रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपरजाइंट्स को 1 विकेट से हराया। आशुतोष शर्मा इस मैच के हीरो बने। उन्होंने 31 गेंदों में 66 रनों की विस्फोटक पारी खेली और हार के मुंह से जीत छीन ली।
- Home
- Sports
- Cricket
- IPL 2025 DC vs LSG: आशुतोष शर्मा की आंधी में उड़ा लखनऊ, हार के मुंह से छीन ली जीत, दिल्ली ने 1 विकेट से जीता मुकाबला
IPL 2025 DC vs LSG: आशुतोष शर्मा की आंधी में उड़ा लखनऊ, हार के मुंह से छीन ली जीत, दिल्ली ने 1 विकेट से जीता मुकाबला

DC vs LSG Live Updates, Delhi Capitals vs Lucknow Super Giants Live Score: नमस्कार, आईपीएल 2025 के चौथे मुकाबले में आज दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रोमांचक मुकाबला विशाखापट्टनम में खेला गया। इस मैच में दिल्ली ने 1 विकेट से जीत दर्ज की। आशुतोष शर्मा ने लखनऊ के मुंह से जीत छिन ली।
IPL 2025 DC vs LSG:आशुतोष शर्मा की आंधी में उड़ा लखनऊ, हार के मुंह से छीन ली जीत, दिल्ली ने 1 विकेट से जीता मुकाबला
IPL 2025 DC vs LSG:दिल्ली ने लखनऊ को 1 विकेट से हराया
रोमांचक मुकाबले में दिल्ली ने लखनऊ को 1 विकेट से हरा दिया है और आईपीएल के 18वें सीजन में जीत के साथ शुरुआत की है। आशुतोष शर्मा ने हारे हुए मुकाबले को जीत में तब्दील कर दिया। वह अंत तक खड़े रहे और 31 गेंदों पर 5 चौके और 5 छक्के की मदद से 66 रन बनाए और मैच को खत्म कर दिया।
IPL 2025 DC vs LSG:आशुतोष का अर्धशतक पूरा
लखनऊ के खिलाफ 210 रनों का पीछा करते हुए आशुतोष शर्मा ने अपना अर्धशतक 28 गेंदों पर पूरा कर लिया है। दिल्ली का स्कोर 19 ओवर में 204/9 है। टीम को जीत के लिए 6 गेंदों पर 6 रन चाहिए।
IPL 2025 DC vs LSG:दिल्ली का 9वां विकेट गिरा
दिल्ली ने अपना नौवां विकेट 192 रन के स्कोर पर खो दिया है। एक रन लेने के चक्कर में कुलदीप यादव रन आउट के शिकार हो गए। आशुतोष शर्मा स्ट्राइक लेने के चक्कर में कुलदीप को बाहर का रास्ता दिखा दिया।
IPL 2025 DC vs LSG:दिल्ली का 8वां विकेट स्टार्क के रूप में गिरा
दिल्ली की टीम 210 का पीछा करते हुए अब मुश्किल में दिखाई दे रही है। टीम के 8वें बल्लेबाज मिचेल स्टार्क 2 रन बनाकर रवि विश्नोई के दूसरे शिकार बन गए हैं। टीम को जीत के लिए 16 गेंदों में 39 रनों की जरूरत है।
IPL 2025 DC vs LSG:दिल्ली का सातवां विकेट गिरा
लखनऊ ने आखिरकार 168 रन के स्कोर पर दिल्ली का 7 वां विकेट गिरा दिया है। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे विपराज निगम 15 गेंदों में 39 रन बनाकर दिवगेश राठी के शिकार बने हैं।
IPL 2025 DC vs LSG:आशुतोष-विपराज ने दिल्ली को मैच में लाया वापस
210 का पीछा करते हुए एक समय मुश्किल में लग रही दिल्ली की टीम को आशुतोष शर्मा और विपराज निगम ने धमाकेदार वापसी कराई है। दोनों ने लखनऊ के गेंदबाजों की क्लास जमकर लगाई है। आशुतोष 31 और निगम 39 रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए 24 गेंदों पर 42 रनों की जरूरत है। टीम का स्कोर 16 ओवर में 168/6 है।
IPL 2025 DC vs LSG:दिल्ली का छठा विकेट गिरा
लखनऊ ने दिल्ली का छठा झटका 113 रन के स्कोर पर दिया है। 34 रन बनाकर ट्रिस्टन स्तब्स महारण सिद्धार्थ की गेंद पर चकमा खा गए और बोल्ड हो गए। टीम का स्कोर 13 ओवर में 116/6 है। जीत के लिए दिल्ली को 42 गेंदों पर 94 रन चाहिए।
IPL 2025 DC vs LSG:दिल्ली का 5वां विकेट गिरा
लखनऊ बल्लेबाजी के बाद अब गेंदबाजी में भी अपना जलवा बिखेर रहा है। दिल्ली के 5 बल्लेबाजों को 66 रन के स्कोर पर वापस भेज दिया है। डीसी का पांचवां विकेट फाफ डू प्लेसिस के रूप में गिरा है। वो 29 रन बनाकर रवि विश्नोई के शिकार बने हैं। टीम का स्कोर 6.5 ओवर में 66/5 है।
IPL 2025 DC vs LSG:दिल्ली का चौथा विकेट गिरा
210 रनों का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स का चौथा विकेट 50 रन के स्कोर पर गिर गया है। कप्तान अक्षर पटेल 22 रन बनाकर पवेलियन राह लौट चुके हैं। महिमरण सिद्धार्थ की गेंद पर वो राठी के हाथों कैच आउट हुए। टीम का स्कोर 5.4 ओवर में 51/4 है।
IPL 2025 DC vs LSG:दिल्ली की बेहद खराब शुरुआत, 3 बल्लेबाज ढेर
210 रनों का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स टीम के 7 रन पर 3 विकेट आउट हो चुके हैं। फ्रेजर मैकग्रक 1, अभिषेक पोरेल 0 और समीर रिजवी 4 रन बनाकर वापस लौटे हैं। शार्दूल ठाकुर ने पहले ही ओवर में 2 बल्लेबाजों का शिकार किया।
IPL 2025 DC vs LSG:दिल्ली के सामने 210 रनों का लक्ष्य
आईपीएल 2025 के चौथे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जैंट्स ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 209 रन बना दिए हैं और दिल्ली के सामने 210 का लक्ष्य रखा है। टीम की ओर से निकोलस पूरन ने सबसे ज्यादा 30 गेंदों पर 75 रन बनाए। उनके अलावा मीचेल मार्श ने 72 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। अंत में डेविड मिलर 27 रन बनाकर मैच फिनिश किया। मिचेल स्टार्क ने गेंदबाजी में सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। मोहित शर्मा को 2 विकेट मिला। वहीं, मुकेश कुमार और विपराज निगम ने 1-1 विकेट झटके।
IPL 2025 DC vs LSG:लखनऊ का चौथा विकेट गिरा, खतरनाक पूरन हुए आउट
दिल्ली ने लखनऊ को सबसे बड़ा झटका 169 रन के स्कोर पर दिया है। खतरनाक बल्लेबाजी कर रहे निकोलस पूरन 75 रन बनाकर मिचेल स्टार्क के शिकार बने हैं। लेंथ गेंद को छक्का मारने के चक्कर में वह क्लीन बोल्ड एचपी गए। टीम का स्कोर 14.5 ओवर में 169/4 है।
IPL 2025 DC vs LSG:लखनऊ का तीसरा विकेट गिरा
दिल्ली कैपिटल्स ने 161 रन के स्कोर पर लखनऊ का तीसरा विकेट गिरा दिया है। कप्तान ऋषभ पंत बिना खाता खोले ही पवेलियन की ओर लौट गए हैं। कुलदीप यादव की गेंद को बाहर भेजने के चक्कर में वह कैच आउट हुए हैं।
IPL 2025 DC vs LSG:पूरन का अर्धशतक पूरा
दिल्ली के खिलाफ निकोलस पूरन विस्फोटक बल्लेबाजी कर रहे हैं और सभी गेंदबाजों की जमकर कुटाई कर रहे हैं। उन्होंने 24 गेंदों पर हाफ सेंचुरी जड़ी है। टीम का स्कोर 12.5 ओवर में 157/2 है।
IPL 2025 DC vs LSG:दिल्ली को मिली दूसरी सफलता
दिल्ली कैपिटल्स को काफी समय के बाद दूसरी सफलता हाथ लगी है। 72 रन बनाकर खतरनाक लग रहे मिचेल मार्श मुकेश कुमार की गेंद पर कैच आउट हुए हैं। टीम का स्कोर 11.4 ओवर में 133/2 है।
IPL 2025 DC vs LSG:निकलस पूरन का कैच छूटा
खतरनाक रूप में दिखाई दे रहे लखनऊ के बल्लेबाज निकलस पूरन का कैच 17 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर समीर रिजवी ने छोड़ा। पूरन गेंद को स्टैन्ड में भेजना चाहते थे, लेकिन सही से बल्ले पर आई नहीं और हवा में चली गई जिसके बाद पॉइंट में मौजूद रिजवी ने कैच टपका दिया।
IPL 2025 DC vs LSG:मिचेल मार्श का अर्धशतक पूरा
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले मुकाबले में मिचेल मार्श ने धमाकेदार अर्धशतक जड़ा है। 20 गेंदों पर उन्होंने अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की है। शुरुआत से ही वह काफी भयानक रूप में दिखाई दे रहे हैं।
IPL 2025 DC vs LSG:LSG की पारी में 50 रन पूरे
पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 5 ओवर में 50 रन पूरे कर लिए हैं। मिचेल मार्च 31 रन और निकोलस पूरन 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। एकमात्र विकेट एडम मारक्रम का गिरा है।
IPL 2025 DC vs LSG:LSG का पहला विकेट गिरा
दिल्ली ने लखनऊ को पहला झटका 46 रन के स्कोर पर दिया है। एडेन मारक्रम 15 रन बनाकर विपराज निगम के पहले शिकार बने हैं। बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में सीधे गेंद मिचेल स्टार्क के हाथों में मार बैठे। टीम का स्कोर 5 ओवर में 50/1 है।