IPL 2026 Today Match Live Streaming: इंडियन प्रीमियम लीग में आज गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच अहमदाबाद के मैदान पर महामुकाबला है। शुभमन गिल के गढ़ में क्या राजस्थान के रजवाड़े सेंध लगा पाएंगे? अगर आप भी इस हाई-वोल्टेज मैच को अपने मोबाइल पर जीरो खर्च और 4K क्वालिटी में देखना चाहते हैं, तो यहां जानिए फ्री लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स।
Gujarat Titans vs Rajasthan Royals Live Streaming: IPL 2026 में आज का दूसरा मुकाबला शाम 7.30 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। एक तरफ शुभमन गिल के गुजरात टाइटंस और दूसरी तरफ रियान पराग की राजस्थान रॉयल्स की टीम है। दोनों तरफ धाकड़ बल्लेबाज हैं, जिससे चौके-छक्कों की बारिश देखने को मिल सकती है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब आप बाहर हों, ऑफिस में हों या घर पर टीवी न हो, तो फ्री में हाई-क्वालिटी मैच कैसे देखें? टेंशन न लें, यहां जानिए सबसे आसान तरीका...
GT vs RR मैच कब और कहां है?
किसके बीच- गुजरात टाइटंस (GT) vs राजस्थान रॉयल्स (RR)
समय- शाम 7:30 बजे से शुरू
टॉस- 7:00 बजे
मैदान: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
GT vs RR मैच मोबाइल पर फ्री और 4K में कैसे देखें?
अगर आप अपने स्मार्टफोन पर मैच का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar पर देख सकते हैं। अगर आपके पास ऐप नहीं है, तो प्ले-स्टोर या ऐप-स्टोर से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। अच्छी बात यह है कि मोबाइल पर मैच देखने के लिए आपको कोई भारी-भरकम सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं है। आप फ्री में मैच देख सकते हैं। अगर आपके पास अच्छा इंटरनेट कनेक्शन है, तो आप सेटिंग में जाकर 'Ultra HD/4K' सिलेक्ट करें। आपको फुल एचडी मैच देखने को मिल सकता है।
गुजरात बनाम राजस्थान का मैच टीवी पर कहां आएगा?
अगर आप फैमिली के साथ टीवी पर मैच देखना चाहते हैं, तो स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) के चैनलों पर इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा। यहां आप अलग-अलग भाषाओं (हिंदी, इंग्लिश, तमिल) में कमेंट्री का मजा ले सकते हैं।
GT vs RR Key Factors: आज के मैच में क्या है खास?
- अहमदाबाद की पिच हमेशा से बल्लेबाजों की दोस्त रही है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 200 रन से ज्यादा रहता है, यानी आज रनों का अंबार लग सकता है।
- इस मैदान पर शुभमन गिल ने 3 शतक लगाए हैं। आज फिर उनसे बड़ी पारी की उम्मीद है।
- राजस्थान के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने पिछले मैच में महज 15 गेंदों में फिफ्टी जड़कर सबको हैरान कर दिया था। आज भी उनसे काफी उम्मीदें हैं।
- गुजरात के पास मोहम्मद सिराज और रबाडा की रफ्तार है, तो राजस्थान के पास जोफ्रा आर्चर और रवींद्र जडेजा की फिरकी।


