MS Dhoni Controversy: इरफान पठान के 5 साल पुराने वीडियो ने एमएस धोनी के खिलाफ नई बहस को छेड़ दिया है। इसी कड़ी में अब युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने भी धोनी के खिलाफ विवादित बयान दिया।

Yograj Singh on Dhoni: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी इस वक्त खूब सुर्खियों में है। दरअसल, पूर्व खिलाड़ी इरफान पठान का 5 साल पुराना एक वीडियो हाल ही में वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने ये तक कहा कि मेरी आदत किसी के कमरे में हुक्का लगाने की नहीं थी, इसलिए मैं टीम से बाहर हुआ। उनका इशारा एमएस धोनी की तरफ था। सोशल मीडिया पर उनका ये बयान तेजी से वायरल हुआ और अब इस बीच पूर्व क्रिकेटर और युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने भी धोनी के खिलाफ आग को उगली और ये तक कह दिया कि उनके मन में चोर है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

धोनी के खिलाफ क्या बोले योगराज सिंह?

योगराज सिंह ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एमएस धोनी पर हमला बोला और कहा- ये केवल इरफान पठान की कहानी नहीं बल्कि गौतम गंभीर, वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह भी ये कह चुके हैं कि उन्हें मक्खी की तरह टीम से बाहर कर दिया गया था। उन्होंने इसकी जांच कराने की बात भी कही। योगराज यहीं नहीं रुके उन्होंने ये तक कह दिया कि धोनी इस मुद्दे पर कभी जवाब नहीं देंगे, क्योंकि जिसके मन में चोर होता है वही चुप होता है। उन्होंने एमएस धोनी पर भारतीय क्रिकेट टीम को बर्बाद करने का आरोप भी लगाया।

और पढ़ें- सिर्फ इरफान पठान नहीं, धोनी के खिलाफ आवाज उठा चुके हैं ये 5 क्रिकेटर

पठान के 6 शब्दों ने इंटरनेट पर लगा दी आग, यूजर्स ने वायरल कर दिया यह खास कमेंट

धोनी के खिलाफ कैसे शुरू हुआ विवाद

दरअसल, सोशल मीडिया पर इन दिनों इरफान पठान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने टीम सिलेक्शन को लेकर कह रहे हैं कि मेरी आदत नहीं थी कि मैं किसी के कमरे में हुक्का लगाने या फालतू बात करने के लिए जाऊं। कभी-कभी आपका चुप रहना ही सही होता है। उन्होंने सीधे तौर पर किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन इस बयान को एमएस धोनी से जोड़कर देखा जा रहा है। एक ट्वीट में उन्होंने फैंस को जवाब देते हुए कहा कि धोनी और वो बैठकर साथ में हुक्का पियेंगे। इससे आग में घी डालने का काम हुआ और फिर इरफान पठान के बाद योगराज सिंह भी धोनी के खिलाफ बोलते हुए नजर आए। हालांकि, एमएस धोनी की तरफ से अब तक इन आरोपों पर कोई रिएक्शन नहीं आया है।