गुजरात (GT) ने मुंबई इंडियंस (MI) को रनों से हराया है। 197 रनों का पीछा करते हुए मुंबई की टीम रन ही बना सकी। गेंदबाजी में गुजरात के गेंदबाजों ने कमाल किया मैच को एकतरफा अपने नाम किया।
- Home
- Sports
- Cricket
- IPL 2025 GT vs MI Highlights: गुजरात ने मुंबई के पलटन को दिया गहरा जख्म, 36 रनों से दी करारी शिकस्त, मिली सीजन की लगातार दूसरी हार
IPL 2025 GT vs MI Highlights: गुजरात ने मुंबई के पलटन को दिया गहरा जख्म, 36 रनों से दी करारी शिकस्त, मिली सीजन की लगातार दूसरी हार

IPL 2025 MI vs GT Live Updates, Indian Premier League 2025: मुंबई इंडियंस (MI) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच आईपीएल 2025 का नौवां मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। गुजरात के सामने 197 रनों का पीछा करते हुए मुंबई ने 97 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा क्रीज पर डटे हैं। जीत के लिए 54 गेंद पर 100 रन चाहिए। टीम का स्कोर 11 ओवर 97/2 है।
IPL 2025 GT vs MI Live Score: गुजरात ने मुंबई के पलटन को दिया गहरा जख्म, 36 रनों से दी करारी शिकस्त, मिली सीजन की लगातार दूसरी हार
IPL 2025 GT vs MI Live Score: मुंबई का छठा विकेट गिरा
गुजरात ने मुंबई को छठा झटका 124 रन के स्कोर पर दे दिया है। हार्दिक पंड्या 11 रन बनाकर कगीसो रबाडा के शिकार बन गए हैं। टीम का स्कोर 17 ओवर में 124/6 है। जीत के लिए 18 गेंदों में 73 रन चाहिए।
IPL 2025 GT vs MI Live Score: मुंबई का पांचवां विकेट गिरा
197 रनों का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस का पांचवां विकेट 120 रनों के स्कोर पर गिर चुका है। सूर्यकुमार यादव 48 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा के शिकार बने हैं। स्लो गेंद की जाल में वो पूरी तरह से फंस गए।
IPL 2025 GT vs MI Live Score: मुंबई का चौथा विकेट गिरा
मुंबई इंडियंस का चौथा विकेट 108 रन के स्कोर पर गिर गया है। रॉबिन मींज 3 रन बनाकर साईं किशोर के शिकार बने हैं। टीम का स्कोर 13 ओवर में 108/4 है। जीत के लिए 42 गेंदों पर 89 रन चाहिए।
IPL 2025 GT vs MI Live Score: मुंबई का तीसरा विकेट गिरा
गुजरात ने मुंबई को 97 रन के स्कोर पर तीसरा झटका दे दिया है। 39 रन बनाकर तिलक वर्मा प्रसिद्ध कृष्णा के शिकार हुए हैं। बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में वो कैच आउट हो गए हैं।
IPL 2025 GT vs MI Live Score: 11 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर
197 रनों का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की पारी में 11 ओवर पूरे हो चुके हैं और टीम का स्कोर 97 रन है। सूर्यकुमार यादव 37 और तिलक वर्मा 39 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। जीत के लिए गेंदों पर रनों की जरूरत है। टीम का स्कोर 11 ओवर 97/2 है।
IPL 2025 GT vs MI Live Score: मुंबई का दूसरा विकेट गिरा
गुजरात के गेंदबाजों ने मुंबई को दूसरा झटका 35 के स्कोर पर गिर गया है। मोहम्मद सिराज ने रयान रिकेलटन को 6 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया है। MI का स्कोर 4.3 ओवर में 35/2 है। जीत के लिए 93 गेंदों में 162 रनों की जरूरत है।
IPL 2025 GT vs MI Live Score: मुंबई इंडियंस का पहला विकेट गिरा
गुजरात ने मुंबई इंडियंस को पहला झटका पहले ही ओवर में दे दिया है। मोहम्मद सिराज ने रोहित शर्मा को 8 रन के स्कोर पर बाहर का रास्ता दिखाया है। शानदार गेंद पर रोहित चूक गए और सीधे क्लीन बोल्ड हो गए।
IPL 2025 GT vs MI Live Score: गुजरात ने 20 ओवर में 196 रन बनाए
गुजरात टाइटंस की पारी खत्म हो चुकी है और टीम का स्कोर 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 196 रन हुआ है। मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 120 गेंदों पर 197 रनों की जरूरत है। बल्लेबाजी में साईं सुदर्शन ने 63 रनों की लाजवाब पारी खेली। जोस बटलर ने भी 39 रन बनाए। गिल के बल्ले से भी 38 रन निकले। गेंदबाजी में हार्दिक पंड्या ने 2, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, मुजीब उर रहमान और सत्यनारायण राजू ने 1-1 विकेट लिए।
IPL 2025 GT vs MI Live Score: गुजरात को सातवां झटका लगा
गुजरात की पारी में 194 रनों के स्कोर पर सातवां झटका लग गया है। रशीद खान 6 रन बनाकर सत्यनारायण राजू के शिकार बने हैं। बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में वो सीधे गेंद हार्दिक पंड्या को दे दिया।
IPL 2025 GT vs MI Live Score: गुजरात को लगातार तीन झटके लगे
मुंबई इंडियंस ने गुजरात को 179 रन पर लगातार तीन झटके दे दिए हैं। शरफेन रदरफोर्ड 11 गेंदों पर 18 रन बनाकर दीपक चाहर के शिकार बने हैं। छक्का लगाने के प्रयास में वो मिचेल सैन्टनर के हाथों कैच आउट हुए हैं। इससे पहली 2 गेंद पर साईं सुदर्शन और राहुल तेवतिया आउट हुए थे।
IPL 2025 GT vs MI Live Score: गुजरात का पांचवां विकेट रन आउट के रूप में गिरा
179 के स्कोर पर गुजरात को लगातार 2 गेंदों पर 2 बड़े झटके लग गए हैं। साईं सुदर्शन के बाद राहुल तेवतिया रन आउट हो गए। उन्हें खाता खोलने का मौका भी नहीं मिला। एक भी गेंद वो नहीं खेल पाए हैं।
IPL 2025 GT vs MI Live Score: गुजरात का चौथा विकेट गिरा
मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस का चौथा विकेट 179 के स्कोर पर गिरा दिया है। साईं सुदर्शन 63 रन बनाकर आउट हो गए हैं। ट्रेंट बोल्ट की खतरनाक यॉर्कर गेंद पर वो चकमा खा गए और सीधे LBW हुए। उन्होंने रिव्यू लेने का प्रयास भी नहीं किया।
IPL 2025 GT vs MI Live Score: गुजरात का तीसरा विकेट गिरा
मुंबई इंडियंस ने गुजरात का तीसरा विकेट 146 रन के स्कोर पर गिरा दिया है। हार्दिक पंड्या ने शाहरुख खान को 9 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर कैच आउट करवा दिया। छक्का मारने के प्रयास में वो तिलक वर्मा के हाथों पकड़े गए। टीम का स्कोर 15.3 ओवर 146/3 है।
IPL 2025 GT vs MI Live Score: 15 ओवर के बाद गुजरात की अच्छी स्थिति
गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी में 15 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और टीम का स्कोर रन है। क्रीज पर साईं सुदर्शन 52 और शाहरुख खान 3 रन बनाकर खेल रहे हैं। एक बड़े टोटल की ओर जीटी बढ़ रही है। टीम का स्कोर 15 ओवर 140/2 है।
IPL 2025 GT vs MI Live Score: साईं सुदर्शन ने जड़ी हाफ सेंचुरी
मुंबई इंडियंस के खिलाफ साईं सुदर्शन ने लाजवाब पारी खेलते हुए 33 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 1 छक्के जड़े हैं। यह उनके आईपीएल करियर का आठवां अर्धशतक है। अभी भी वो क्रीज पर डटे हुए हैं।
IPL 2025 GT vs MI Live Score: गुजरात को बड़ा झटका, बटलर हुए आउट
मुंबई इंडियंस ने गुजरात को दूसरा झटका 129 रन के स्कोर पर दिया है। 39 रन बनाकर खतरनाक लग रहे जोस बटलर को मुजीब उर रहमान ने आउट कर दिया। बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में वो कैच आउट हुए हैं। टीम का स्कोर 13.5 ओवर में 129/2 है।
IPL 2025 GT vs MI Live Score: 11 ओवर के बाद मजबूत स्थिति में गुजरात
गुजरात की पारी में 11 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और टीम का स्कोर 101 रन है। शुभमन गिल 38 के रूप में एक विकेट गिरा है। इस समय क्रीज पर साईं सुदर्शन 39 और जोस बटलर 21 बनाकर खेल रहे हैं।
IPL 2025 GT vs MI Live Score: 6 ओवर के बाद मजबूत स्थिति में गुजरात
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने तेज शुरूआत की है। शुभमन गिल और साईं सुदर्शन ने पहले 6 ओवर में 66 रन बटोर लिए हैं। गिल 32 और सुदर्शन 32 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम का स्कोर 6 ओवर 66/0 है।
IPL 2025 GT vs MI Live Score: गिल और सुदर्शन की ताबड़तोड़ शुरुआत
पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात के लिए शुभमन गिल और साईं सुदर्शन ने तेज शुरुआत की है। दोनों काफी अलग ही लय में नजर आ रहे हैं। सुदर्शन 13 और गिल 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम का स्कोर 3.2 ओवर में 27/0 है।