IPL 2026 के 48वें मैच में CSK ने DC को 8 विकेट से हराया। दिल्ली ने 155 रन बनाए, जवाब में संजू सैमसन ने 87* रन की शानदार पारी खेलकर चेन्नई को 18वें ओवर में ही जीत दिला दी। शानदार पारी के लिए संजू सैमसन प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। 

Who Won Yesterday Match IPL 2026: आईपीएल 2026 का 48वां मुकाबला मंगलवार 5 मई को दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हरा दिया। चेन्नई सुपर किंग्स ने यह लक्ष्य 18वें ओवर में ही हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही चेन्नई के अब 5 जीत के साथ 10 अंक हो गए हैं और वो पाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है। वहीं, दिल्ली 8 अंक के साथ सातवें नंबर पर काबिज है।

टॉस जीतकर दिल्ली ने चुनी बल्लेबाजी

मैच में टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर पथुम निसंका चौथे ओवर में ही आउट हो गए। केएल राहुल भी सिर्फ 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद टीम लगातार दबाव में आती गई और विकेट गिरते रहे।

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 6th May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल

रिजवी और स्टब्स ने संभाली पारी

मुश्किल समय में समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स ने टीम को संभाला। स्टब्स ने 38 रन बनाए, जिसमें 2 छक्के शामिल थे। वहीं, रिजवी ने 34 रन की अहम पारी खेली। इन दोनों की साझेदारी की बदौलत दिल्ली 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 155 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी।

Scroll to load tweet…

CSK की खराब शुरुआत, संजू सैमसन ने पार लगाई नैया

156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। कप्तान रुतुराज गायकवाड़ सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन इसके बाद टीम ने शानदार वापसी की। संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने 52 गेंदों में नाबाद 87 रन की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 6 छक्के लगाए। सैमसन ने पहले उर्विल के साथ साझेदारी की और फिर कार्तिक शर्मा के साथ मिलकर टीम को जीत दिलाई। कार्तिक शर्मा ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने 31 गेंदों में 41 रन बनाए और सैमसन का अच्छा साथ दिया। दोनों की साझेदारी ने टीम को आसानी से लक्ष्य तक पहुंचाया। मैच जिताऊ पारी के लिए संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।