MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • IND vs NZ 2nd T20i: जसप्रीत बुमराह को प्लेइंग 11 से क्यों किया गया बाहर? जानें गंभीर का मास्टर स्ट्रोक

IND vs NZ 2nd T20i: जसप्रीत बुमराह को प्लेइंग 11 से क्यों किया गया बाहर? जानें गंभीर का मास्टर स्ट्रोक

India vs New Zealand 2nd T20i: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20i सीरीज का दूसरा मुकाबला आज रायपुर के मैदान पर खेला जा रहा है। टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बदलाव देखने को मिला, जिसमें एक बड़ा नाम मैच विनर जसप्रीत बुमराह का है।  

2 Min read
Author : Shivansh Shekhar
Published : Jan 23 2026, 07:39 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
भारत न्यूजीलैंड दूसरा टी20
Image Credit : AFP

भारत-न्यूजीलैंड दूसरा टी20

टीम इंडिया दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ रायपुर में खेलने उतरी है। शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में मुकाबला शुरू हो चुका है। भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकूमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है, मगर फैंस को बड़ा झटका तब लगा, जब उन्होंने बातचीत के दौरान कहा कि आज का मैच जसप्रीत बुमराह नहीं खेल रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
प्लेइंग 11 में 2 बदलाव
Image Credit : AFP

प्लेइंग 11 में 2 बदलाव

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ दूसरे T20 इंटरनेशनल मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 2 बड़े बदलाव हो गए। हालांकि, भारतीय टीम ने पिछला मैच अपने नाम कर लिया था और 5 मैचों की टी20i सीरीज में 1-0 से आगे है, उसके बाद भी चेंजेस किए गए। उन 2 बड़े बदलाव में पहला नाम उपकप्तान अक्षर पटेल और दूसरा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का आता है। अक्षर पटेल नागपुर में चोटिल हो गए थे, जिसके चलते बाहर हुए, लेकिन बुमराह बिना किसी वजह बाहर किए गए।

35
क्यों बुमराह बाहर हुए?
Image Credit : AFP

क्यों बुमराह बाहर हुए?

दूसरे टी20 मैच में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को बाहर किए जाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर को फैंस से एक सवाल उठ रहा है, कि आखिर क्या चाहते हैं आप? हम आपको बता दें कि बुमराह को किसी प्रकार की कोई इंजरी नहीं हुई है। वो रेस्ट करने के लिए बैठाए गए हैं। मैनेजमैंट का ध्यान टी20 वर्ल्ड कप पर है, जिसमें बुमराह का बड़ा रोल होने वाला है। ऐसे में गंभीर एंड कंपनी यह अपने मैच विनर को ज्यादा रिस्क में नहीं डालना चाह रही है।

45
गंभीर का निर्णय कितना सही?
Image Credit : AFP

गंभीर का निर्णय कितना सही?

टीम इंडिया के मैच विनर कहे जाने वाले जसप्रीत बुमराह को एक मैच खेलकर बाहर करना मतलब गौतम गंभीर के मन में डर पैदा करने जैसा है। गंभीर यदि इस तरह से डरकर अपने बड़े खिलाड़ी को बचा रहे हैं, तो यह साफ है कि टीम में दूसरा कोई और इस तरह का नहीं है। भारतीय टीम पूरी तरह गेंदबाजी में एक खिलाड़ी पर निर्भर हो चुकी है। बुमराह को टी20 मैच से पहले ज्यादा से ज्यादा मुकाबले खेलने का मौका देना चाहिए।

55
2 खिलाड़ियों की एंट्री
Image Credit : AFP

2 खिलाड़ियों की एंट्री

भारतीय टीम ने दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में 2 बदलाव किए, जिसके बाद उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर तेज गेंदबाज हर्षित राणा और स्पिनर कुलदीप यादव को लाया गया है। दोनों ही मंझे हुए प्लेयर हैं। दोनों के पास विकेट लेने की क्षमता है, लेकिन गौतम गंभीर का यह लगातार टीम में फेरबदल सवाल खड़ा करता है।

About the Author

SS
Shivansh Shekhar
शिवांश शेखर। डिजिटल मीडिया में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़े हैं। इनको ऑटो और खेल बीट पर इंट्रेस्ट है। पूर्व में दैनिक जागरण के डिजिटल मीडिया, स्पोर्टस कीडा में भी काम कर चुके हैं। इनके पास पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री है। खेल-धर्म के साथ इनको ऑटो फील्ड पर लिखने की रुचि है। इनसे shivansh.shekar@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
क्रिकेट समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Who Won Yesterday's IPL Match, 15th May 2026: LSG vs CSK कल का मैच कौन जीता? IPL 59वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच
Recommended image2
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 16 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानें पूरा शेड्यूल
Recommended image3
Virat Kohli: 2027 वर्ल्ड कप खेलूंगा, लेकिन एक शर्त पर...विराट कोहली ने साफ कर दिए अपने इरादे
Recommended image4
LSG vs CSK Live Streaming: कहां-कैसे देखें लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच?
Recommended image5
CSK vs LSG: क्या प्लेऑफ से बाहर हो चुकी लखनऊ बिगाड़ेगी चेन्नई का खेल, मैच से पहले पिच रिपोर्ट-मौसम अपडेट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved