- Home
- Sports
- Cricket
- Shikhar Dhawan ब्रांड एंडोर्समेंट से सालाना छापते हैं करोड़ों रुपए, कमाई देख कहेंगे-OMG!
Shikhar Dhawan ब्रांड एंडोर्समेंट से सालाना छापते हैं करोड़ों रुपए, कमाई देख कहेंगे-OMG!
Shikhar Dhawan Brand Endorsement: टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज शिखर धवन इस समय सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा चर्चा में हैं। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से इंगेजमेंट कर ली है। पहले भी उनकी शादी हो चुकी है। वो कमाई में भी काफी आगे हैं।

शिखर धवन की सगाई
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रहे शिखर धवन ने अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ सगाई कर ली है। उन्होंने अपनी तस्वीरें भी ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। उनकी जोड़ी को बेहद पसंद किया जा रहा है। फैंस लगातार उनके चर्चे कर रहे हैं। हर तरफ धवन सुर्खियों में बने हुए हैं।
कमाई में भी जलवा
इसके अलावा शिखर धवन कमाई में भी झंडे गाड़ रहे हैं। क्रिकेट से उन्होंने अच्छी-खासी कमाई की है। आईपीएल से उन्होंने करोड़ों रुपए कमाए हैं। एक समय वो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा रहे थे, जिसके लिए उन्हें भारी रकम मिलती थी। इसके अलावा वो बाहरी दुनिया में भी बड़ी कमाई कर रहे हैं।
ब्रांड एंडोर्समेंट से कमाई
शिखर धवन की कमाई का इस समय सबसे मुख्य जरिया ब्रांड एंडोर्समेंट है। धवन बड़ी से बड़ी कंपनियों के साथ मिलकर ब्रांड एंडोर्समेंट करते हैं, जहां से करोड़ों रुपए छापते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो JioCinema, Boat, Mutual Funds Sahi hai, My11Circle, Dream11, QUE Eyewear, 1XBat, MotoGP India और TagZ फूड से जुड़े हुए हैं।
कितनी फीस लेते हैं?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज शिखर धवन ब्रांड एंडोर्समेंट से सालाना लगभग 10 से 12 करोड़ रुपए कमाते हैं। उनकी प्रति ब्रांड या प्रति डील की फीस इसी सालाना आय का एक पार्ट होती है। हालांकि, ब्रांड एंडोर्समेंट की फीस फिलहाल ऑफिशियल नहीं है। कई क्रिकेट्स 1 से 2 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं।
शिखर धवन नेट वर्थ
गब्बर के नाम से मशहूर शिखर धवन की कुल नेटवर्थ देखें, तो 2025 तक उनकी कुल संपत्ति 145 से 155 करोड़ रुपए के करीब है। 2024 तक उन्होंने आईपीएल में भाग लिया और पंजाब किंग्स की टीम से खेला। उसके लिए उन्हें 8.25 करोड़ रुपए मिले थे। उनके कई बिजनेस निवेश भी हैं। दिल्ली, मुंबई और ऑस्ट्रेलिया में उनका खुद का आलीशान घर भी है।