IPL 2026 Auction: आईपीएल का 18वां सीजन दिल्ली कैपिटल्स के लिए बेहद निराशाजनक रहा। शुरुआती लीग मैचों में दमदार प्रदर्शन के बाद भी टीम प्लेऑफ तक नहीं पहुंच पाई। ऐसे में इन 5 खिलाड़ियों को टीम अगले सीजन रिलीज कर सकती है। 

DC Release Update IPL 2026: आईपीएल 2026 का ऑक्शन दिसंबर में होने जा रहा है। 18वां सीजन दिल्ली कैपिटल्स के लिए बुरे सपने की तरह रहा था, जिसे अगले सीजन तक टीम भूलना चाहेगी। एक समय टेबल टॉप पर रहने वाली टीम प्लेऑफ तक नहीं पहुंच पाई। ऐसे में कई खिलाड़ियों पर सवाल उठ गए। इसी बीच आज हम आपको उन 5 खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जो इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम से बाहर हो सकते हैं। इन खिलाड़ियों का अगले सीजन खेलना आसान नहीं होने वाला है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दुष्मंत चमीरा

पहले नंबर पर श्रीलंका के तेज गेंदबाज दुष्मंत चमीरा का नाम आता है। IPL 2025 मेगा ऑक्शन के दौरान इस खिलाड़ी को 75 लाख रुपए की राशि दी गई थी। उन्हें नई और पुरानी गेंद के इस्तेमाल के लिए खरीदा गया था, लेकिन दांव उल्टा पड़ गया और खूब रन लुटाए। 5 मैचों में उन्होंने सिर्फ 4 विकेट ही लिए थे। ऐसे में इस गेंदबाज को अगले सीजन रिलीज किया जा सकता है।

मुकेश कुमार

एक और तेज गेंदबाज का नाम इस लिस्ट में शामिल है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को दिल्ली कैपिटल्स ने 8 करोड़ रुपए की बड़ी राशि देकर टीम में रखा था। लेकिन, उनका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। इस सीजन में उन्होंने जमकर रन लुटाए। इसके अलावा 12 मैच में सिर्फ 12 विकेट ही ले पाए।

जैक फ्रेजर मैकग्रक

नंबर 3 पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जैक फ्रेजर मैकग्रक का नाम इस सूची में शामिल है। दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2025 मेगा ऑक्शन में इस खिलाड़ी को 8 करोड़ रुपए में खरीदा था। इस खिलाड़ी ने 6 मैचों में 9.16 की औसत से 55 रन बनाए। ऐसे में इनका अगला सीजन खेलना मुश्किल है।

और पढ़ें- IPL 2026 में मुंबई इंडियंस इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज

मोहित शर्मा

चौथे स्थान पर भारतीय गेंदबाज मोहित शर्मा का नाम इस सूची में आता है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज को दिल्ली कैपिटल्स ने डेथ ओवर्स के लिए खरीदा था। लेकिन, 8 इनिंग्स में उन्होंने केवल 2 ही विकेट ले पाए। ऐसे में उनका अगले सीजन टीम में रहना मुश्किल लग रहा है।

फाफ डू प्लेसिस

पांचवें नंबर पर साउथ अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी फाफ डू प्लेसिस का नाम इस लिस्ट में शामिल है। डुप्लेसिस को उपकप्तान बनाया गया था। कई मैचों में उन्होंने कप्तानी भी की। लेकिन, 2 करोड़ी इस खिलाड़ी के बल्ले से 9 इनिंग्स में 202 रन ही निकले। ऐसे में इन्हें टीम रिलीज कर सकती है।

और पढ़ें- IPL 2026 ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज