इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर और दिल्ली कैपिटल्स के कोच केविन पीटरसन ने विराट कोहली को खुला ऑफर दिया है और कहां अब समय आ गया है कैपिटल सिटी ज्वाइन कर लो...

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सपना एक बार फिर अधूरा रह गया। रविवार को गुजरात टाइटंस ने आरसीबी को 6 विकेट से हराकर एक बार फिर उनके सपने को चकनाचूर कर दिया। इस मैच में विराट कोहली ने भले ही शतकीय पारी खेली, लेकिन उनके नाबाद 101 रन काम नहीं आए। इसके बाद विराट कोहली काफी निराश भी नजर आए थे। अब विराट कोहली को लेकर इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ने अजीबोगरीब बयान दिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

केविन पीटरसन ने विराट को दिया ऑफर

लंबे समय तक इंग्लैंड के लिए खेले पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन इस समय दिल्ली कैपिटल्स के कोच हैं। उन्होंने हाल ही में अपने ट्विटर पर एक पोस्ट ट्वीट किया और लिखा कि समय आ गया है कि विराट कैपिटल सिटी यानी कि दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हो जाएं। पीटरसन का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और कुछ फैंस भी विराट कोहली को आरसीबी का साथ छोड़ दिल्ली कैपिटल्स में खेलने की सलाह दे रहे हैं। वहीं, कुछ फैंस केविन के ट्वीट पर भड़क भी गए और उन्होंने कहा कि विराट और आरसीबी एक दूसरे के बिना अधूरे हैं। यह लॉयल्टी खरीदी नहीं जा सकती है।

बता दें कि केविन पीटरसन के ट्वीट के दो मायने निकाले जा सकते हैं। कैपिटल सिटी यानी कि दिल्ली कैपिटल्स हो सकती है या फिर उनका इशारा डब्लूटीसी फाइनल मुकाबले को लेकर हो सकता है, क्योंकि वह इंग्लैंड के शहर लंदन में 7 जून से 11 जून तक होने वाला है।

मंगलवार को लंदन के लिए रवाना होंगे विराट कोहली

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लंदन में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले के लिए भारतीय टीम का पहला जत्था मंगलवार को रवाना होगा। इसमें विराट कोहली के अलावा मोहम्मद सिराज, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर और सहयोगी स्टाफ में राहुल द्रविड़ भी शामिल है।

और पढ़ें- IPL 2023 qualifier 1: गुजरात टाइटंस या चेन्नई सुपर किंग्स किसकी होगी फाइनल में एंट्री, प्लेऑफ में धोनी की टीम को हराना मुश्किल