चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह (MS Dhoni) धोनी झारखंड राज्य में सबसे ज्यादा टैक्स (Highest Taxpayer) देने वाले व्यक्ति हैं। आंकड़ों की मानें तो पिछले वित्तीय वर्ष में धोनी ने राज्य में सबसे ज्यादा टैक्स दिया है। 

MS Dhoni Tax Payer. चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह (MS Dhoni) धोनी झारखंड राज्य में सबसे ज्यादा टैक्स (Highest Taxpayer) देने वाले व्यक्ति हैं। आंकड़ों की मानें तो पिछले वित्तीय वर्ष में धोनी ने राज्य में सबसे ज्यादा टैक्स दिया है। कैप्टन कूल ने अपनी आईपीएल 2023 की सैलरी से करीब तीन गुना ज्यादा टैक्स राज्य सरकार को दिए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

धोनी ने दिया 38 करोड़ रुपए टैक्स

झारखंड के इनकम टैक्स विभाग के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी ने 31 मार्च को खत्म हुए वित्तीय वर्ष के दौरान कुल 38 करोड़ रुपए का एडवांस टैक्स अदा किया है। 41 वर्षीय महेंद्र सिंह धोनी की कुल आमदनी करीब 130 करोड़ रुपए है। आयकर विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट के बावजूद महेंद्र सिंह धोनी की आमदनी में कोई कमी नहीं हुई है। महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था और उनकी लोकप्रियता अब भी बनी हुई है।

पिछले साल भी थे सबसे बड़े करदाता

महेंद्र सिंह धोनी सिर्फ इस साल के ही सबसे बड़े करदाता नहीं हैं बल्कि वे पिछले साल भी सबसे बड़े करदाता थे। 2020-21 के दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने कुल 30 करोड़ रुपए का टैक्स अदा किया था। जानकारी के लिए बता दें कि धोनी ने जितना टैक्स दिया है, वह उनकी सैलरी का तीन गुना है। धोनी को आईपीएल 2023 में कुल 12 करोड़ रुपए सैलरी मिल रही है जबकि उन्होंने 38 करोड़ रुपए टैक्स दिया है। महेंद्र सिंह धोनी की कमाई का सबसे बड़ा जरिया ब्रांड एंडोर्समेंट और विज्ञापन है।

8 अप्रैल को होगा बड़ा मुकाबला

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स और रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस के बीच 8 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। दोनों ही टीमें सबसे ज्यादा बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली टीमें हैं और इस बार भी दोनों टीमें खिताब जीतने की प्रबल दावेदार हैं।

यह भी पढ़ें

आईपीएल 2023 में अब तक: 6 दिन में 7 मैच और 5 विदेशी बने हीरो, इंडिया के यंग प्लेयर्स ने दिखाया जलवा, 3 बार बने 200 से ज्यादा रन