IPL 2026 Today Match: आज आईपीएल में प्लेऑफ की आर-पार की जंग देखने को मिलेगी। संडे को होने वाले डबल हेडर मुकाबले में अगर आप भी एक भी गेंद मिस नहीं करना चाहते, तो यहां जानिए आज के दोनों मैचों का पूरा शेड्यूल, टाइमिंग, प्लेइंग-11, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स...
IPL 2026 Schedule Today: IPL 2026 अब अपने सबसे रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। आज रविवार 24 मई को सुपर संडे के मौके पर दो महामुकाबले खेले जाने वाले हैं। आज का दिन प्लेऑफ (Playoffs) की रेस के लिहाज से बेहद खास और आर-पार वाला है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज मैदान पर कौन-सी टीमें आपस में भिड़ेंगी, मैच कितने बजे शुरू होगा, पिच का मिजाज कैसा रहेगा, दोनों मैचों में क्या दांव पर लगा है और ये मैच लाइव कहां देख सकते हैं, तो चलिए आपको आज के दोनों मैचों की एक-एक अपडेट और पूरा शेड्यूल बताते हैं...

मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स: IPL में आज पहला मैच
आज का पहला मैच पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का टॉस दोपहर 03:00 बजे होगा और पहली गेंद दोपहर 03:30 बजे फेंकी जाएगी। इस महामुकाबले को जियोस्टार नेटवर्क चैनल्स और जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप पर देख सकते हैं।
MI vs RR: क्या दांव पर है?
राजस्थान रॉयल्स की टीम इस समय 14 पॉइंट्स के साथ टेबल में चौथे नंबर पर है। प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के लिए राजस्थान को आज हर हाल में जीत चाहिए। अगर वो जीतते हैं, तो 16 पॉइंट्स के साथ आगे निकल जाएंगे। लेकिन अगर राजस्थान हार गई, तो उसे दूसरे मैचों के रिजल्ट पर निर्भर रहना पड़ेगा। ऐसे में कप्तान रियान पराग की टीम पूरी ताकत लगाने वाली है। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम भले ही इस सीजन प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हो, लेकिन हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई की टीम अपने घरेलू मैदान पर सम्मान की खातिर यह मैच जीतकर सीजन का अंत जीत के साथ करना चाहेगी।

RR vs MI: मैच के X-फैक्टर क्या है?
राजस्थान की तरफ से मुंबई के लिए सबसे बड़ा खतरा उनके ओपनर यशस्वी जायसवाल हैं, जो वानखेड़े की छोटी बाउंड्री पर जमकर चौके-छक्के बरसा सकते हैं। पिछले मैच में उन्होंने मुंबई के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की थी। खास बात ये है कि वानखेड़े उनका पसंदीदा मैदान माना जाता है। वहीं मुंबई इंडियंस के लिए ये सीजन काफी खराब रहा है। टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है, लेकिन रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या जीत के साथ सीजन खत्म करना चाहेंगे। जसप्रीत बुमराह से एक बार फिर धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स: आज का दूसरा ब्लॉकबस्टर मैच
आज का दूसरा और आखिरी लीग मैच कोलकाता के मशहूर ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जाएगा। यहां कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। टॉस शाम 07:00 बजे और मैच 07:30 बजे से शुरू होगा। इस मैच को भी जियोस्टार नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर लाइव देख सकते हैं।
KKR vs DC: क्या दांव पर है?
कोलकाता (KKR) के लिए यह मैच 'करो या मरो' जैसा है। प्लेऑफ की टिकट पक्की करने के लिए केकेआर को अपने होम ग्राउंड पर यह मैच हर हाल में जीतना होगा। दूसरी तरफ, अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स (DC) इस मैच में कोलकाता का खेल बिगाड़ने (स्पॉइलर बनने) के इरादे से उतरेगी। दोनों टीमों के बीच अब तक 35 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 19 कोलकाता ने और 15 दिल्ली ने जीते हैं।

KKR vs DC Pitch Report: कैसी रहेगी ईडन गार्डन्स की पिच?
ईडन गार्डन्स की पिच हमेशा से बल्लेबाजों की मददगार रही है। यहां की आउटफील्ड इतनी तेज है कि गेंद पलक झपकते ही बाउंड्री के पार चली जाती है। शाम का मैच होने के कारण शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, सुनील नारायण जैसे स्पिनर्स का जादू देखने को मिल सकता है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 175 से 190 रन के बीच रहता है।
KKR vs DC Playing XI: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR Playing XI)
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी।
दिल्ली कैपिटल्स (DC Playing XI)
केएल राहुल (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, साहिल परख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), माधव तिवारी, त्रिपुरना विजय, लुंगी एनगिडी, मिचेल स्टार्क, मुकेश कुमार।


