्री, बहन शीला और अंकल स्वामी उर्फ दयानंद समेत पूरे परिवार के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। 

बता दें कि 25 मई को टीवी एक्ट्रेस प्रेक्षा मेहता ने पंखे से लटककर जान दे दी थी। इंदौर की रहने वाली प्रेक्षा पिछले ढाई महीने से चल रहे लॉकडाउन के कारण काम न मिलने की वजह से परेशान थी। वहीं, 15 मई को टीवी एक्टर मनमीत ग्रेवाल ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर खुदकुशी कर ली थी।