MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Kal ka Rashifal
New York Subway Accident
Gurugram Hit and Run Case
Disha Salian Case
Gurugram Hit and Run Case
Rishi Panchami Vrat Katha
Oracle Layoffs
Neemuch School 9 PHOTO
Punjab Influencer Manjeet Kaur
Haiwaan Box Office Collection
Delhi Weather
Aaj Ka Rashifal
Ashoknagar Accident
Disha Salian Case
Jaipur Murder Case
Top 10 Morning News
Hanuman Ansh Vs Mirzapur The Movie Box Office Collection
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • ईशान किशन से अभिषेक तक...IPL 2026 में SRH के 5 खूंखार बल्लेबाजों को देख कांपेंगे गेंदबाजों के पैर!

ईशान किशन से अभिषेक तक...IPL 2026 में SRH के 5 खूंखार बल्लेबाजों को देख कांपेंगे गेंदबाजों के पैर!

SRH Batting Order in IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत होने में अब ज्यादा समय नहीं रह गया है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 की समाप्ति होते ही आईपीएल के महाकुंभ की शुरुआत हो जाएगी। सनराइजर्स हैदराबाद ने इस बार भी सबसे खतरनाक टीम बना रखी है।  

3 Min read
Author : Shivansh Shekhar
Published : Jan 24 2026, 12:23 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
SRH के 5 खूंखार बल्लेबाज
Image Credit : Getty

SRH के 5 खूंखार बल्लेबाज

आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने सबसे खूंखार बल्लेबाजी बना रखी है। यह टीम पहले से ही काफी डेंजरस नजर आ रही है। पिछले दो सीजन में SRH की बल्लेबाजी सामने वाले गेंदबाजों पर भारी पड़ी है। एक बार फिर नए सीजन में रंग जमाने के लिए स्टीम के बल्लेबाज तैयार हैं। यहां हम आपको उन पांच बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे, जो इस बार आग की तरह बल्ले से रन बरसाएंगे। आइए उनपर नजर डालते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
अभिषेक शर्मा
Image Credit : Getty

अभिषेक शर्मा

सूची में सबसे पहले नंबर पर दुनिया के सबसे नंबर वन T20 इंटरनेशनल बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का नाम है। यह खिलाड़ी इस समय लाजवाब फॉर्म में चल रहा है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार उनके बल्ले से रनों की बरसात हो रही है। ऐसे में SRH के लिए इनसे बड़ा मैच विनर शायद ही कोई हो सकता है। आईपीएल रिकॉर्ड वीर बेहद लाजवाब है। 77 मैचों की 74 पारियों में 27.10 की औसत से 1816 रन बनाए हैं, जिसमें स्ट्राइक रेट 163.02 है। उनके बल्ले से 1 शतक निकला है। सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 141 रन है।

36
ईशान किशन
Image Credit : Getty

ईशान किशन

दूसरे नंबर पर भी बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज इशान किशन का नाम आता है, जो इस समय इंटरनेशनल क्रिकेट में धमाल मचा रहे हैं। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में धुआंधार बल्लेबाजी करके यह दिखा दिया है कि आईपीएल 2026 में उनके सामने गेंदबाजों का टिकना आसान नहीं होगा।2025 में इस बल्लेबाज को सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी टीम में खरीदा था। उस सीजन 13 इनिंग में 354 रन बनाए। उन्होंने पहले ही मैच में शतक ठोका था। 47 गेंदों पर 104* रनों की पारी खेली थी। ऐसे में यह इस सीजन बड़ा मैच विनर बन सकते हैं।

46
ट्रेविस हेड
Image Credit : Getty

ट्रेविस हेड

इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया का सबसे खूंखार बल्लेबाज ट्रेविस हेड का नाम तीसरे नंबर पर आता है, जो आईपीएल में अपनी छाप छोड़ चुके हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में भी लगातार बल्ले से रन बना रहे हैं। आईपीएल की 37 इनिंग में 34.73 की औसत और 170.03 की स्ट्राइक रेट से 1146 रन बनाए हैं। उन्होंने एक शतक और 8 अर्धशतक जड़ा है। क्रीज पर जब तक यह खड़े होते हैं तब तक गेंदबाजों के लिए काल बने रहते हैं। ऐसे में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए एक बार फिर वह खूंखार बल्लेबाज बनकर सामने आ सकते हैं।

56
हेनरी क्लासेन
Image Credit : Getty

हेनरी क्लासेन

साउथ अफ्रीका के सबसे डेंजरस बल्लेबाजों में से एक कहे जाने वाले हेनरी क्लासेन का नाम इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है, जो आईपीएल में 2023 से सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे हैं। यह खिलाड़ी किसी भी गेंदबाज के खिलाफ मैच पलटने की क्षमता रखता है। एक ऐसे बल्लेबाज हैं, जो 5 ओवर भी क्रीज पर रह गए, तो मैच का रुख मोड़ सकते हैं। पिछले सीजन 2025 में 13 इनिंग में 487 रन बनाए थे। उनका औसत 44.27 और स्ट्राइक रेट 172.70 का रहा था। लास्ट मैच में शतक भी ठोका था। इस बल्लेबाज का डर सामने वाले गेंदबाजों के दिमाग में जरूर होगा।

66
नीतीश कुमार रेड्डी
Image Credit : Getty

नीतीश कुमार रेड्डी

इस सूची में टीम इंडिया के ऑलराउंडर बन चुके नीतीश कुमार रेड्डी का नाम पांचवें नंबर पर आता है, जो आईपीएल में एक बार फिर सनराइजर्स हैदराबाद टीम के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। उनके कंधों पर फिनिशिंग की जिम्मेदारी होती है। आईपीएल में नीतीश ने 28 मैचों की 22 पारियों में 485 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 76 रन है। स्ट्राइक रेट भी 130+ है। यह कैसे बल्लेबाज हैं जो एक बार लाइव पकड़ लेते हैं तो लंबी पारी खेलने के लिए पूरी तरह से सक्षम हो जाते हैं। इनका बल्ला यदि एक बार चल गया, तो गेंदबाजों की नई याद आ जाएगी।

About the Author

SS
Shivansh Shekhar
शिवांश शेखर। डिजिटल मीडिया में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़े हैं। इनको ऑटो और खेल बीट पर इंट्रेस्ट है। पूर्व में दैनिक जागरण के डिजिटल मीडिया, स्पोर्टस कीडा में भी काम कर चुके हैं। इनके पास पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री है। खेल-धर्म के साथ इनको ऑटो फील्ड पर लिखने की रुचि है। इनसे shivansh.shekar@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
क्रिकेट समाचार
आईपीएल
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
IND vs AFG 2nd T20: दिल्ली में रनों का अंबार या स्पिन का जाल? जानिए पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
Recommended image2
Sanju Samson: आज 'करो या मरो' का मैच, एक गलती और टीम से हो सकती है छुट्टी!
Recommended image3
MS Dhoni: धोनी ने जो सपना दिखाया, अब झारखंड के इन खिलाड़ियों ने कर दिखाया! दिलीप ट्रॉफी जीत ने बदल दी पूरी कहानी
Recommended image4
मोहसिन नकवी ने ACC के नियमों को किया दरकिनार? ट्रॉफी देने के प्रोटोकॉल में क्या है गाइडलाइन, उल्लंघन पर क्या होगी कार्रवाई?
Recommended image5
एक बार नहीं, तीन बार हुआ भारत का ट्रॉफी को लेकर विवाद, हर बार पाकिस्तान का कनेक्शन
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved