MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • Ambati rayudu IPL retirement: क्रिकेट से ज्यादा विवादों से रहा इस खिलाड़ी का नाता, कभी बुजुर्ग को पीटा तो कभी बीसीसीआई से कर ली बहस

Ambati rayudu IPL retirement: क्रिकेट से ज्यादा विवादों से रहा इस खिलाड़ी का नाता, कभी बुजुर्ग को पीटा तो कभी बीसीसीआई से कर ली बहस

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2023 के फाइनल मुकाबले से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के धाकड़ बल्लेबाज अंबाती रायडू ने अपने आईपीएल रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। सोमवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाला मुकाबला उनका आखिरी मुकाबला होगा...

3 Min read
Author : Deepali Virk
| Updated : May 29 2023, 08:36 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
Image Credit : Getty

भारतीय क्रिकेट टीम में कई खिलाड़ी ऐसे हैं जिनका नाता विवादों से हमेशा ही रहा है। कुछ ऐसे ही खिलाड़ी रहे हैं अंबाती रायडू, जिनके पास टैलेंट तो खूब है, लेकिन अपने अग्रेशन और एटीट्यूड के चलते उन्हें विवादों के लिए ज्यादा जाना जाता है।

28
Image Credit : Getty

क्रिकेट पिच पर खिलाड़ियों से भिड़ना हो या अंपायर से विवाद करना हो, कई बार अंबाती रायडू का नाम इन चीजों में आ चुका है और इतना ही नहीं अपने सिलेक्शन को लेकर वह बीसीसीआई से भी भिड़ चुके हैं। हालांकि, बाद में उन्हें माफी भी मांगनी पड़ी थी।

38
Image Credit : Getty

2005 में रणजी ट्रॉफी के दौरान आंध्र प्रदेश के लिए खेलते हुए अंबाती रायडू हैदराबाद के अर्जुन यादव से भिड़ गए थे और दोनों के बीच खूब कहासुनी हुई थी।

48
Image Credit : google

आईपीएल के मंच पर भी अंबाती रायडू खिलाड़ी से लड़ लिए थे। दरअसल, आईपीएल के नवे सीजन में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए अंबाती रायडू ने अपने ही टीम मेट हरभजन सिंह से बहस कर ली थी और दोनों के बीच खूब कहासुनी हुई थी।

58
Image Credit : google

इसके बाद 2019 में जब वर्ल्ड कप के लिए उनका सिलेक्शन नहीं हुआ, तो उन्होंने तैश में आकर संन्यास का ऐलान भी कर दिया था। हालांकि, एक साल बाद वो रिटायरमेंट से बाहर आए लेकिन उन्हें टीम में खेलने का मौका नहीं मिला।

68
Image Credit : google

सिर्फ मैदान पर ही नहीं मैदान के बाहर भी अंबाती रायडू के कई बार विवाद हुए हैं। साल 2018 में अंबाती रायडू की कार से एक बुजुर्गों को धक्का लग गया था। इस पर रायडू इतना भड़क गए थे कि दोनों के बीच हाथापाई हो गई थी।

78
Image Credit : twitter

बता दें कि रविवार को अंबाती रायडू ने आईपीएल 2023 के फाइनल मुकाबले से पहले ट्वीट कर अपने रिटायरमेंट की जानकारी दी। उन्होंने पोस्ट में लिखा- "दो ग्रेट टीमें मुंबई और सीएसके के लिए खेला। 204 मैच, 14 सीजन, 11 प्लेऑफ, 8 फाइनल और पांच ट्रॉफी, उम्मीद है कि आज रात छठा जीतूंगा।" कल बारिश की वजह से गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला नहीं हो पाया था, लेकिन यह मैच सोमवार 29 मई 2023 को खेला जाएगा।

88
Image Credit : Getty

अंबाती रायडू के क्रिकेट करियर की बात की जाए तो उन्होंने आईपीएल में 203 मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 4329 रन है। वहीं, इंटरनेशनल क्रिकेट में अंबाती रायडू ने 55 वनडे में 1694 रन और 6 t20 में 42 रन अपने नाम किए हैं।

और पढ़ें- IPL 2023 Final Rain Scenario: बारिश की वजह से टला मैच, रिजर्व डे भी धुला तो क्या होगा? जानें हर सवाल का जवाब

About the Author

DV
Deepali Virk
दीपाली विर्क एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्ष 2015 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2020 से वे एशियानेट न्यूज़ हिंदी से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कंटेंट तैयार करती हैं। पहले वे पत्रिका, न्यूज़ डीएनए, और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। फीचर स्टोरी लिखने में उनकी विशेष विशेषज्ञता है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने पत्रकारिता में मास्टर्स के साथ एमबीए (एचआर और मार्केटिंग) भी किया है, जो उनके प्रोफेशनल अप्रोच को मजबूत बनाता है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Shubman Gill के इस सीटी ने खड़ा कर दिया बखेड़ा, सोशल मीडिया पर छिड़ गई बहस
Recommended image2
एक ओवर में 2 'बीमर', फिर भी....! IPL में अंपायर के इस फैसले पर क्यों मचा बवाल?
Recommended image3
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 27 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Recommended image4
First Super Over in IPL 2026: सुपर ओवर में KKR ने मारी बाजी, रिंकू सिंह का धमाका-शमी का छक्का
Recommended image5
Who Won Yesterday's IPL Match, 26th April 2026: KKR vs LSG, CSK vs GT कल का मैच कौन जीता? IPL 37-38वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved