PSL प्रेस कॉन्फ्रेंस में कराची किंग्स के कप्तान डेविड वॉर्नर पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर भड़क गए। बात कर रहे शाहीन अफरीदी और रिजवान से नाराज़ होकर उन्होंने उन्हें "स्कूली बच्चे" कहा। यह घटना लाहौर में हुई।

लाहौर: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के नए सीजन की शुरुआत से पहले कप्तानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जमकर ड्रामा हुआ। कराची किंग्स के कप्तान और ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डेविड वॉर्नर, पाकिस्तानी खिलाड़ियों शाहीन अफरीदी और मोहम्मद रिजवान पर बुरी तरह भड़क गए। यह पूरा वाकया बुधवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हुआ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हुआ ये कि जब वॉर्नर पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे, तो उसी वक्त शाहीन शाह अफरीदी, मोहम्मद रिजवान और सऊद शकील आपस में बातें कर रहे थे और हंस रहे थे। अपने साथी खिलाड़ियों की इस हरकत से वॉर्नर का ध्यान भटक गया और वो नाराज़ हो गए।

उन्होंने सवाल पूछने वाले पत्रकार से माफी मांगते हुए पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर तंज कसा और कहा, "क्या दिक्कत है दोस्तों? माफ करना, यहां कुछ स्कूली बच्चे भी हैं।" वॉर्नर के इस कमेंट से वहां बैठे दूसरे खिलाड़ी और लोग भी हैरान रह गए। इस घटना का वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Scroll to load tweet…

39 साल के वॉर्नर इस बार कराची किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं। पिछले सीजन में उन्होंने 11 मैचों में 368 रन बनाए थे और उनकी टीम एलिमिनेटर तक पहुंची थी। इस बार वॉर्नर और उनकी टीम की नजर पहली बार खिताब जीतने पर है।

Scroll to load tweet…

कराची किंग्स की टीम में डेविड वॉर्नर के अलावा सलमान अली आगा, एडम जैम्पा, मोईन अली, आजम खान, हसन अली और खुशदिल शाह जैसे बड़े खिलाड़ी शामिल हैं। टीम ने पाकिस्तान के टी20 कप्तान सलमान अली आगा को नीलामी में 5.85 करोड़ रुपये में खरीदा था।