ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस ने IPL 2026 के दौरान 18 अप्रैल को मेगन किनकार्ट से शादी की। दोनों लंबे समय से रिश्ते में हैं और पहले ही माता-पिता बन चुके हैं। जानिए उनकी लव स्टोरी और शादी से जुड़ी खास बातें।
Josh Inglis Wife Megan Kincart: लखनऊ सुपर जायंट्स के विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिश ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले जा रहे मैच में धुरंधर पारी खेलते हुए 17 गेंद में फिफ्टी पूरी की। इंग्लिश ने 33 गेंद में ताबड़तोड़ 85 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के लगाए। हालांकि, वे शतक से चूक गए। वैसे, जोश इंग्लिस के बारे में तो लोग काफी कुछ जानते हैं, लेकिन उनकी पत्नी के बारे में कम ही जानकारी है। बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस ने IPL 2026 के दौरान 18 अप्रैल को मेगन किनकार्ट से शादी की। दोनों लंबे समय से रिश्ते में हैं और पहले ही माता-पिता बन चुके हैं।

कौन हैं मेगन किनकार्ट?
Megan Kincart अपनी खूबसूरती और सादगी के लिए जानी जाती हैं। हालांकि वह लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी मौजूदगी है। मेगन अक्सर अपने परिवार और बेटे ऑस्कर के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। जोश इंग्लिस और मेगन काफी लंबे समय से साथ हैं और दोनों ने अपने रिश्ते में कई खूबसूरत पल बिताए हैं। दोनों की जोड़ी क्रिकेट फैंस के बीच भी काफी पसंद की जाती है।
सगाई के बाद दो साल बाद की शादी
जोश इंग्लिस और मेगन किनकार्ट ने 4 अप्रैल 2024 को सगाई की थी। यह उनके रिश्ते का एक खास और महत्वपूर्ण पड़ाव था। हालांकि, दोनों सगाई से पहले ही एक परिवार की तरह साथ रह रहे थे। दोनों ने हमेशा अपने रिश्ते को मजबूत बनाए रखा।

पहले ही माता-पिता बन चुके हैं जोश इंग्लिश और मेगन
जोश और मेगन पहले ही माता-पिता बन चुके हैं। उनके बेटे ऑस्कर इंग्लिस का जन्म 29 जून 2023 को हुआ था। इस खुशखबरी को जोश इंग्लिस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए फैंस के साथ साझा किया था। ऑस्कर के जन्म के बाद से दोनों अक्सर परिवार के साथ समय बिताते नजर आते हैं और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें भी काफी पसंद की जाती हैं।
Josh Inglis की सफलता में मेगन का बड़ा योगदान
जोश इंग्लिस आज क्रिकेट में जिस मुकाम पर हैं, उसमें मेगन किनकार्ट का भी बड़ा योगदान माना जाता है। मेगन हमेशा उनके करियर में सपोर्ट सिस्टम की तरह खड़ी रही हैं और हर मुश्किल समय में उनका साथ देती रही हैं। उन्हें कई क्रिकेट मैचों के दौरान स्टैंड्स में बैठकर जोश का हौसला बढ़ाते हुए भी देखा गया है। IPL मुकाबलों में भी मेगन कई बार जोश को सपोर्ट करती नजर आ चुकी हैं।
सोशल मीडिया पर भी पॉपुलर है यह कपल
हालांकि, मेगन किनकार्ट लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं, लेकिन उनका इंस्टाग्राम अकाउंट पब्लिक है। वहां वह अक्सर अपने परिवार, बेटे ऑस्कर और जोश इंग्लिस के साथ बिताए खास पलों की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। क्रिकेट फैंस भी इस कपल की तस्वीरों और उनकी फैमिली लाइफ को काफी पसंद करते हैं।

Josh Inglis को लखनऊ ने कितने में खरीदा?
IPL 2026 ऑक्शन में Lucknow Super Giants ने जोश इंग्लिस को 8.6 करोड़ रुपये की बड़ी रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया था। इससे पहले वह Punjab Kings का हिस्सा थे, लेकिन फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया था। ऑक्शन के दौरान ही यह साफ हो गया था कि इंग्लिस पूरे सीजन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। उन्होंने पहले ही BCCI और फ्रेंचाइजी को बता दिया था कि शादी के कारण वह IPL 2026 के कुछ मैच मिस कर सकते हैं।


