MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • कौन है पीआर मानसिंह, जिन्होंने 83 वर्ल्ड कप जीतने वाले 14 हीरो को तराशा

कौन है पीआर मानसिंह, जिन्होंने 83 वर्ल्ड कप जीतने वाले 14 हीरो को तराशा

40 years of World Cup win: 40 साल पहले 25 जून 1983 को भारतीय क्रिकेट टीम ने अपना पहला क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता था। इतिहास रचने वाले 14 खिलाड़ियों से तो आप कई दफा मिल चुके हैं, लेकिन आज हम आपको मिलवाते हैं इन्हें तराशने वाले पीआर मानसिंह से...

2 Min read
Author : Deepali Virk
| Updated : Aug 25 2023, 11:51 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
Image Credit : google

कपिल देव की अगुवाई में भारतीय टीम ने आज से 40 साल पहले 25 जून 1983 के दिन ही विश्व क्रिकेट में इतिहास रचा था और वेस्टइंडीज को हराकर क्रिकेट वर्ल्ड कप अपने नाम किया था।

28
Image Credit : google

कपिल देव के अलावा भारतीय टीम में सुनील गावस्कर, मदन लाल, मोहिंदर अमरनाथ, सैयद किरमानी, यशपाल शर्मा, कीर्ति आजाद, रोजर बिन्नी, संदीप पाटिल, कृष श्रीकांत और बलविंदर संधू जैसे खिलाड़ी शामिल थे।

38
Image Credit : google

क्या आप जानते हैं कि इन 14 लोगों को सिलेक्ट करने वाले सिलेक्टर कौन थे? तो आपको बता दें कि वह कोई और नहीं पूर्व क्रिकेटर पीआर मानसिंह थे, जिन्होंने 1983 के हीरो को तराशा था।

48
Image Credit : google

भारतीय क्रिकेट में मैन साहब के नाम से मशहूर पीआर मानसिंह उस समय चयन पैनल का हिस्सा थे, जिसने वर्ल्ड कप के लिए टीम चुनी थी और उन्होंने ही कपिल देव को वर्ल्ड कप का कप्तान बनाने की सिफारिश की थी।

58
Image Credit : google

इतना ही नहीं पी आर मान सिंह भारतीय टीम के मैनेजर भी थे। जिन्होंने आर्थिक तंगी के बावजूद क्रिकेटरों की किट इकट्ठा करने से लेकर टिकट बुक करने, टैक्सी बुलाने, इंग्लैंड में खाना इंतजाम करने तक सारे काम किए थे।

68
Image Credit : google

पीआर मानसिंह खुद एक पूर्व क्रिकेटर रह चुके हैं। उन्होंने 1965 से लेकर 1968 तक फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 5 मैचों में 57 रन बनाए और 1 विकेट भी लिया था। हालांकि, 1968 में क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वह भारतीय क्रिकेट टीम के सेवक बन गए।

78
Image Credit : google

बॉलीवुड डायरेक्टर कबीर खान की बनाई फिल्म 83 में भी उनकी जर्नी को बखूबी दिखाया गया है कि कैसे उन्होंने मेहनत और ईमानदारी से एक मैनेजर की भूमिका निभाई। उनके किरदार को मशहूर एक्टर पंकज त्रिपाठी ने निभाया था।

88
Image Credit : google

मानसिंह विश्वकप के दौरान मैदान पर भले ही नहीं थे, लेकिन पर्दे के पीछे उन्होंने जो कड़ी मेहनत की वह काबिले तारीफ है और उन्हें भी 83 का एक हीरो कहा जाता है। 1983 विजेता टीम के सदस्य रवि शास्त्री ने उन्हें वन मैन आर्मी भी कहा था।

और पढ़ें- बेटी जीवा के साथ इस तरह अपने 6 करोड़ के फार्म हाउस में इंजॉय कर रहे धोनी, देखें- प्यारा वीडियो

About the Author

DV
Deepali Virk
दीपाली विर्क। पत्रकारिता जगत में 10 साल से ज्यादा का अनुभव। अगस्त 2020 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़ी हुई हैं। खेल जगत, लाइफ स्टाइल, फूड, वायरल और ट्रे्डिंग जैसे विषयों का अनुभव है। साल 2015 से इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की। पत्रिका न्यूज़, डीएनएन न्यूज़ चैनल, बीटीवी और कई अन्य प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों मे काम का अनुभव। Asianxt डिजिटल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में काम कर रही हैं। इनके पास डबल मास्टर डिग्री है- पत्रकारिता और एमबीए एचआर-मार्केटिंग। खेल, लाइफस्टाइल, फैशन, फूड, हेल्थ और रिसर्च बेस्ड फीचर स्टोरी पर काम करने विशेषज्ञता हासिल है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 6th April, 2026, आईपीएल में आज किसका मैच है, जानिए आज का शेड्यूल
Recommended image2
Who Won Yesterday’s IPL Match, LSG vs SRH & RCB vs CSK (5 April, 2026): कल का मैच कौन जीता? लखनऊ बनाम हैदराबाद, बेंगलुरू बनाम चेन्नई रिजल्ट
Recommended image3
Shami on Fire: मो. शमी ने तहस-नहस कर दिया हैदराबाद का टॉप ऑर्डर, फैंस ने अगरकर-गंभीर की लगा दी क्लास
Recommended image4
RCB vs CSK Score IPL 2026: RCB का जलवा बरकरार! चेन्नई को 43 रन से हराकर दर्ज की लगातार दूसरी जीत
Recommended image5
RCB vs CSK Live Streaming: मोबाइल और टीवी पर फ्री में कैसे देखें आज का IPL मैच
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved