IPL 2026 के 25वें मैच में आज शुक्रवार 17 अप्रैल को गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अहम मुकाबला खेला जा रहा है। कोलकाता जहां अपनी पहली जीत की तलाश में है, वहीं गुजरात टाइटंस दो जीत के बाद अब अपने अंक बढ़ाने की कोशिश करेगी।
KKR vs GT Match Free Live Streaming: IPL 2026 में प्लेऑफ की रेस जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, रोमांच तेज होता जा रहा है। टूर्नामेंट में अब तक 24 मैच हो चुके हैं और आज 25वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए अहम है। एक तरहफ KKR जहां अब तक एक भी मैच नहीं जीत पाई है, वहीं GT दो मैच जीतकर अच्छी स्थिति में है। ऐसे में आज का मैच बेहद रोमांचक होनेवाला है। अगर आप भी इस मुकाबले का आनंद उठाना चाहते हैं तो आइए जानते हैं इसे कहां और कैसे देख सकते हैं।
KKR vs GT लाइव कैसे देखें: टीवी और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग
फैंस इस मुकाबले का मजा कई प्लेटफॉर्म पर लाइव देख सकते हैं, ताकि मैच का कोई भी अहम पल मिस न हो।
TV पर लाइव प्रसारण: Star Sports Network
टीवी दर्शकों के लिए मैच का सीधा प्रसारण Star Sports Network पर किया जाएगा। यहां आप हाई-क्वालिटी ब्रॉडकास्ट के साथ पूरे मैच का आनंद ले सकते हैं।
ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग: मोबाइल और वेबसाइट पर
डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। यहां दर्शकों को हिंदी, इंग्लिश, भोजपुरी और तमिल समेत कई भाषाओं में कमेंट्री सुनने का विकल्प मिलेगा, जिससे देखने का अनुभव और भी शानदार हो जाएगा।
KKR vs GT मैच डिटेल्स: तारीख, समय और मैदान
- तारीख: शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
- टॉस का समय: शाम 7:00 बजे (केकेआर ने बल्लेबाजी चुनी)
- मैच शुरू होने का समय: शाम 7:30 बजे
- मैदान: नरेन्द्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
कोलकाता नाइट राइडर्स पॉसिबल प्लेइंग-11
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, रोवमन पॉवेल, सुनील नारायण, अनूकुल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी और वैभव अरोड़ा।
गुजरात टाइटंस पॉसिबल प्लेइंग-1
शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।


