भारत-श्रीलंका के बीच पहला वन डे इंटरनेशनल मुकाबला शुक्रवार को हुआ। रोमांचक मुकाबले में श्रीलंकाई टीम ने भारत की जीत को रोकते हुए मैच टाई करा दिया।

Ind-SL ODI first match: भारत-श्रीलंका के बीच होने वाले वनडे इंटरनेशनल सीरीज का पहला मैच रोमांचक ढंग से टाई हो गया। बेहद रोमांचक मुकाबले में भारत के हाथ से कप्तान चरिथ असलंका ने जीत छीन लिया। दरअसल, टीम इंडिया के पास दो विकेट बचे थे और 15 गेंदों पर एक रन बनाना था लेकिन असलंका ने दो गेंदों पर दो विकेट लेकर टीम इंडिया को आल आउट कर मैच टाई करा दिया। वेलालागे को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-श्रीलंका का पहला वन डे मैच शुक्रवार को खेला गया। श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 50 ओवर्स में श्रीलंका ने 8 विकेट के नुकसान पर 230 रन बनाया। सलामी बल्लेबाज पाथुम निसंका ने शानदार 56 रन बनाया। अविष्का फर्नांडो को मोहम्मद सिराज ने 1 रन पर आउट कर दिया। कुसल मेंडिस ने 14 रन तो सदीरा समारविक्रमा ने 8 रन बनाया। कप्तान चरिथ असलंका ने 14 रन बनाए। जनिथ लियानागे ने 20 रन बनाया। मिडिल ऑर्डर पर उतरे दुनिथ वेलालागे ने आतिशी पारी खेलते हुए दो सिक्सर और सात चौकों की सहायता से 65 गेंदों का सामना कर नाबाद 67 रन बनाया। वानिंदु हसरंगा ने 24 रन तो अकिल धनंजया ने 17 रन बनाया। अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लिए तो मोहम्मद सिराज-शिवम दुबे-कुलदीप यादव-वाशिंगटन सुंदर ने एक-एक विकेट लिए।

भारत की जीत को श्रीलंकाई कप्तान ने टाई में बदला

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने अच्छी शुरूआत की। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 47 गेंदों पर 58 रन बनाया। रोहित ने 3 सिक्सर और 7 चौका लगाया। शुभमन गिल ने 16 रन बनाया। विराट कोहली ने 24 रन बनाया। वाशिंगटन सुंदर 5 रन पर आउट हुए। श्रेयस अय्यर ने 23 रन तो लोकेश राहुल ने 31 रन बनाया। अक्षर पटेल ने 33 रन तो शिवम दुबे ने 25 रन बनाया। कुलदीप यादव 2 रन बनाए। सिराज ने 5 रन जोड़े। 48वां ओवर चल रहा था। भारत ने श्रीलंका के स्कोर की बराबरी कर ली थी और दो विकेट शेष थे। 15 गेंद में भारत को 1 रन जीत के लिए चाहिए था। कप्तान चरिथ असलंका गेंदबाजी कर रहे थे। उन्होंने 47.4 ओवर में शिवम दुबे को एलबीडब्लयू किया। इसके बाद आए अर्शदीप सिंह को पहली ही गेंद पर फिर एलबीडब्ल्यू कर टीम इंडिया को समेट कर मैच टाई करा दिया।

यह भी पढ़ें:

टीम इंडिया की 'सुपर' जीत: श्रीलंका को 3-0 से हराकर टी20 सीरीज किया फतह