MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
UN Intervention Alert
Egypt Bus Accident
AIIMS Delhi News
Shivpuri News
Disha Salian Case
Nepal Flood Rescue
Hal Shashthi Vrat Katha
Delhi Bus Safety Rules
Who is Sana Ganguly?
Toxic Vs Hanuman Ansh Box Office Collection
US Missile Strike in Iran
Faridabad Student Suicide
Credit Card Closure New Rules
Yogi Adityanath AI Video Row
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • ODI World Cup: अब तक के 12 सफल कप्तान जिन्होंने अपनी टीमों को बनाया चैंपियन, 2 के नाम अनोखा रिकॉर्ड

ODI World Cup: अब तक के 12 सफल कप्तान जिन्होंने अपनी टीमों को बनाया चैंपियन, 2 के नाम अनोखा रिकॉर्ड

ODI World Cup. 1975 से शुरू हुआ वनडे विश्वकप का कारवां 2023 तक पहुंच गया है। वर्ल्डकप टूर्नामेंट का यह 12वां सीजन होगा। इतिहास के सफल कप्तानों की फेहरिस्त में क्लाइव लॉयड और रिकी पोंटिंग का नाम है, जिन्होंने 2-2 बार अपनी टीमों को चैंपियन बनाया है। 

4 Min read
Author : Manoj Kumar
| Updated : Jul 02 2023, 10:37 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112
Image Credit : twitter

क्लाइव लॉयड की टीम ने जीता पहला विश्वकप

सबसे पहला विश्वकप 1975 में खेला गया। फाइनल में ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज की टीमें पहुंची और क्लाइव लॉयड की कप्तानी वाली वेस्टइंडीज ने पहला खिताब जीता। क्लाइव लॉयड ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान शानदार बल्लेबाजी की थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
212
Image Credit : twitter

लॉयड ने दूसरी बार वेस्टइंडीज को जिताया खिताब

वेस्टइंडीज के महान खिलाड़ी क्लाइव लायड ने लगातार दूसरी बार भी अपनी टीम को चैंपियन बनाया। 1979 का विश्वकप फिर से वेस्टइंडीज ने जीता। क्लाइव लॉयड की टीम उस वक्त की अपराजेय टीम थी। इंग्लैंड को फाइनल में हराकर वे दोबारा चैंपियन बने।

312
Image Credit : twitter

कपिल देव के करिश्माई नेतृत्व में जीता भारत

1983 का वनडे विश्वकप हर भारतीय को आज भी याद है क्योंकि भारतीय टीम ने पहली बार खिताब पर कब्जा किया। वह भी वेस्टइंडीज जैसी कद्दावर टीम को हराकर। 1983 में भारत को खिताब दिलाने में कपिल देश की करिश्माई कप्तानी का बड़ा रोल रहा। तब भी सामने वेस्टइंडीज की टीम थी, जो तीसरी बार खिताब जीतने की दावेदार थी लेकिन भारत ने हराकर विश्वकप जीत लिया।

412
Image Credit : twitter

एलन बॉर्डर ने ऑस्ट्रेलिया को बनाया चैंपियन

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज एलन बॉर्डर ने 1987 में ऑस्ट्रेलियाई टीम को चैंपियन बनाया। इंग्लैंड को फाइनल हराकर ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार वर्ल्डकप की ट्रॉफी पर कब्जा किया। एलन बॉर्डर दुनिया के महान बल्लेबाजों में गिने जाते हैं और उन्होंने टीम को जीत दिलाकर अपनी महानता साबित की।

512
Image Credit : twitter

इमरान खान ने पाकिस्तान को बनाया चैंपियन

1992 में पाकिस्तान की पेस तिकड़ी यानि कप्तान इमरान खान, वकार युनुस और वसीम अकरम की जोड़ी ने पाकिस्तान को पहला विश्वकप जिताने में बड़ी भूमिका निभाई। 1992 में इमरान खान की पाकिस्तानी टीम ने विश्वकप खिताब पर कब्जा किया। उस वक्त भी इंग्लैंड की टीम फाइनल में पहुंची लेकिन पाकिस्तान ने इंग्लैंड को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर लिया।

612
Image Credit : twitter

अर्जुन रणतुंगा की रणनीति से श्रीलंका जीता

1996 का विश्वकप श्रीलंकाई कप्तान अर्जुन रणतुंगा की शानदार रणनीति के लिए जाना जाता है। तब पहले 15 ओवर में तेज रन बनाने की शुरूआत श्रीलंका ने की थी। सनत जयसूर्या और कालूवितर्णा की जोड़ी मैदान पर उतरते ही ताबड़तोड़ खेल दिखाते थे। 1996 में श्रीलंका की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को रौंदकर विश्वकप खिताब पर कब्जा किया। अर्जुन रणतुंगा की कप्तानी वाली श्रीलंकाई टीम ने टूर्नामेंट में गजब का प्रदर्शन किया और विनर बनी।

712
Image Credit : twitter

स्टीव वॉ ने ऑस्ट्रेलिया को विनर बनाया

1999 में स्टीव वॉ की कप्तानी वाली कंगारू टीम ने फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर ट्रॉफी जीती। ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वार्न, स्टीव वॉ, मार्क वॉ ने शानदार खेल दिखाया था। स्टीव कॉ को दुनिया का सबसे बेहतरीक कप्तान इसलिए माना जाता है क्योंकि वे विपक्षी टीम के हर खिलाड़ी के लिए खास स्ट्रैटजी अपनाते थे।

812
Image Credit : Getty

रिकी पोंटिंग का करिश्माई नेतृत्व

साल 2003 में सौरभ गांगुली की अगुवाई वाली टीम इंडिया फाइनल में पहुंची। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पॉन्टिंग ने फाइनल में शानदार शतक जड़कर ऑस्ट्रेलिया को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनाया। रिकी पोंटिंग को उनकी बेहतरीन कप्तानी के लिए आज भी याद किया जाता है। 2003 में जब रिकी ने शतक जड़ा तब अफवाह उड़ी की उनके बल्ले में स्प्रिंग है।

912
Image Credit : twitter

रिकी पोंटिंग ने की क्लाइव लायड की बराबरी

रिकी पोंटिगं क्रिकेट इतिहास के दूसरे कप्तान हैं जिन्होंने अपनी टीम को लगातार दूसरी बार विश्वकप जिताया। 2003 के बाद 2007 में भी ऑस्ट्रेलियाई टीम विश्वकप विनर बनी। तब फाइनल में कंगारू टीम के सामने श्रीलंकाई चुनौती थी लेकिन कप्तान रिकी पॉन्टिंग की टीम ने वह मुकाबला जीतकर लगातार तीसरी बार चैंपियन बनने का सपना पूरा किया।

1012
Image Credit : twitter

महेंद्र सिंह धोनी ने टीम इंडिया को चैंपियन बनाया

साल 2011 में भारतीय टीम को विश्व चैंपियन बनाने का करिश्मा महेंद्र धोनी ने किया। 2007 में टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह महेंद्र सिंह धोनी का दूसरा बड़ा खिताब रहा। 2011 में महेंद्र सिंह धोनी ने भारत को विश्वकप का विनर बनाया। फाइनल में एक बार फिर श्रीलंका की टीम पहुंची थी और भारतीय कप्तान ने विजई छक्का जड़कर भारत को विश्व विजेता बना दिया।

1112
Image Credit : twitter

माइकल क्लार्क ने ऑस्ट्रेलिया को फिर जिताया

वक्त बीतता गया लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम जीत के साथ आगे बढ़ती रही। साल 2015 में एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया ने पूरी दुनिया पर परचम लहराया। तब टीम की कमान माइकल क्लार्क के हाथों में थी और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को 5वीं बार विश्वकप विजेता बनाकर साबित कर दिया कि क्रिकेट में कंगारू टीम का कोई सानी नहीं है। माइकल क्लार्क की कप्तानी वाली टीम ने न्यूजीलैंड को फाइनल में हराकर रिकॉर्ड पांचवीं बार ट्रॉफी पर कब्जा किया।

1212
Image Credit : twitter

इयान मॉर्गन ने इंग्लैंड को दिलाई सफलता

साल 2019 में पहली बार इंग्लैंड की टीम ने वनडे विश्वकप का खिताब अपने नाम किया। इंग्लैंड के कप्तान इयान मॉर्गन ने आगे बढ़कर टीम की अगुवाई की और पहली बार क्रिकेट के जनक को विश्वकप का विनर बनाया। तब फाइनल में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की भिडंत हुई लेकिन इंग्लैंड ने रोमांचक जीत दर्ज करते हुए खिताब पर कब्जा किया।

यह भी पढ़ें

कौन-कौन देश जीत चुके हैं ODI World Cup, एक तो 5 बार रहा है चैंपियन

About the Author

MK
Manoj Kumar

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
MS Dhoni को नहीं मिलेगा VIP ट्रीटमेंट! Madras High Court ने फाइव-स्टार होटल में गवाही पर लगाई रोक
Recommended image2
CPL में सुपरमैन बना ये क्रिकेटर, बाउंड्री पर छलांग लगाकर पकड़ा ऐसा कैच देखते रह जाएंगे
Recommended image3
कहां हैं सूर्यकुमार यादव? T20 वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान अब टीम इंडिया से क्यों बाहर, जानें वजह
Recommended image4
इमाम उल हक की चोट पर क्यों हो रहा शक? PCB की जांच में खुल सकता है बड़ा राज
Recommended image5
भारत-अफगानिस्तान T20 सीरीज में 4 चोटिल खिलाड़ियों को मौका, जानें किसे क्या चोट लगी?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved