MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • Ind vs Pak 2025: टीम इंडिया को इन 5 यंग पाकिस्तानी प्लेयर्स से रहना होगा सतर्क

Ind vs Pak 2025: टीम इंडिया को इन 5 यंग पाकिस्तानी प्लेयर्स से रहना होगा सतर्क

5 Pakistan young players 2025: एशिया कप 2025 का सबसे बड़ा मुकाबला भारत बनाम पाकिस्तान 14 सितंबर को होगा। इस बार पाकिस्तान ने भी अपनी टीम में नए खिलाड़ियों को मौका दिया। आइए जानते हैं 5 युवा खिलाड़ियों के बारे में जो भारत के लिए मुश्किल बन सकते हैं।

2 Min read
Author : Deepali Virk
Published : Sep 03 2025, 04:49 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
मोहम्मद हारिस
Image Credit : Getty

मोहम्मद हारिस

मोहम्मद हारिस एक दाएं हाथ के बल्लेबाज और विकेटकीपर है, जो 25 टी20 इंटरनेशनल में अब तक 407 रन अपने नाम कर चुके हैं। इसी साल जून में बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने शानदार शतक लगाया था। ऐसे में एशिया कप में उन्हें खुद को साबित करने का मौका मिला है।

25
सैम अयूब
Image Credit : Getty

सैम अयूब

सैम अयूब एक बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, उन्हें पाकिस्तान का अगला बाबर आजम कहा जाता है। अब तक 38 टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 788 रन अपने नाम किए हैं। सैम शानदार बल्लेबाजी करने के साथ स्पिन गेंदबाजी भी कर सकते हैं।

और पढे़ं- एशिया कप में पाकिस्तान नहीं, बल्कि ये 3 टीमें भारत के लिए हो सकती हैं डेंजरस

35
हसन नवाज
Image Credit : Getty

हसन नवाज

हसन नवाज 23 साल के पाकिस्तानी बल्लेबाज हैं, जिन्होंने इसी साल जनवरी 2025 में इंटरनेशनल क्रिकेट डेब्यू किया। हालांकि, अपने पहले दो मैच में वो जीरो पर आउट हो गए, लेकिन तीसरे टी20 इंटरनेशनल में शतक जड़कर उन्होंने दिखा दिया कि वो पाकिस्तान का अगला सितारा हैं। अब तक उन्होंने 16 टी20 इंटरनेशनल में 404 रन अपने नाम किए हैं।

45
अबरार अहमद
Image Credit : Getty

अबरार अहमद

बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी में भी पाकिस्तान के पास कई विकल्प है, जिसमें दाएं हाथ के स्पिनर अबरार अहमद भी शामिल हैं। उन्होंने इस साल चैंपियंस ट्रॉफी में अपनी गेंदबाजी से सबको हैरान किया और एक मैच में शुभमन गिल को भी आउट किया था। अब तक 14 टी20 इंटरनेशनल में अबरार ने 17 विकेट चटकाए हैं।

55
सुफियान मुकीम
Image Credit : Getty

सुफियान मुकीम

सुफियान मुकीम भी एक बाएं हाथ के स्पिनर हैं। हालांकि, पिछले कुछ समय से वो पाकिस्तान टीम से बाहर चल रहे हैं। ऐसे में सुफियान को एशिया कप 2025 में खुद को साबित करने का एक मौका मिला है। दुबई की पिच पर वो अच्छी तरह से स्पिन गेंदबाजी करना जानते हैं। अब तक के क्रिकेट करियर में उन्होंने 15 टी20 इंटरनेशनल में 23 विकेट लिए हैं।

About the Author

DV
Deepali Virk
दीपाली विर्क। पत्रकारिता जगत में 10 साल से ज्यादा का अनुभव। अगस्त 2020 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़ी हुई हैं। खेल जगत, लाइफ स्टाइल, फूड, वायरल और ट्रे्डिंग जैसे विषयों का अनुभव है। साल 2015 से इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की। पत्रिका न्यूज़, डीएनएन न्यूज़ चैनल, बीटीवी और कई अन्य प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों मे काम का अनुभव। Asianxt डिजिटल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में काम कर रही हैं। इनके पास डबल मास्टर डिग्री है- पत्रकारिता और एमबीए एचआर-मार्केटिंग। खेल, लाइफस्टाइल, फैशन, फूड, हेल्थ और रिसर्च बेस्ड फीचर स्टोरी पर काम करने विशेषज्ञता हासिल है।
क्रिकेट समाचार
एशिया कप

Latest Videos
Budget 2026 : SIP Calculator
Monthly Investment
₹
Expected Annual Return
%
Investment Duration
Yr
Recommended Stories
Recommended image1
IND vs PAK U19 World Cup 2026: आज के मैच का टॉस कौन जीता?, Playing XI क्या है? कैसी होगी पिच...
Recommended image2
IND U19 vs PAK U19: आज भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला, जानें पिच रिपोर्ट, मौसम का हाल और संभावित Playing XI
Recommended image3
India vs New Zealand 5th T20i: कल का मुकाबला कौन जीता?
Recommended image4
IND vs NZ 5th T20i: ईशान और अर्शदीप के आगे न्यूजीलैंड ढेर, भारत ने 4-1 से जीती सीरीज
Recommended image5
1 मैच 5 महारिकॉर्ड... ईशान किशन ने शतक ठोककर हिलाया रिकॉर्डबुक, तीसरा देख कहेंगे-तबाही है भाई!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved