बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती है। हाल ही में भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच में वह व्हाइट और नियॉन ग्रीन कलर का फ्लोरल प्रिंट को-ओर्ड सूट पहनी नजर आईं, जिसकी कीमत जानकर आप ही हैरान रह जाएंगे।

स्पोर्ट्स डेस्क: हाल ही में 15 नवंबर, बुधवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे वर्ल्ड कप 2023 का सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें भारत ने 70 रनों से शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में विराट कोहली ने शतकों का अर्धशतक पूरा करते हुए अपनी 50वीं सेंचुरी ठोकी। इस मैच में उन्हें सपोर्ट करने के लिए उनकी वाइफ और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी स्टैंड्स में बैठी नजर आई। इस दौरान अनुष्का शर्मा ने व्हाइट और नियॉन ग्रीन कलर का को-ओर्ड सूट पहना था, जो बहुत ही अट्रैक्टिव लग रहा था। अगर आप भी इसे रीक्रिएट करना चाहते हैं, तो इससे पहले इसका प्राइस जान लें।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अनुष्का शर्मा के को-ओर्ड सूट की कीमत

अनुष्का शर्मा अपने फैशन सेंस और कूल लुक के लिए जानी जाती हैं। पिछले कुछ समय से वह काफी लूज ड्रेस पहनी नजर आ रही है। कहा जा रहा है कि वह अपने बेबी बंप को छुपा रही हैं। इस दौरान भारत बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में भी वह ओवर साइज शर्ट के साथ शॉर्ट्स पहनी नजर आई। यह ड्रेस ध्रुव कपूर लेबल की है। फ्लोरल प्रिंटेड इस ओवर साइज शर्ट की कीमत 19500 है। वही इसी से मैच करता हुआ शॉर्ट्स अनुष्का शर्मा ने पहना था जिसकी कीमत 27500 है।

कूल एंड कंफर्टेबल है अनुष्का शर्मा का लुक

अनुष्का शर्मा के स्टाइल की बात की जाए तो उन्होंने अपनी इस ड्रेस के साथ छोटे इयररिंग्स पहने और गोल्डन बैंगल्स के साथ उन्होंने घड़ी कैरी की। इसके साथ उन्होंने राउंड सनग्लासेस लगाया, बालों को ओपन करके मिनिमल मेकअप किया और बहुत स्टाइलिश लुक में अनुष्का शर्मा इस दौरान नजर आई।

View post on Instagram

वायरल हुआ अनुष्का शर्मा का वीडियो

भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच के दौरान अनुष्का शर्मा को कई बार कमरे में कैद किया गया, जहां वह अपने हस्बैंड और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को चीयर करती नजर आईं। कभी उन्हें फ्लाइंग किस दी, तो कभी विराट के क्रैंप को देखकर घबरा उठी।

और पढे़ं- क्रिकेट से दूर बीवी बच्चों के साथ यहां छुट्टियां मना रहे एमएस धोनी