IND vs AUS World Cup 2025 Semifinal: भारत ने महिला वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर 339 रन का टारगेट चेज कर इतिहास रचा। यह अब तक का सबसे बड़ा सफल रन चेज है। जेमिमा रॉड्रिग्ज ने 127 नाबाद रन बनाए।
Highest Run Chase in Women's ODI: भारतीय महिला क्रिकेट ने कमाल कर दिखाया है। नवी मुंबई के DY पाटिल स्टेडियम में भारत ने 7 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर वर्ल्ड कप फाइनल में धमाकेदार एंट्री कर ली। ये जीत इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज (339 रन) था, जो अब तक किसी टीम ने महिला वनडे में हासिल नहीं किया था। पहाड़ जैसे टारगेट को जेमिमा रॉड्रिग्ज की जादुई पारी, हरमनप्रीत कौर की कप्तानी ने एकदम आसान कर दिया। आइए जानते हैं महिला वनडे इतिहास के 5 सबसे बड़े रन चेज कब-कब हुए?
ऑस्ट्रेलिया के 339 रन को भारत ने चेज किया
नवी मुंबई के मैदान में 30 अक्टूबर 2025 भारतीय महिला टीम ने ऐसा कमाल किया, जो अब तक कोई नहीं कर सका। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 339 रन का विशाल लक्ष्य दिया था। लेकिन भारत ने जवाब में 48.3 ओवर में ही 341/5 रन बनाकर इतिहास रच दिया। यह महिला वनडे क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज बन गया है।
ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ 331 रन का टारगेट किया चेज
विशाखापट्टनम में 2025 में ही हुए इस हाई स्कोरिंग मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने दिखाया कि वे किसी भी स्थिति में मैच जीतने का दम रखते हैं। भारत ने पहले बल्लेबाज़ी में 331 रन बनाए थे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने 49 ओवर में 331/7 रन बनाकर दूसरा सबसे बड़ा रन चेज़ पूरा किया।
श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के 302 रनों को पूरा किया
साल 2024 में पॉटचेफ्स्ट्रूम के मैदान पर श्रीलंका की महिलाओं ने इतिहास रचा था। न्यूजीलैंड ने 302 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था, लेकिन श्रीलंकाई टीम ने 44 ओवर में 305/4 रन बनाकर शानदार जीत हासिल की।
न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का 289 रन चेज
नॉर्थ सिडनी में 2012 में हुए इस मुकाबले को अब भी याद किया जाता है। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी में 289 रन बनाए थे, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बेहतरीन संयम और स्ट्राइक रोटेशन दिखाते हुए 46 ओवर में 289/6 रन बनाकर मैच जीत लिया।
वानखेड़े में ऑस्ट्रेलिया का भारत के खिलाफ 285 रन का चेज
साल 2023 में वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने 283 रन बनाए थे। लेकिन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 46 ओवर में 285/4 रन बना लिए।
इसे भी पढ़ें- महिला विश्व कप 2025 के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया ऐतिहासिक रन चेज
इसे भी पढ़ें- सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के लिए काल बनीं भारत की ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
