India vs South Africa Women ODI Record: विमेंस वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका वूमेन टीम के बीच 2 नवंबर 2025 को नवी मुंबई के डॉक्टर डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले जानते हैं दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड।
IND W vs SA W ODI Stats: आईसीसी विमेंस वर्ल्ड कप 2025 अपने विजेता से केवल एक कदम दूर है। फाइनल मुकाबला भारतीय महिला टीम और साउथ अफ्रीका महिला टीम के बीच 2 नवंबर, रविवार को मुंबई के डॉक्टर डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार फाइनल में आमने-सामने हैं। हालांकि, इससे पहले वनडे इंटरनेशनल में कई बार दोनों टीमों के बीच आमना-सामना हो चुका है। आइए नजर डालते हैं साउथ अफ्रीका वूमेन और भारत वूमेन के रिकॉर्ड क्या कहते हैं...
भारत बनाम साउथ अफ्रीका वूमेन वनडे रिकॉर्ड
वनडे क्रिकेट के इतिहास में भारत और साउथ अफ्रीका की महिला टीम के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात की जाए तो 34 बार दोनों का आमना सामना हुआ है। जिसमें से 20 मुकाबले भारत ने जीते हैं, जबकि 13 मैच में साउथ अफ्रीका महिला टीम ने जीत दर्ज की है। वहीं, एक मैच बेनतीजा भी रहा। इस साल आईसीसी विमेंस वर्ल्ड कप 2025 में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 9 अक्टूबर को हुए लीग स्टेज मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने 3 विकेट से जीत दर्ज की थी। फाइनल में पहुंचने से पहले साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को 125 रनों से हराया। वहीं, भारतीय महिला टीम ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंची है।
और पढ़ें- विमेंस ODI वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार होगा ऐसा, 52 साल बाद आया यह मौका
दोनों टीमों के पास पहली बार वर्ल्ड कप जीतने का मौका
भारतीय महिला टीम तीसरी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है। हालांकि, आज तक वर्ल्ड कप की ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। ऐसे में भारतीय महिला टीम ये ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचना चाहेगी। इससे पहले मिताली राज की कप्तानी में 2005 और 2017 में टीम वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंची थी, लेकिन दोनों बार उसे हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, साउथ अफ्रीका की टीम पहली बार फाइनल में पहुंची है। ऐसे में जो भी टीम ये मैच जीतेगी वो इतिहास रचेगी और विमेंस वर्ल्ड कप को अपना नया चैंपियन मिलेगा।
ये भी पढ़ें- Womens WC 2025 Final: भारत-साउथ अफ्रीका फाइनल कब और कहां खेला जाएगा?
भारत बनाम साउथ अफ्रीका वूमेन टीम
भारत- हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, रेणुका सिंह ठाकुर, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, श्री चरणी, राधा यादव, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, उमा छेत्री और शेफाली वर्मा।
साउथ अफ्रीका- लॉरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), अयाबोंगा खाका, क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लर्क, मैरिजेन कप्प, तजमीन ब्रिट्स, सिनालो जाफ्ता, नॉनकुलुलेको म्लाबा, एनेरी डर्कसेन, एनेके बॉश, मसाबाता क्लास, सुने लुस, कराबो मेसो, तुमी सेखुखुने, नोंडुमिसो शांगसे।
