KKR vs SRH, GT vs PBKS IPL Yesterday Match Result: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में कल का मैच कौन जीता, मैच का पूरा रिजल्ट, अहम लम्हे और हाइलाइट्स यहां जानें।

Who Won Yesterdays Match IPL 2026: आईपीएल 2026 के 46वें मैच में रविवार 3 मई को खेले गए दूसरे मुकाबले में Gujarat Titans (GT) ने Punjab Kings (PBKS) को 4 विकेट से हरा दिया। अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में GT को जीत के लिए 164 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे टीम ने आखिरी ओवर में एक गेंद रहते ही हासिल कर लिया।

आखिरी ओवर का रोमांच

आखिरी ओवर में GT को जीत के लिए 11 रन चाहिए थे। वॉशिंगटन सुंदर और अरशद खान ने मिलकर यह लक्ष्य पूरा किया। सुंदर ने मार्कस स्टोइनिस की गेंद पर छक्का लगाकर मैच खत्म किया। उन्होंने 23 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 40 रन बनाए। 

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 4th May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल

रन चेज: GT की पारी का हाल

164 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी GT की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान शुभमन गिल सिर्फ 5 रन बनाकर अर्शदीप सिंह का शिकार बने। इसके बाद साई सुदर्शन और जोस बटलर ने 53 रन की साझेदारी की। बटलर 26 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, निशांत सिंधु ने 15 रन की पारी खेली। साई सुदर्शन ने शानदार पारी खेलते हुए 41 गेंदों पर 57 रन (5 चौके और 1 छक्का) बनाए। उनके बाद मिडिल-ऑर्डर में राहुल तेवतिया और जेसन होल्डर भी सस्ते में आउट हो गए, जिससे मैच काफी रोमांचक हो गया। हालांकि, वॉशिंगटन सुंदर आखिर तक टिके रहे और टीम को जीत तक पहुंचाया।

PBKS की पारी: खराब शुरुआत, फिर वापसी

PBKS ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 163 रन बनाए। हालांकि, टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। ओपनर प्रियांश आर्य (2 रन) के बाद कूपर कोनोली (0 रन) भी जल्दी आउट हो गए। दोनों को मोहम्मद सिराज ने आउट किया। बाद में मिडिल ऑर्डर में प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने 33 रन जोड़े, लेकिन प्रभसिमरन 15 रन पर आउट हो गए। उनके बाद नेहल वढेरा (0) और श्रेयस अय्यर (19) भी जल्द ही पैवेलियन लौट गए। टीम का स्कोर 47/5 हो गया।

शेडगे और स्टोइनिस की शानदार साझेदारी

यहां से सूर्यांश शेडगे और मार्कस स्टोयनिस ने पारी संभाली और दोनों के बीच 79 रन की साझेदारी हुई। शेडगे ने 29 गेंद में 57 रन (5 छक्के, 3 चौके) और स्टोइनिस ने 31 गेंद में 40 रन बनाए।

होल्डर की घातक गेंदबाजी

GT के लिए ऑलराउंडर जेसन होल्डर ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए महज 24 रन देकर 4 विकेट झटके। लगातार विकेट लेकर उन्होंने पंजाब किंग्स को जहां रन बनाने से रोका, वहीं टीम को बैकफुट पर ले आए। शानदार गेंदबाजी के लिए होल्डर को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

KKR vs SRH मैच रिजल्ट: कोलकाता की शानदार जीत

इससे पहले Kolkata Knight Riders (KKR) ने Sunrisers Hyderabad (SRH) को 7 विकेट से हराकर आईपीएल 2026 में लगातार तीसरी जीत दर्ज की। हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में SRH ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, लेकिन टीम 19 ओवर में 165 रन पर ऑल आउट हो गई। जवाब में KKR ने 166 रन का लक्ष्य 18.2 ओवर में हासिल कर लिया।

अंगकृष रघुवंशी का शानदार अर्धशतक

KKR की जीत में अंगकृष रघुवंशी का अहम योगदान रहा। उन्होंने 47 गेंदों पर 59 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 43 रन बनाए। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी हुई। अंत में रिंकू सिंह ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 11 गेंदों में नाबाद 22 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। SRH के लिए पैट कमिंस, शिवांग कुमार और साकिब हुसैन को 1-1 विकेट मिला।

SRH की पारी: हेड और ईशान की साझेदारी

SRH की शुरुआत अच्छी रही। ट्रेविस हेड ने 28 गेंदों में 61 रन बनाए, जबकि ईशान किशन ने 42 रन का योगदान दिया। हालांकि, बाकी कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। KKR के गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। वरुण चक्रवर्ती ने 36 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं, सुनील नरेन और कार्तिक त्यागी को 2-2 विकेट मिले। शानदार गेंदबाजी के लिए वरुण चक्रवर्ती को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।