IND vs ENG 2nd T20 Weather Report: दूसरे टी20 से पहले मौसम को लेकर बड़ा अपडेट आया है। जानिए किस समय बारिश का खतरा सबसे ज्यादा है और अगले 4 घंटों का वेदर चार्ट।
IND vs ENG Live Weather Update: मैनचेस्टर से मैच शुरू होने से ठीक पहले एक खबर आपकी टेंशन बढ़ा सकती है। आज शाम 7 बजे ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का दूसरा टी-20 मुकाबला खेला जाना है, लेकिन आसमान में बादल फिर से मुश्किल खड़ी कर सकते हैं। अगर आप स्टेडियम जा रहे हैं या घर बैठे टीवी-मोबाइल पर मैच देखने की तैयारी में हैं, तो पहले यह जान लीजिए कि अगले कुछ घंटों में बारिश कब सबसे ज्यादा परेशान करने वाली है।

भारत-इंग्लैंड का पहला मैच पहले ही धुल चुका है
इस सीरीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। पहला मैच बीच में ही बारिश की वजह से रोकना पड़ा और नतीजा नहीं निकल पाया। अब दूसरा मैच भी उसी खतरे के साये में खेला जा रहा है। मौसम विभाग ने आज करीब आधे मौके यानी 55 फीसदी तक बारिश की चेतावनी दी है।
IND vs ENG LIVE: कितने बजे कितना खतरा? पूरा टाइम-वाइज चार्ट देखिए
- शाम 7 बजे जब मैच शुरू होगा, तब बारिश होने की 51% आशंका है।
- रात 8 बजे तक थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन 40% बारिश का चांस है।
- रात 9 बजे तक खतरा सबसे कम रहने की उम्मीद है, लेकिन बारिश होने की 34% आशंका है।
- रात 10 बजे- फिर से बारिश लौट सकती है
- रात 11 बजे- यही वह समय है जब बारिश की संभावना सबसे ज्यादा, यानी अगर मैच लेट तक चला तो यहीं सबसे बड़ा खतरा मंडराएगा।
भारत vs इंग्लैंड: सबसे तेज बारिश कब हो सकती है?
मौसम अनुमान के अनुसार, शाम 7 बजे के आसपास बारिश का खतरा सबसे ज्यादा नजर आ रहा है। यही वह समय है जब मुकाबला शुरू होना है। यानी टॉस और शुरुआती ओवरों के दौरान मौसम सबसे बड़ी भूमिका निभा सकता है।
IND vs ENG" क्या पूरा मैच हो पाएगा?
अभी ऐसा कोई संकेत नहीं है कि मुकाबला पूरी तरह रद्द होगा, लेकिन बीच-बीच में बारिश आने की संभावना से इनकार भी नहीं किया जा सकता है। अगर मौसम लगातार खराब रहता है तो ओवरों की संख्या घटाई जा सकती है। ऐसे में दोनों टीमों की रणनीति भी बदल सकती है।
ओल्ड ट्रैफर्ड की पिच कैसी है?
मैनचेस्टर का ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान आमतौर पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को मौका देता है। तेज गेंदबाजों को शुरुआती मदद मिल सकती है। स्पिनर्स भी असर छोड़ सकते हैं।बल्लेबाज बड़े शॉट खेलने में सक्षम रहते हैं। यही वजह है कि यहां अक्सर हाई-स्कोरिंग मुकाबले भी देखने को मिलते हैं।
डिस्क्लेमर: बारिश से जुड़े आंकड़े मौसम एजेंसी के पूर्वानुमान पर आधारित हैं, जो समय के साथ बदल सकते हैं। मैच से जुड़ी ताजा और सटीक जानकारी के लिए आधिकारिक स्रोतों पर नजर बनाए रखें।


