T20 वर्ल्ड कप सुपर-8 में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड आमने-सामने हैं। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है। प्रेमदासा की धीमी पिच पर स्पिनर्स अहम भूमिका निभा सकते हैं। उस्मान तारिक, साहिबजादा फरहान और मिशेल सेंटनर पर सबकी नजरें हैं।

PAK vs NZ Match Live Score Today: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच सुपर-8 का पहला मुकाबला शनिवार 21 फरवरी को खेला जा रहा है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की संभावना है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है। आइए जानते हैं कौन हैं दोनों टीमों के ट्रंप कार्ड

पाकिस्तान के ट्रंप कार्ड कौन?

तमाम क्रिकेट एक्सपर्ट्स की मानें तो पाकिस्तान की ओर से स्पिनर तारिक उस्मान को ट्रंप कार्ड माना जा रहा है। उनके पास गेंदबाजी में वेरिएशन है। लेकिन टीम को इस ट्रंप कार्ड का सही इस्तेमाल करना होगा। कहने का मतलब है कि उस्मान तारिक को गेंदबाजी के लिए जल्दी लाना होगा, ताकि वो आउट ऑफ फॉर्म चल रहे न्यूजीलैंड के ओपनर्स का विकेट झटक सकें। वहीं, बल्लेबाजी की बात करें तो फॉर्म में चल रहे साहिबजादा फरहान का नाम लिया जा रहा है। उन्होंने नामीबिया के खिलाफ मैच में शानदार शतक भी लगाया है।

न्यूजीलैंड के ट्रंप कार्ड कौन?

न्यूजीलैंड की बात करें तो गेंदबाजी में स्पिनर मिचेल सेंटनर को ट्रंप कार्ड माना जा रहा है, जो अपनी फिरकी से किसी भी मैच का रुख पलट सकते हैं। उनके अलावा ऑलराउंडर जिमी नीशम भी कीवियों के लिए मैच में ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं। हालांकि, प्रेमदासा की धीमी पिच पर बल्लेबाजी आसान नहीं होगी। पिच जैसे-जैसे पुरानी होगी धीमी होती जाएगी और इस पर स्पिन गेंदबाजों को निश्चित तौर पर मदद मिलने की उम्मीद है।

पाकिस्तान: संभावित प्लेइंग-11

सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक।

न्यूजीलैंड: संभावित प्लेइंग-11

मिशेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम सीफर्ट, ईश सोढ़ी, कोल मैककॉन्ची।