MS Dhoni and Ziva Dhoni viral video: बुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शानदार मुकाबला हुआ। इस मैच के दौरान कप्तान धोनी की बेटी भी उनके साथ नजर आईं। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

स्पोर्ट्स डेस्क: चेन्नई सुपर किंग्स के कैप्टन कूल एमएस धोनी आईपीएल 2023 में ना सिर्फ शानदार कप्तानी, विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी कर रहे हैं, बल्कि आईपीएल के बीच में अपनी बेटी जीवा सिंह धोनी के साथ भी मौज मस्ती करते नजर आ रहे हैं। बुधवार को कुछ ऐसा ही चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए मुकाबले में नजर आया, जहां अपने पापा को देखकर जीवा दौड़ी-दौड़ी चली आई और फिर दोनों ने खूब मस्ती की। आइए आपको भी दिखाते हैं जीवा और धोनी का यह प्यारा सा वीडियो...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पापा धोनी को देख जीवा से रहा नहीं गया

इंडियन प्रीमियर लीग ने अपने ऑफिशियल फेसबुक अकाउंट पर हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी अपनी बेटी के साथ नजर आ रहे हैं। दरअसल, मैच के बाद जब सभी खिलाड़ी एक दूसरे से बात कर रहे थे, तो जीवा दौड़ी-दौड़ी अपने पापा के पास चली आई और उनके गले लग गई। इसके बाद धोनी ने भी अपनी बेटी को हेड पर किस किया उसके बाल ठीक किए और खूब मस्ती की। खबर लिखें जाने तक महज 1 घंटे में 2 लाख से ज्यादा लोग इस वीडियो को देख चुके हैं।

धोनी का शॉट देख जीवा ने दिया ऐसा रिएक्शन

जीवा सिंह धोनी बुधवार को एम ए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में अपनी मां साक्षी धोनी के साथ दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले को देखने पहुंची थी। इस दौरान जब धोनी बल्लेबाजी करने आए तो जीवा सिटी लेकर उसे बजाती हुई नजर आईं। इस मैच में धोनी ने शानदार बल्लेबाजी की और 9 बॉलों में 20 रन बनाए। इस मैच की बात की जाए तो चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 167 रन बनाए। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में केवल 140 रन ही बना पाई। जिसके चलते धोनी की कप्तानी वाली सीएसके ने 27 रन से यह मैच अपने नाम कर लिया और पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर आ गई है।

और पढ़ें- कोहली से लेकर धोनी तक अगर लड़की होते तो कैसे दिखते- देखें फोटो