MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • वीरू के बेटे आर्यवीर और द्रविड़ का बेटे अन्वय का तूफान, अंडर-19 मैच में कंगारुओं को चटाई धूल

वीरू के बेटे आर्यवीर और द्रविड़ का बेटे अन्वय का तूफान, अंडर-19 मैच में कंगारुओं को चटाई धूल

India U19 vs Australia U19 1st Youth ODI Result: इंडिया अंडर-19 ने शुक्रवार को राजकोट में खेले गए पहले यूथ वनडे में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 को 7 रन से हरा दिया। मैच में सहवाग के बेट आर्यवीर और राहुल द्रविड के बेटे अन्वय की तूफानी पारी देखने को मिली।

3 Min read
Author : Ganesh Mishra
Published : Sep 18 2026, 10:15 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Aryavir Sehwag Debut: सहवाग के बेटे ने डेब्यू मैच में दिखाया दम
Image Credit : Instagram

Aryavir Sehwag Debut: सहवाग के बेटे ने डेब्यू मैच में दिखाया दम

  • इस मैच में सभी की नजरें भारत की ओपनिंग जोड़ी पर थीं, क्योंकि पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग इंडिया U19 के लिए अपना पहला मैच खेल रहे थे।
  • वीरेंद्र सहवाग खुद स्टेडियम में मौजूद थे और अपने बेटे को इंडिया की जर्सी में खेलते देख रहे थे।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
आर्यवीर सहवाग ने पावरप्ले में दिलाई तेज शुरुआत
Image Credit : Instagram

आर्यवीर सहवाग ने पावरप्ले में दिलाई तेज शुरुआत

  • आर्यवीर ने कप्तान लक्ष्य रायचंदानी के साथ ओपनिंग की। दाएं हाथ से बल्लेबाजी करने वाले आर्यवीर ने 26 गेंदों में 28 रन बनाए और अपनी पारी में 5 चौके लगाए।
  • पावरप्ले में उन्होंने 14 गेंदों पर 16 रन बनाकर भारत को तेज शुरुआत दिलाई। हालांकि पावरप्ले खत्म होते ही स्पेंसर ग्रीन ने उन्हें आउट कर दिया।

Related Articles

Related image1
40+ की उम्र के बाद भी बरपा कहर! वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा उम्र में शतक लगाने वाले 5 बल्लेबाज
Related image2
IND vs AFG: सेंचुरी ठोकने के बाद मैदान पर यूं नजर आया 'शर्माजी का बेटा' 10 PHOTO में अभिषेक का जश्न
36
India U19 Batting Collapse: मिडिल ओवर में लड़खड़ाई टीम इंडिया
Image Credit : X

India U19 Batting Collapse: मिडिल ओवर में लड़खड़ाई टीम इंडिया

  • आर्यवीर के आउट होने के बाद कप्तान लक्ष्य रायचंदानी भी 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
  • कुशाग्र ओझा ने 14 गेंदों में 16 रन बनाए, जिसके बाद भारत का स्कोर 65 रन पर 3 विकेट हो गया।
  • अर्जुन राजपूत ने 8 गेंदों में 15 रन की तेज पारी खेली, लेकिन 11.5 ओवर तक भारत का स्कोर 88/4 हो गया था। टीम को आखिरी ओवरों में बड़े शॉट्स की जरूरत थी।
46
Anvay Dravid Innings: अन्वय द्रविड़ की 18 गेंद में 38 रन की मैच विनिंग पारी
Image Credit : Instagram

Anvay Dravid Innings: अन्वय द्रविड़ की 18 गेंद में 38 रन की मैच विनिंग पारी

  • जब भारत का स्कोर 88/4 था, तब क्रीज पर राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ आए। विकेटकीपर-बल्लेबाज अन्वय ने शुरुआत में संभल कर खेला और सिंगल से अपना खाता खोला।
  • दूसरे छोर पर यशवर्धन चौहान उनका साथ दे रहे थे। एक बार सेट होने के बाद अन्वय ने ताबड़तोड़ बैटिंग शुरू कर दी। उन्होंने सिर्फ 18 गेंदों में 38 रन ठोक दिए।
  • उनकी इस पारी में 2 चौके और 3 छक्के शामिल थे और उनका स्ट्राइक रेट 211.11 का रहा।
56
अन्वय द्रविड़-यशवर्धन चौहान के बीच 69 रन की पार्टनरशिप
Image Credit : ANI/Instagram

अन्वय द्रविड़-यशवर्धन चौहान के बीच 69 रन की पार्टनरशिप

  • 13वें ओवर में अन्वय द्रविड ने अपना पहला चौका लगाकर भारत का स्कोर 100 के पार पहुंचाया। 14वें ओवर में चौहान और द्रविड़ दोनों ने स्पेंसर ग्रीन पर छक्के लगाए और ओवर से 22 रन आए।
  • इसके बाद 15वें ओवर में अन्वय ने एली ब्रेन पर एक और छक्का लगाया। यशवर्धन चौहान और अन्वय द्रविड़ ने मिलकर 69 रन की अहम साझेदारी की। यह साझेदारी ऑस्ट्रेलिया के लिए भारी पड़ी।
  • 18वें ओवर में एली ब्रेन ने अन्वय को बोल्ड कर दिया, लेकिन तब तक भारत का स्कोर 157/5 हो चुका था। अंत में टीम इंडिया 182/6 तक पहुंच गई।
66
ऑस्ट्रेलिया की कोशिश नाकाम, भारत ने 175 पर रोका
Image Credit : X

ऑस्ट्रेलिया की कोशिश नाकाम, भारत ने 175 पर रोका

  • 183 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया U19 ने कड़ी टक्कर दी। नील पटेल ने 31 गेंदों में 45 रन, हेडन बारबुलोविक ने 24 गेंदों में 40 रन और कप्तान जैक ज़ोस्नेक ने 27 गेंदों में 55 रन बनाए।
  • लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने आखिरी ओवरों में संयम रखा और ऑस्ट्रेलिया को 20 ओवर में 175/7 पर रोक दिया।
  • कुल मिलाकर, आर्यवीर सहवाग के डेब्यू ने भारत को शानदार शुरुआत दिलाई, लेकिन अन्वय द्रविड़ की तूफानी पारी ने टीम को जीतने लायक स्कोर तक पहुंचाया और यही जीत का सबसे बड़ा कारण बनी।

About the Author

GM
Ganesh Mishra
गणेश कुमार मिश्रा। 2009 से पत्रकारिता जगत में एक्टिव हैं। इनके पास 16 साल से ज्यादा का अनुभव। जुलाई, 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री ली है। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, बिजनेस, एंटरटेनमेंट और फीचर स्टोरीज में काम करना पसंद। ये राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नई दुनिया (जागरण ग्रुप) जैसे मीडिया संस्थानों में डेस्क और रिपोर्टिंग का काम कर चुके हैं।
क्रिकेट समाचार
खेल समाचार
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
सिर्फ 30 गेंद में जापान को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय महिला टीम, ऐसा रहा पूरा मैच
Recommended image2
108 रन, 108 शिवलिंग और महादेव का सेलिब्रेशन... अभिषेक शर्मा की पारी का दिलचस्प कनेक्शन
Recommended image3
लैला से माहिरा तक, इन 4 हसीनाओं के साथ जुड़ चुका है अभिषेक शर्मा का नाम
Recommended image4
सिर्फ एक बार नहीं, 5 बार तूफानी पारियों से अभिषेक शर्मा ने मचाया कोहराम
Recommended image5
भारत की जीत के बाद श्रेयस अय्यर ने पेश की मिसाल, अफगान कप्तान के साथ शेयर की ट्रॉफी
Related Stories
Recommended image1
40+ की उम्र के बाद भी बरपा कहर! वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा उम्र में शतक लगाने वाले 5 बल्लेबाज
Recommended image2
IND vs AFG: सेंचुरी ठोकने के बाद मैदान पर यूं नजर आया 'शर्माजी का बेटा' 10 PHOTO में अभिषेक का जश्न
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved