2026 के 6 धमाकेदार रियलिटी शो, एक में तो कंटेस्टेंट्स को हर हद पार करने की इजाजत
मनोरंजन जगत के लिए 2026 एक बड़ा साल साबित होने वाला है क्योंकि कई पॉपुलर रियलिटी टीवी शो नए सीजन के साथ कमबैक कर रहे हैं। हाल ही में कई नए शो की घोषणा की गई है। कुछ शो की स्ट्रीमिंग शुरू हो चुकी है, जबकि कुछ के प्रीमियर जल्दी होने वाले हैं।

2026 के धमाकेदार रियलिटी शोज
2026 में धमाकेदार और शानदार रियलिटी शोज दर्शकों का मनोरंजन करने आ रहे हैं। वैसे इनमें से कुछ शुरू हो चुके हैं। आपको जानकार हैरानी होगी कि एक शो बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार होस्ट करने वाले हैं। दर्शक अक्षय के रियलिटी शो को देखने का इंतजार कर रहे हैं।
व्हील ऑफ फॉर्च्यून
अमेरिकी गेम शो व्हील ऑफ फॉर्च्यून का इंडियन वर्जन, जिसे अक्षय कुमार होस्ट करेंगे, जल्द ही टेलीविजन पर आने वाला है। दिसंबर 2025 में मेकर्स ने एक पोस्टर के साथ शो की घोषणा की थी। ये सोनी टेलीविजन पर प्रसारित होगा और सोनी लिव पर भी स्ट्रीम किया जाएगा।
ये भी पढ़ें... TV TRP List: नागिन 7 ने पछाड़ डाला अनुपमा को, NO.1 पर अभी भी इस शो का कब्जा
मास्टरशेफ इंडिया सीजन 9
मोस्ट पॉपुलर टीवी कुकिंग रियलिटी शो मास्टरशेफ इंडिया अपने नौवें सीजन के साथ लौट आया है। इस साल की थीम है भारत का गौरव। शो में जज के तौर पर विकास खन्ना, रणवीर बराड़ और कुणाल कपूर शामिल होंगे।
स्प्लिट्सविला सीजन 16
एमटीवी का पॉपुलर डेटिंग रियलिटी शो स्प्लिट्सविला सीजन 16 के साथ वापसी करने जा रहा है। करण कुंद्रा और सनी लियोन द्वारा होस्ट किया जाने वाला ये शो 9 जनवरी, 2026 से शुरू हो रहा है।
शार्क टैंक इंडिया सीजन 5
सोनी टीवी का एंटरप्रेन्योरशिप रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया का पांचवां सीजन आ रहा है। शो का प्रीमियर 5 जनवरी को हुआ। ये सोनी लिव पर स्ट्रीम हो रहा है। अमन गुप्ता, नमिता थापर, पीयूष बंसल, विनीता सिंह और अनुपम मित्तल सहित कई जाने-माने शार्क इस शो में नजर आ रहे हैं।
द 50
खबरों की मानें तो द 50 फ्रेंच सीरीज लेस सिंकुआंटे से इन्पायर्ड है। इस शो में 50 प्रतियोगी हिस्सा लेंगे और ये जियो हॉटस्टार पर प्रसारित होगा। हालांकि, मेकर्स ने शो के फॉर्मेट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। शो की स्ट्रीमिंग 1 फरवरी से होगी। ये एक ऐसा शो होगा, जिसमें कोई नियम-कायदे नहीं होंगे। प्रतिभागियों को हर तरह छूट रहेंगी।
बिग बॉस मराठी 6
रियलिटी शो बिग बॉस मराठी सीजन 6 के साथ कलर्स मराठी और जियो हॉटस्टार पर कमबैक करने के लिए तैयार है। ये शो 11 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। इस शो को बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख होस्ट करेंगे।
ये भी पढ़ें... OTT पर सबसे ज्यादा देखी गई ये 5 फिल्में, एक BOX OFFICE पर कमा चुकी 340% प्रॉफिट