MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • IPL 2023 DC vs KKR: एप्पल के CEO के संग इस अंदाज में मैच देखने पहुंची सोनम कपूर, देखें खूबसूरत PHOTOS

IPL 2023 DC vs KKR: एप्पल के CEO के संग इस अंदाज में मैच देखने पहुंची सोनम कपूर, देखें खूबसूरत PHOTOS

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2023 का 28 वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हुआ। इस मैच के दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर एप्पल के सीईओ टिम कुक के साथ स्टेडियम में पहुंची और मैच का आनंद लिया...

3 Min read
Author : Deepali Virk
| Updated : Apr 21 2023, 07:56 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19
Image Credit : Instagram

इस समय एप्पल के सीईओ टिम कुक भारत के दौरे पर हैं। मुकेश अंबानी के घर निमंत्रण के बाद अब वह इंडियन प्रीमियर लीग के मंच पर नजर आए।

29
Image Credit : Instagram

गुरुवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर एप्पल के सीईओ टिम कुक के साथ दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच देखने के लिए पहुंचीं।

39
Image Credit : Instagram

इस दौरान सोनम कपूर का अंदाज बेहद ही अनोखा था। वह किसी टीम की जर्सी या उस टीम के कलर को सपोर्ट करती नजर नहीं आई, बल्कि सफेद और पीले रंग का इंडियन अटायर कैरी किया और उसके साथ झुमके पहनकर अपने लुक को पूरा किया।

49
Image Credit : Instagram

सोनम ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर टिम कुक के साथ अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की और लिखा - "टीम कुक और पूरी एप्पल टीम- हम आशा करते हैं कि आपका यहां आना सुखद रहा होगा और आप देश में एप्पल के दृष्टिकोण पर प्रोत्साहित और सकारात्मक रहेंगे। यहां विश्व स्तर का अपना सिग्नेचर अनुभव बनाने के लिए आपने जो देखभाल और ध्यान दिया है उसके लिए हम आपके बहुत आभारी हैं।"

59
Image Credit : Instagram

इन तस्वीरों में सोनम कपूर अपने हस्बैंड आनंद अहूजा के साथ भी नजर आ रही हैं। आनंद ने जहां मेहरून कलर की प्रिंटेड शर्ट पहनी है, तो वहीं टिम कुक ब्लैक कलर की टीशर्ट में स्टाइलिश लग रहे हैं।

69
Image Credit : Instagram

सोनम की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और 1.98 लाख से ज्यादा लोग उनके इन तस्वीरों को लाइक कर चुके हैं।

79
Image Credit : PTI

इस मैच की बात की जाए तो बारिश के चलते मैच में विलंब जरूर आया, लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 127 रन बनाए। जिसमें जेसन रॉय ने सबसे ज्यादा 43 रनों की पारी खेली। वेंकटेश्वर अय्यर जिन्होंने पिछले मैच में शतक जड़ा था वह इस बार गोल्डन डक का शिकार हो गए।

89
Image Credit : PTI

दूसरी ओर बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 19.2 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया, जिसमें कप्तान डेविड वॉर्नर ने 57 रनों की पारी खेली। उनके अलावा मनीष पांडे ने भी 21 रन बनाए।

99
Image Credit : PTI

बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की यह पहली विक्ट्री है। टीम ने अब तक छह मैच खेले हैं, जिसमें 5 में वह लगातार हारती गई लेकिन गुरुवार को हुए मुकाबले में उसे पहली जीत मिली। वहीं, केकेआर 6 में से 4 हार और 2 जीत के साथ 7वें नंबर पर है।

और पढ़ें- IPL 2023 KKR Vs DC: लगातार पांच हार झेलने के बाद दिल्ली कैपिटल्स को सीजन की पहली जीत, सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने खेली कप्तानी पारी

About the Author

DV
Deepali Virk
दीपाली विर्क। पत्रकारिता जगत में 10 साल से ज्यादा का अनुभव। अगस्त 2020 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़ी हुई हैं। खेल जगत, लाइफ स्टाइल, फूड, वायरल और ट्रे्डिंग जैसे विषयों का अनुभव है। साल 2015 से इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की। पत्रिका न्यूज़, डीएनएन न्यूज़ चैनल, बीटीवी और कई अन्य प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों मे काम का अनुभव। Asianxt डिजिटल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में काम कर रही हैं। इनके पास डबल मास्टर डिग्री है- पत्रकारिता और एमबीए एचआर-मार्केटिंग। खेल, लाइफस्टाइल, फैशन, फूड, हेल्थ और रिसर्च बेस्ड फीचर स्टोरी पर काम करने विशेषज्ञता हासिल है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
DC vs GG: कल का मैच कौन जीता, WPL Result दिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात जायंट्स
Recommended image2
T20 World Cup Match: पूर्व पाक क्रिकेटर ने खोली पोल! कहा- भारत ने छोड़ा तो भिखारी हो जाओगे
Recommended image3
Abhishek Sharma: युवा क्रिकेटर अभिषेक शर्मा हैं इस हीरो के दीवाने, जानें कौन है वो?
Recommended image4
T20 World Cup 2026: 40+ उम्र-20 साल जैसी फिटनेस, T20 वर्ल्ड कप 2026 में गदर मचाएंगे 5 धुरंधर!
Recommended image5
टी20 वर्ल्ड कप में टुकटुक की रफ्तार से शतक लगाने वाले 5 बल्लेबाज
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved