भारत और आयरलैंड के बीच पहला T20I 26 जून को बेलफास्ट में खेला जा रहा है। जानिए मैच का समय, लाइव स्ट्रीमिंग, टीवी चैनल और वैभव सूर्यवंशी से जुड़ी खास अपडेट।

IND vs IRE Match Live Streaming: भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की T20 सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार को बेलफास्ट में खेला जा रहा है। इस मैच पर क्रिकेट फैंस की खास नजर है, क्योंकि यह मुकाबला श्रेयस अय्यर के भारतीय T20 टीम के कप्तान के रूप में नए सफर की शुरुआत भी है। बता दें कि पहले मैच में वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं मिला है। अगर आप भी इस मैच को देखना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं कहां-कैसे देख सकते हैं ये रोमांचक मुकाबला?

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

किसने जीता टॉस?

आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया है। मैच शाम 6 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस आधे घंटे पहले यानी साढ़े 5 बजे हुआ।

भारत बनाम आयरलैंड पहला T20I कब खेला जाएगा?

भारत और आयरलैंड के बीच पहला T20 इंटरनेशनल मुकाबला शुक्रवार, 26 जून को खेला जाएगा।

भारत बनाम आयरलैंड पहला T20I कहां खेला जाएगा?

यह मुकाबला सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब, बेलफास्ट (नॉर्दर्न आयरलैंड) में आयोजित होगा।

भारत बनाम आयरलैंड पहला T20I कितने बजे शुरू होगा?

मैच शाम 6:00 बजे (भारतीय समयानुसार) शुरू होगा।

भारत बनाम आयरलैंड पहला T20I किस टीवी चैनल पर देखें?

भारत और आयरलैंड के बीच पहले T20I का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।

भारत बनाम आयरलैंड पहला T20I की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLiv ऐप और SonyLiv की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। क्रिकेट फैंस मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी के जरिए मैच का लाइव आनंद ले सकते हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

आयरलैंड: टिम टेक्टर, रॉस एडायर, हैरी टेक्टर, लॉरकन टकर (विकेटकीपर/कप्तान), बेन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, लियम मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज, जय मूंदरा और मैथ्यू हॉलार्ड।

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा।