इस साल कई बड़े दिग्गज दुनिया को अलविदा कह गए। कुछ कोरोना की वजह से तो कुछ अलग-अलग बीमारियों की वजह से। फिल्म इंडस्ट्री के लिए और एक बुरी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो वेटरन सिंगर और एक्टर  पप्पुकुट्टी भागवाथर का सोमवार को कोच्चि में निधन हो गया। वह 107 साल के थे।  कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर उनके प्रति संवेदना व्यक्त की है। पूरी साउथ इंडस्ट्री शोक में डूबी है। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने शोक व्यक्त किया है। पप्पुकुट्टी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1950 में आई फिल्म प्रसन्ना से की थी।

मुंबई/ हैदराबाद. साल 2020 आमजनों की तरह ही फिल्म इंडस्ट्री के लिए बुरा साबित हो रहा है। इस साल कई बड़े दिग्गज दुनिया को अलविदा कह गए। कुछ कोरोना की वजह से तो कुछ अलग-अलग बीमारियों की वजह से। फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो वेटरन सिंगर और एक्टर पप्पुकुट्टी भागवाथर का सोमवार को कोच्चि में निधन हो गया। वह 107 साल के थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने सोमवार को अपने घर पर अंतिम सांस ली। वह उम्र से संबंधित बीमारी से पीड़ित थे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


शोक में डूबी इंडस्ट्री
सिंगर और एक्टर रहे पप्पुकुट्टी को रुथान शंकु, कट्टुकुरंगु, पडिचा कल्लन, विलाकुंजा मनुशियर जैसी फिल्मों में उनके काम के लिए जाना जाता है। कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर उनके प्रति संवेदना व्यक्त की है। पूरी साउथ इंडस्ट्री शोक में डूबी है। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने शोक व्यक्त किया है। एक आधिकारिक बयान में कहा- "वह मलयालम सिनेमा में एक बाल कलाकार के रूप में आए थे, बाद में सिनेमा और रंगमंच दोनों के क्षेत्र में सात दशकों से अभिनेता और गायक के रूप में सक्रिय थे। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।"


3 साल पहले हुआ था पत्नी का निधन
पप्पुकुट्टी का जन्म 1913 में हुआ था। वे माइकल और अन्ना की दूसरी संतान थे। 2017 में उनकी पत्नी का निधन हो गया। कुछ दिनों पहले ही लेखक-निर्देशक सैची उर्फ ​​केई सचिदानंदन का निधन कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ था। इससे पहले कन्नड़ एक्टर चिरंजीवी सारजा का 39 की उम्र में निधन हो गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनको सांस से संबंधी समस्या थी। बॉलीवुड में इरफान खान, ऋषि कपूर, वाजिद खान और सुशांत सिंह राजपूत के बाद साउथ इंडस्ट्री ने एक दिग्गज एक्टर को खो दिया है। पप्पुकुट्टी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1950 में आई फिल्म प्रसन्ना से की थी।