IND vs ENG 2nd T20I Live Streaming: भारत और इंग्लैंड दूसरा टी20 आज ओल्ड ट्रैफर्ड में है। जानें TV चैनल और मोबाइल पर बिना पैसे खर्च किए मैच देखने का तरीका क्या है।

IND vs ENG 2nd T20I LIVE Match Details: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज शनिवार मैनचेस्टर के ऐतिहासिक ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। पहला मैच पहली पारी पूरी होने के बाद बारिश की वजह से बीच में ही रद्द करना पड़ा था। ऐसे में इस दूसरे मुकाबले पर दोनों टीमों की नजरें टिकी हैं। अगर आप भी यह मैच अपने मोबाइल पर देखना चाहते हैं और पैसे भी बचाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। यहां जानिए टाइमिंग से लेकर स्ट्रीमिंग तक मैच से जुड़ी हर जरूरी जानकारी...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

IND vs ENG दूसरा T20 मैच कब खेला जाएगा?

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला आज शनिवार, 4 जुलाई 2026 को शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इस मैच का फैंस ब्रेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उनका उत्साह गजब का है और बस मैच शुरू होने ही वाला है।

भारत vs इंग्लैंड का आज का टी20 कहां खेला जाएगा?

यह मुकाबला ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड, मैनचेस्टर में आयोजित होगा। यह मैदान इंग्लैंड के सबसे प्रतिष्ठित क्रिकेट स्टेडियमों में गिना जाता है।

India vs England Match कितने बजे शुरू होगा?

भारत और इंग्लैंड के बीच आज खेला जाने वाला मैच शाम 7:00 बजे शुरू होगा। टॉस का समय शाम 6:30 बजे है। क्रिकेट फैंस टॉस से पहले ही अपनी स्ट्रीमिंग या टीवी सेटअप तैयार कर लें, ताकि मैच का कोई भी अहम पल मिस न हो।

IND vs ENG Live Match टीवी पर कहां देखें?

भारत में इस मुकाबले का सीधा प्रसारण Sony Sports Network के चैनलों पर किया जाएगा। अगर आप टीवी पर मैच देखना पसंद करते हैं, तो Sony Sports के संबंधित चैनल पर लाइव एक्शन का आनंद ले सकते हैं।

India vs England Live Streaming मोबाइल पर कहां देखें?

भारत में इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV और JioHotstar दोनों ऐप्स और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। ध्यान देने वाली बात यह है कि JioHotstar अब पूरी तरह पेड प्लेटफॉर्म बन चुका है। मोबाइल स्ट्रीमिंग के लिए सालाना करीब ₹499 का चार्ज लगता है। लेकिन एक स्मार्ट तरीका है जिससे आप बिना अलग सब्सक्रिप्शन खरीदे मैच देख सकते हैं। Jio, Airtel, Vi और BSNL के कई रिचार्ज प्लान्स में JioHotstar सब्सक्रिप्शन पहले से बंडल्ड मिलता है। यानी अगर आप वैसे भी अपना मोबाइल रिचार्ज करवाने वाले हैं, तो सही प्लान चुनकर आप बिना एक्स्ट्रा पैसे खर्च किए JioHotstar एक्सेस पा सकते हैं और मैच फ्री में देख सकते हैं।

IND vs ENG Live Match फ्री में देखने के लिए क्या करें?

रिचार्ज से पहले अपने टेलीकॉम ऑपरेटर के ऐप या वेबसाइट पर "OTT बेनिफिट्स" वाले प्लान चेक करें। ₹195 से ₹499 रेंज के कुछ प्लान्स में डेटा के साथ JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन शामिल होता है। रिचार्ज होते ही आपके अकाउंट में अपने आप JioHotstar एक्सेस एक्टिवेट हो जाता है। इस तरह आप अलग से सब्सक्रिप्शन खरीदे बिना ही अपना जरूरी मोबाइल रिचार्ज भी करवा लेंगे और मैच भी देख पाएंगे।