आईपीएल 2023 का 16वां सीजन पूरे उफान पर है और खिलाड़ी भी एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस दे रहे हैं। इसी बीच मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

IPL 2023 Rohit Sharma. आईपीएल 2023 का 16वां सीजन पूरे उफान पर है और खिलाड़ी भी एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस दे रहे हैं। इसी बीच मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रोहित शर्मा क्रिकेटर से राजनेता बन गए हैं उनके साथी खिलाड़ी शुभमन गिल उनके सेक्रेटरी की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं श्रेयस अय्यर को रोहित शर्मा की एसयूवी ड्राइव करते हुए देखा जा सकता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वायरल हुआ रोहित शर्मा का वीडियो

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है रोहित शर्मा ने कुर्ता पायजामा पहन रखा है। उनके गले में सोने की मोटी सी चेन है। हाथ की सारी अंगुलियों में गोल्डन रिंग पहनी हुई है। वे अपनी गाड़ी से कहीं जा रहे हैं और उनके ड्राइवर की भूमिका में कोई और नहीं बल्कि श्रेयस अय्यर हैं। जबकि सक्रेटरी के तौर पर शुभमन गिल गाड़ी की अगली सीट पर बैठे हुए हैं। रोहित शर्मा मजेदार बातें कर रहे हैं और शुभमन गिल सहित श्रेयर अय्यर उनकी बातों पर बेहतरीन रिएक्शन दे रहे हैं।

View post on Instagram

यूजर्स बोले- मुंबई के किंग हैं रोहित शर्मा

रोहित शर्मा के इस वीडियो पर उनके एक फैन ने कहा कि यह तो 50 तोला इंटरटेनमेंट है। वहीं दूसरे यूजर्स ने कहा कि आमचा हिटमैन पावरफुल है। वहीं एक यूजर ने लिखा कि भाई ने तो सेट पर धमाल मचा दिया है। दूसरे यूजर ने कहा कि रोहित दादा हम पसंद करते हैं। मुंबई पर राज करते हैं रोहित दादा। वहीं मराठी में यूजर ने लिखा कि आमचा नेता लय पॉवर फुल्ल। वहीं एक यूजर ने तो रोहित शर्मा के नाम के एक-एक शब्द की व्याख्या कर डाली। दूसरे यूजर ने तो और भी कमाल कर दिया और लिखा कि अपना पीएम कैसा हो, रोहित शर्मा जैसा हो। यूजर्स इसे गजब का पसंद कर रहे हैं और यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।

यह भी पढ़ें

IPL 2023: इन गेंदबाजों पर कहर बनकर टूट रहे बल्लेबाज, उड़ाए अजब-गजब छक्के- 5 PHOTOS