टीम इंडिया के खिलाड़ी पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) और भोजपुरी एक्ट्रेस सपना गिल के बीच सेल्फी विवाद हाथापाई तक पहुंच गया। दोनों तरफ से पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई है। वहीं क्रिकेटर ने अब इमोशनल पोस्ट किया है। 

Prithvi Shaw Post. टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी पृथ्वी शॉ हाल ही में सेल्फी विवाद में फंसे और लगातार सुर्खियों में बने रहे। भोजपुरी एक्ट्रेस सपना गिल और पृथ्वी शॉ के बीच सेल्फी को लेकर हुआ विवाद हाथापाई और मारपीट तक पहुंच गया। दोनों पक्षों की तरफ से पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई गई। इस बवाल के काफी दिनों बाद पृथ्वी ने एक ऐसा पोस्ट किया जिसे पढ़कर फैंस का माथा ठनक गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इंस्टाग्राम स्टोरी में छलका पृथ्वी का दर्द

पृथ्वी शॉ ने पोस्ट किया और लिखा कि कुछ लोग आपसे सिर्फ उतना ही प्यार करेंगे, जितना वो आपका इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे ही आपसे कोई फायदा पहुंचना बंद हो जाएगा, वैसे ही उनका प्यार और वफादारी भी खत्म हो जाएगी। पृथ्वी शॉ के इस पोस्ट से यह क्लियर नहीं हो पाया है कि वे किसके बारे में क्या कहना चाहते हैं। लेकिन उनके चाहने वालों ने इसे इमोशनल पोस्ट कहा और यूजर्स ने कमेंट किया कि विवाद के बाद बंदा इमोशनल हो गया है।

होटल में हुआ सेल्फी विवाद

हाल ही में डोमेस्टिक क्रिकेट में अच्छा खेल दिखाने वाले पृथ्वी शॉ को टीम इंडिया में शामिल किया गया लेकिन भारत के लिए मैच खेलने से पहले ही वे सेल्फी विवाद में फंस गए। दरअसल, मुंबई के एक होटल में भोजपुरी एक्ट्रेस सपना गिल व उनके दोस्तों ने क्रिकेटर से सेल्फी मांगी और इसी बात को लेकर कुछ कहासुनी हो गई। मामला वहीं तक नहीं रूका और जब वे बाहर निकले तो एक्ट्रेस व उनके दोस्तों के साथ हाथापाई तक हो गई। इसकी क्लिपिंग भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई। पृथ्वी शॉ के दोस्त ने एक्ट्रेस के खिलाफ केस दर्ज कराया। वहीं सपना गिल ने पृथ्वी शॉ और उनके दोस्तों के खिलाफ भी केस दर्ज करा दिया।

यह भी पढ़ें

PM मोदी और ऑस्ट्रेलियाई PM की पेटिंग को गौर से देखें, यहां मौजूद हैं 75 सालों में खेल चुके या खेल रहे दोनों देशों के क्रिकेटर्स की तस्वीर