टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पावरप्ले के दौरान टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने 6 ओवर में 1 विकेट पर 92 रन बनाए, जबकि न्यूजीलैंड 3 विकेट खोकर सिर्फ 52 रन ही बना सकी। इस तरह भारत ने पावरप्ले में 40 रन की बड़ी बढ़त बनाई।

Ind vs NZ Power Play Comparison: टी20 वर्ल्डकप फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने सिर्फ बल्ले ही नहीं बल्कि गेंद से भी कमाल का प्रदर्शन किया है। दोनों टीमों के पावरप्ले की तुलना करें तो टीम इंडिया ने जहां 6 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 92 रन बनाए थे, वहीं न्यूजीलैंड की टीम 3 विकेट खोकर महज 52 रन ही बना सकी। यानी टीम इंडिया ने जहां 2 विकेट कम गिराए, वहीं कीवीज की तुलना में 40 रन ज्यादा ठोके।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फाइनल में न्यूजीलैंड के कप्तान सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के ओपनर्स ने कीवी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। यहां तक कि आउट ऑफ फॉर्म चल रहे अभिषेक शर्मा ने भी आज कमबैक करते हुए सिर्फ 18 गेंद में ही 51 रन ठोक दिए। अभिषेक ने 6 चौके और 3 छक्के लगाए। वहीं, फॉर्म में चल रहे संजू सैमसन ने लगातार तीसरी फिफ्टी लगाते हुए 46 गेंद में 89 रन की शानदार पारी खेली। संजू ने 5 चौके और 8 छक्के जड़े। वहीं, ईशान किशन ने 25 गेंदों में ताबड़तोड 54 रन ठोके। अपनी पारी में किशन ने 4 चौके और इतने ही छक्के लगाए। 

Scroll to load tweet…

शिवम दुबे ने भारतीय पारी में लगाए चार चांद

शिवम दुबे ने भारतीय पारी को 255 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने जिमी नीशम के 20वें ओवर में 24 रन ठोके। 8 गेंद में नाबाद 26 रन बनाने वाले दुबे ने अपनी पारी में 3 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के उड़ाए।