IPL 2025 MI vs RCB Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 12 रनों से हराया है। 222 रनों का पीछा करते हुए मुंबई की टीम 208 रन ही बना सकी। गेंदबाजी और बल्लेबाजी में बेंगलुरु के धुरंधरों ने मैच अपने नाम कर लिया।
- Home
- Sports
- Cricket
- MI vs RCB Highlights: बेंगलुरु ने मुंबई को उनके घर में रौंदा, 12 रनों से जीता मुकाबला, तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड
MI vs RCB Highlights: बेंगलुरु ने मुंबई को उनके घर में रौंदा, 12 रनों से जीता मुकाबला, तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड

IPL 2025 MI vs RCB Preview, Indian Premier League Hindi: नमस्कार, इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 19वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 221 रन बनाए हैं। 222 रनों का पीछा कर रही मुंबई इंडियंस को बेंगलुरु ने दूसरा झटका 38 रन के स्कोर पर दे दिया है। रोहित शर्मा के बाद रायन रिकेलटन 17 बनाकर जोश हेजलवुड के पहले शिकार बने हैं। टीम का स्कोर 4 ओवर के बाद 38/2 है।
IPL 2025 MI vs RCB Highlights:मुंबई पलटन को मिली सीजन की चौथी हार, बेंगलुरु ने 12 रनों से उनके घर में चटाई धूल
IPL 2025 MI vs RCB Highlights:बेंगलुरु ने मुंबई को 12 रनों से हराया
आईपीएल 2025 के 20 वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 12 रनों से हरा दिया है। 10 साल बाद मुंबई को वानखेड़े में बेंगलुरु ने मात दी है। गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फील्डिंग में टीम ने लाजवाब प्रदर्शन किया।
IPL 2025 MI vs RCB Highlights:मुंबई का आठवां विकेट गिरा
222 रनों का पीछा करने में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज फेल होते हुए नजर आ रहे हैं। 203 रन के स्कोर पर टीम का आठवां विकेट गिर चुका है। दीपक चाहर बिना खाता खोले कुणाल पंड्या के शिकार बने हैं। टीम का स्कोर 19.1 ओवर में 203/8 है।
IPL 2025 MI vs RCB Highlights:मुंबई का सातवां विकेट गिरा
222 रनों का पीछा करने में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज फेल होते हुए नजर आ रहे हैं। 203 रन के स्कोर पर टीम का सातवां विकेट गिर चुका है। मिचेल सैन्टनर 7 रन बनाकर कुणाल पंड्या के शिकार बने हैं। टीम का स्कोर 19.1 ओवर में 203/7 है।
IPL 2025 MI vs RCB Highlights:मुंबई का छठा विकेट गिरा
222 रनों का पीछा करने में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज फेल होते हुए नजर आ रहे हैं। 194 रन के स्कोर पर टीम का छठा विकेट गिर चुका है। हार्दिक पंड्या 36 रन बनाकर जोश हेजलवुड के शिकार बने हैं। टीम का स्कोर 19.1 ओवर में 194/6 है।
IPL 2025 MI vs RCB Highlights:मुंबई का पांचवां विकेट गिरा
222 रनों का पीछा करने में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज फेल होते हुए नजर आ रहे हैं। 188 रन के स्कोर पर टीम का पांचवां विकेट गिर चुका है। तिलक वर्मा 56 रन बनाकर कुणाल पंड्या के शिकार बने हैं। टीम का स्कोर 18.4 ओवर में 188/5 है।
IPL 2025 MI vs RCB Highlights:तिलक वर्मा ने जड़ा अर्धशतक
बेंगलुरु के खिलाफ तिलक वर्मा का बल्ला आग उगल रहा है। मुंबई के लिए रन चेज करते हुए उन्होंने 26 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। अभी भी वो क्रीज पर मौजूद हैं।
IPL 2025 MI vs RCB Highlights:मुंबई का तीसरा विकेट गिरा
222 रनों का पीछा करने में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज फेल होते हुए नजर आ रहे हैं। 79 रन के स्कोर पर टीम का तीसरा विकेट गिर चुका है। विल जैक्स 22 रन बनाकर कुणाल पंड्या के शिकार बने हैं। टीम का स्कोर 9.4 ओवर में 79/3 है।
IPL 2025 MI vs RCB Highlights:पहले 4 ओवर में मुंबई के दोनों ओपनर आउट
222 रनों का पीछा कर रही मुंबई इंडियंस को बेंगलुरु ने दूसरा झटका 38 रन के स्कोर पर दे दिया है। रोहित शर्मा के बाद रायन रिकेलटन 17 बनाकर जोश हेजलवुड के पहले शिकार बने हैं। टीम का स्कोर 4 ओवर के बाद 38/2 है।
IPL 2025 MI vs RCB Highlights:बेंगलुरु ने मुंबई को दिया 222 रनों लक्ष्य दिया
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 221 रन बनाए हैं। विराट कोहली (67) और रजत पाटीदारन (64) ने अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं, जितेश शर्मा ने भी 19 गेंदों में नाबाद 40 रन बनाए। गेंदबाजी में ट्रेंट बोल्ट और हार्दिक पंड्या ने 2-2 विकेट लिए, जबकि 1 विकेट विग्नेश पुथुर ने चटकाए। मुंबई को जीत के लिए 120 गेंदों में 222 रन बनाने होंगे।
IPL 2025 MI vs RCB Highlights:RCB का पांचवां विकेट गिरा
मुंबई ने बेंगलुरु को पांचवां झटका 213 रन के स्कोर पर दे दिया है। 67 रनों की लाजवाब पारी खेलने के बाद रजत पाटीदार कैच आउट हुए हैं। टीम का स्कोर 19 ओवर के बाद 213/5 है। जीतेश शर्मा 32 बनाकर अभी भी क्रीज पर मौजूद हैं।
IPL 2025 MI vs RCB Highlights:रजत पाटीदार ने जड़ा अर्धशतक
मुंबई इंडियंस के खिलाफ बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने 25 गेंदों पर अपना अर्धशतक लगा दिया है। वानखेड़े स्टेडियम में उनके बल्ले से जमकर रन निकाल रहे हैं। टीम का स्कोर 16.3 ओवर में 184/3 है।
IPL 2025 MI vs RCB Highlights:RCB का चौथा विकेट गिरा
मुंबई ने बेंगलुरु को तीसरा झटका 144 रन के स्कोर पर दे दिया है। लियम लिविंगस्टन बिना खाता खोले कैच आउट हुए हैं। टीम का स्कोर 14.4 ओवर के बाद 144/3 है। रजत पाटीदार 32 बनाकर अभी भी क्रीज पर मौजूद हैं।
IPL 2025 MI vs RCB Highlights:RCB का तीसरा विकेट गिरा
मुंबई ने बेंगलुरु को तीसरा झटका 143 रन के स्कोर पर दे दिया है। 67 रन बनाने के बाद विराट कोहली कैच आउट हुए हैं। टीम का स्कोर 14.2 ओवर के बाद 143/3 है। रजत पाटीदार 32 बनाकर अभी भी क्रीज पर मौजूद हैं।
IPL 2025 MI vs RCB Highlights:9 ओवर के बाद मजबूत स्थिति में RCB
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB की पारी में 10 ओवर पूरे हो चुके हैं और टीम का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 100 रन है। विराट कोहली 53 और रजत पाटीदार 3 बनाकर खेल रहे हैं। RCB-100/1, 10 ओवर।
IPL 2025 MI vs RCB Highlights:RCB का दूसरा विकेट गिरा
मुंबई ने बेंगलुरु को दूसरा झटका 95 रन के स्कोर पर दे दिया है। 37 रन बनाने के बाद देवदत्त पड्डीकल कैच आउट हुए हैं। टीम का स्कोर 9 ओवर के बाद 95/1 है। विराट कोहली अर्धशतक लगाकर अभी भी क्रीज पर मौजूद हैं।
IPL 2025 MI vs RCB Highlights:विराट कोहली ने जड़ दिया अर्धशतक
मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में विराट कोहली का बल्ला गरज रहा है। उन्होंने 39 गेंदों पर अर्धशतक पूरा कर लिया है। टीम को एक मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है।
IPL 2025 MI vs RCB Highlights:6 ओवर के बाद मजबूत स्थिति में RCB
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB की पारी में 6 ओवर पूरे हो चुके हैं और टीम का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 73 रन है। विराट कोहली 36 और देवदत्त पड्डीकल 32 बनाकर खेल रहे हैं। RCB-73/1, 6 ओवर।
IPL 2025 MI vs RCB Highlights:पारी की दूसरी गेंद पर फिल साल्ट आउट
ट्रेंट बोल्ट ने पहली ओवर की दूसरी गेंद पर मुंबई इंडियंस को सफलता दिलाई है। फिल साल्ट 4 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए हैं। पहली गेंद पर चौका मारने के बाद दूसरी गेंद पर बाहर चले गए।
IPL 2025 MI vs RCB Highlights:रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग 11
विराट कोहली, फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), देवदत्त पड्डिकल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियम लिविंगस्टन, जितेश शर्मा, टीम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड।
इंपैक्ट सब्स्टीट्यूट: सुयश शर्मा, रसिक डर सलाम, मनोज भांगड़े, जैकब बेथल, स्वप्निल सिंह, स्वस्तिक चिकारा