श्रुति हासन और नागा चैतन्य 2013 में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए एक-दूसरे से मिले थे। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे। नागा चैतन्य और श्रुति ने 2016 में आई फिल्म 'प्रेमम' में साथ काम किया है।

मुंबई/हैदराबाद। साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य 33 साल के हो गए हैं। 23 नवंबर, 1986 को हैदराबाद में जन्मे नागा ने अक्टूबर, 2017 में एक्ट्रेस समांथा रूथ से शादी की। दोनों की शादी हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से हुई थी। वैसे, समांथा से पहले नागा का अफेयर कमल हासन की बेटी श्रुति हासन से था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रुति हासन और नागा चैतन्य एक कॉमन फ्रेंड के जरिए एक-दूसरे से 2013 में मिले थे। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे थे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कभी एक-दूजे को देखे बिना नहीं रहते थे नागा और श्रुति : 
एक लीडिंग पोर्टल के सोर्स के मुताबिक, दोनों का प्यार इतना गहरा था कि एक-दूसरे को देखे बिना नहीं रहते थे। यहां तक कि दोनों की शादी की खबरें भी मीडिया में आ गई थीं। यहां तक कि 2013 के साउथ फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में भी दोनों की नजदीकियां साफतौर पर देखी गई थीं।

ऐसे हुआ श्रुति और नागा चैतन्य का ब्रेकअप : 
एक रिपोर्ट के मुताबिक, श्रुति और उनकी छोटी बहन अक्षरा एक फंक्शन में नागा चैतन्य के साथ गए थे। इसी दौरान श्रुति को परफॉर्म करने के लिए स्टेज पर जाना था तो उन्होंने नागा को कहा कि मेरी बहन को भी लेते जाना। लेकिन टाइमिंग इश्यू की वजह से नागा अक्षरा को छोड़कर चले गए। बस इसके बाद से ही श्रुति और नागा चैतन्य में मनमुटाव हुआ, जो ब्रेकअप की वजह बना। 

जब श्रुति ने पोस्ट की नागा की फोटो तो लगा कि हो गया पैचअप : 
मई, 2015 में जब श्रुति ने नागा चैतन्य के बर्थडे पर अपनी और नागा की एक सेल्फी सोशल मीडिया में पोस्ट की तो लगा कि शायद दोनों का पैचअप हो गया, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। बता दें कि नागा चैतन्य और श्रुति ने 2016 में आई फिल्म 'प्रेमम' में काम किया है।

View post on Instagram

2016 में समांथा ने नागा के साथ कबूली रिलेशनशिप : 
श्रुति से नागा चैतन्य के ब्रेकअप और सिद्धार्थ से समांथा का रिलेशन टूटने के बाद नागा चैतन्य और समांथा एक-दूसरे के करीब आए और इनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। समांथा ने सितंबर, 2016 में नागा चैतन्य के साथ अपनी रिलेशनशिप कबूल की। इसके बाद जनवरी, 2017 में दोनों ने सगाई कर ली। एक इंटरव्यू में समांथा ने कहा था- फिल्म इंडस्ट्री में नागा उनके पहले दोस्त बने और तब से अब तक वो उनके सबसे बेस्ट फ्रेंड बन चुके हैं।