इसरो के चंद्रयान-3 की सफलता पर भारतीय क्रिकेटर्स ने भी जमकर बधाई दी है। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से लेकर कप्तान रोहित शर्मा तक सभी क्रिकेटर्स ने इसरो की शान में कसीदे पढ़े।

Indian Cricketer On Chandrayaan-3 Success. भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अंतरिक्ष यान की सफल लैंडिंग कराकर दुनिया का सिरमौर बन गया है। वह पहला ऐसा देश बना जिसने साउथ पोल पर लैंडिंग की है। साथ ही वह रूस, अमेरिका और चीन के बाद चौथा ऐसा देश बन गया है, जिसने चंद्रमा पर चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग कराई है। देश की इस उपलब्धि पर भारतीय क्रिकेटर्स भी फूले नहीं समाए और सभी ने इसरो को जमकर बधाईयां दी हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

23 अगस्त 2023 शाम 6.04 बजे हुई लैंडिंग

भारत ने 23 अगस्त 2023 को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान के लैंडर विक्रम की सफल लैंडिंग कराने में सफलता पाई है। इस उपलब्धि को आयरलैंड में खेल रही टीम इंडिया ने भी लाइव देखा और भारत की सफलता पर गर्व किया। वहीं सचिन तेंदुलकर से लेकर विराट कोहली, रोहित शर्मा, विरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह सहित सभी भारतीय क्रिकेटर्स ने इसरो को बधाई दी है।

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…

रोहित शर्मा-शुभमन गिल

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने एक्स पर लिखा भारत पहला देश बना जिसके लूनार के साउथ पोल पर लैंडिंग की है। यह हम सभी के लिए प्राउड मोमेंट है और इसरो को शुभकामनाएं। वहीं शुभमन गिल ने लिखा कि इसरो के ब्रिलयंट माइंड्स को सलाम, यह अचीवमेंट एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी है।

Scroll to load tweet…

विराट कोहली-वीरेंद्र सहवाग

विराट कोहली ने लिखा कि चंद्रयान-3 की टीम को बहुत-बहुत बधाईयां। आपने देश को गर्व से भर दिया है, जय हिंद। पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने लिखा कि शाम होती है चंद्रमा के साउथ पोल पर हम। वाह क्या ग्लोरियस मोमेंट है। पिछली असफलता के बाद आपने यह प्रूफ कर दिया कि भारत कभी फेल नहीं हो सकता है।

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…

सचिन बोले- विजयी विश्व तिरंगा प्यारा

भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट से लिखा कि विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा। इसरो भारत के सबसे बेस्ट लोगों को रिप्रेजेंट करता है। हंबल और हार्डवर्किंग महिलाओं और पुरूषों की टीम ने एक साथ सभी चुनौतियों को पीछे छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें

Chandrayaan-3 की सफल लैंडिंग के बाद विक्रम लैंडर ने भेजी 1st तस्वीर, आप भी देखें…