IPL 2026 में आज बेहद हाई-वोल्टेज मैच होने जा रहा है। RR और MI के बीच मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी और जसप्रीत बुमराह की टक्कर दिलचस्प होगी। RR जीत की लय में है, जबकि MI वापसी की कोशिश में है। हार्दिक पांड्या की वापसी और पिच की स्थिति मैच का रुख तय कर सकती है।
RR vs MI Match Today IPL 2026: आईपीएल 2026 में मंगलवार 7 अप्रैल को 13वां मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में होगा। दोनों टीमों के प्लेयर्स वेन्यू पर पहुंच चुके हैं। टॉस शाम 7 बजे होना था, लेकिन गुवाहाटी में बारिश के चलते इसमें देरी हो रही है। बता दें कि आज के मैच में सबसे दिलचस्प मुकाबला वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी और जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी के बीच देखने को मिलेगा।
RR vs MI Pitch Report: पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
गुवाहाटी में इस सीजन के पहले मैच में तेज गेंदबाजों को मदद मिली थी। चेन्नई सुपर किंग्स महज 127 रन पर ऑल आउट हो गई थी। इस छोटे टारगेट को राजस्थान रॉयल्स ने आसानी से हासिल कर लिया। पिच पर नमी के कारण तेज गेंदबाजों को मदद मिली थी। यहां दूसरी पारी में रन चेज करने वाली टीम को फायदा मिल सकता है, क्योंकि यहां रात के समय ओस पड़ने की वजह से बल्लेबाजी काफी हद तक आसान हो जाती है।
MI vs RR: हेड-टू-हेड
IPL में दोनों ही टीमों के बीच अब तक 30 बार आमना-सामना हुआ है। इसमें 16 मैच मुंबई, जबकि 14 राजस्थान रॉयल्स ने जीते हैं। पिछले सीजन में दोनों के बीच एक मुकाबला हुआ था। इस मैच को मुंबई ने 100 रन से जीता था।
जसप्रीत बुमराह से सूर्यवंशी की पहली भिड़ंत
इस मैच का सबसे बड़ा आकर्षण होगा सूर्यवंशी और बुमराह के बीच मुकाबला। सूर्यवंशी ने अभी तक प्रोफेशनल क्रिकेट में बुमराह का सामना नहीं किया है। अगर वह क्रीज पर टिके रहते हैं, तो यह मुकाबला मैच का रुख बदल सकता है। मुंबई इंडियंस भी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार के बाद अपनी गेंदबाजी को मजबूत करना चाह रही है। वहीं, RR के लिए यह मैच जीतना उन्हें पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचा सकता है।
हार्दिक पांड्या-ट्रेंट बोल्ट की वापसी की उम्मीद
RR ने पिछले मैच में 210 रन बनाए थे और उनकी टीम संतुलित नजर आ रही है, इसलिए वे उसी प्लेइंग इलेवन को बनाए रख सकते हैं। दूसरी ओर, MI के लिए हार्दिक पंड्या का कमबैक अहम हो सकता है। बीमारी के कारण वह पिछला मैच नहीं खेल पाए थे। उनकी गैरमौजूदगी में MI को अतिरिक्त खिलाड़ियों को शामिल करना पड़ा था। अब पांड्या नेट्स में वापसी कर चुके हैं और उम्मीद है कि वह इस मैच में खेलेंगे। अगर वह टीम में आते हैं, तो दीपक चाहर की जगह ले सकते हैं। इसके अलावा ट्रेंट बोल्ट की भी वापसी हो सकती है।
नजरें इन खिलाड़ियों पर: जोफ्रा आर्चर और मयंक मारकंडे
जोफ्रा आर्चर RR के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में से एक हैं। गुजरात के खिलाफ उन्होंने डेथ ओवर्स में शानदार गेंदबाजी की थी। MI के लिए उन्हें संभालना काफी अहम होगा। वहीं, मयंक मार्कंडे को अब तक ज्यादा सफलता नहीं मिली है। उन्होंने अभी तक कोई विकेट नहीं लिया है और काफी रन खर्च किए हैं। अगर उन्हें मौका मिलता है, तो वह बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे।
राजस्थान रॉयल्स संभावित प्लेइंग 11
रियान पराग (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे और संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई।
मुंबई इंडियंस संभावित प्लेइंग 11
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रोहित शर्मा, रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, , नमन धीर, शेरफन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, हार्दिक पांड्या, शार्दूल ठाकुर, दीपक चाहर और जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट।


