PBKS vs MI Match: आईपीएल 2025 का 69वां पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच जयपुर में खेला जाएगा। दोनों टीमों की नजरें जीत दर्ज करके टॉप 2 में जगह पक्की करने पर होंगी। दोनों टीमों का इस सीजन प्रदर्शन शानदार रहा है। 

PBKS vs MI IPL 2025: आज पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 का 69वां मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों का यह आखिरी लीग मैच है। दोनों ने प्लेऑफ में अपनी जगह पहले ही पक्की कर ली है। अब बस लड़ाई टॉप 2 में जगह बनाने की है। ऐसे में यह मुकाबला मुंबई और पंजाब के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है। इस मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम सीधे टॉप 2 में एंट्री कर लेगी, तो वहीं हारने वाली टीम को नुकसान झेलना पड़ेगा। इसके पीछे का मुख्य कारण यह है, कि पहले और दूसरे नंबर वाली टीम को फाइनल में जाने का दो मौका मिलता है, जबकि हारने वाली टीम को एक ही चांस बनता है। इस लिहाज से दोनों टीमों की नजरें जीत दर्ज करने पर होंगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मुंबई और पंजाब के मुकाबले से पहले आईपीएल 2025 के प्वाइंट्स टेबल पर नजर डालें, तो हार्दिक पांड्या की एमआई पलटन के 16 अंक हैं। टीम ने 13 मैच खेल लिए हैं और आज अंतिम मुकाबला होने वाला है। उनका नेट भी +1.292 है। वहीं, श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स के फिलहाल 17 अंक हैं और टीम ने 13 मैच खेल लिए हैं। उनका नेट रनरेट +0.327 है। इस समय अंक तालिका में नंबर 1 पर गुजरात टाइटंस 18 अंकों के साथ विराजमान है। लेकिन, मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के मैच के बाद वो नीचे आ जाएंगे। CSK से आखिरी लीग मैच में मिली हार के बाद एमआई और पीबीकेएस के उम्मीदें बढ़ गई हैं।

गुजरात टाइटंस के हार के बाद पंजाब और मुंबई की मौज

गुजरात टाइटंस इस समय 14 मैचों में 18 अंक लेकर पहले स्थान पर बैठी हुई है। टीम का नेट रनरेट भी चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार के बाद काफी नीचे गिर गया है। इस स्थिति में पंजाब और मुंबई की टॉप 2 में फिनिश करने की उम्मीदें काफी ज्यादा बढ़ गई हैं। यदि मुंबई इंडियंस ने जीत दर्ज की, तो 18 अंकों के साथ टॉप पर जाएगी। वहीं, पंजाब को जीत मिली तो वो 19 अंकों के साथ पहले नंबर पर विराजमान हो जाएगी। एक नजर से देखें, तो दोनों तरफ से जीटी को नुकसान ही झेलना पड़ेगा। इसके अलावा यदि MI और PBKS में जो टीम हार गई, उसका भी नुकसान हो जाएगा।

पंजाब किंग्स के सामने सीजन की डेंजर टीम मुंबई इंडियंस

जयपुर में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स का मुकाबला होने वाला है। यहीं पर पंजाब को पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने हरा दिया था। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 रन बनाए थे, लेकिन दिल्ली ने आसानी से चेज कर लिया। आज का मुकाबला सीजन की सबसे घातक लग रही टीम मुंबई से होने वाला है। ऐसे में श्रेयस अय्यर की टीम पूरा जोर लगाना चाहेगी। दोनों टीमों ने IPL में कुल 32 मैच खेले हैं, जिसमें 15 पंजाब ने अपने नाम किए हैं। वहीं, 17 मैच मुंबई ने जीते हैं।