MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • RCB vs LSG: कोहली नहीं, आज ये खिलाड़ी बनेगा चिन्नास्वामी का नया किंग! मात्र 30 रन दूर है ऑरेंज कैप

RCB vs LSG: कोहली नहीं, आज ये खिलाड़ी बनेगा चिन्नास्वामी का नया किंग! मात्र 30 रन दूर है ऑरेंज कैप

RCB vs LSG Match Preview: चिन्नास्वामी में आज बेंगलुरु और लखनऊ की टीमें आमने-सामने होंगी। नजरें सिर्फ कोहली पर नहीं, उस खिलाड़ी पर भी हैं जो 30 रन बनाते ही नंबर-1 बन सकता है। क्या RCB घर में लखनऊ का रिकॉर्ड तोड़ेगी? टॉस से पहले जानिए बड़ी अपडेट्स... 

3 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Apr 15 2026, 11:48 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : ANI

IPL Today Match: विराट कोहली नहीं, ये खिलाड़ी बनेगा नंबर-1

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज शाम जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपरजायंट्स की टीमें आमने-सामने होंगी, तो सबकी नजरें सिर्फ किंग कोहली पर नहीं, बल्कि उस खिलाड़ी पर होंगी जो आज नंबर-1 बनने से महज 30 रन दूर है। इस सीजन RCB के कप्तान रजत पाटीदार अलग ही रंग में दिख रहे हैं। पाटीदार ने अब तक टूर्नामेंट में 195 रन ठोक दिए हैं और वो सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। पाटीदार को ऑरेंज कैप पर कब्जा यानी इस सीजन नंबर-1 बल्लेबाज बनने के लिए आज सिर्फ 30 रन चाहिए। अगर वो ऐसा कर लेते हैं, तो वो हेनरिक क्लासेन को पीछे छोड़कर आईपीएल 2026 के नए 'किंग' बन जाएंगे।

26
Image Credit : Getty

विराट कोहली आज खेलेंगे या नहीं?

फैंस के लिए सबसे बड़ा सस्पेंस विराट कोहली की फिटनेस है। पिछले मैच में टखने की चोट के कारण वो फील्डिंग के लिए नहीं आए थे। प्रैक्टिस सेशन में कोहली को बाएं घुटने पर पट्टी (Bandage) बांधे देखा गया। हालांकि वो मस्ती के मूड में थे और ऋषभ पंत-केन विलियमसन से गप्पें लड़ा रहे थे, लेकिन उनके खेलने पर आखिरी फैसला शाम 7 बजे टॉस के वक्त ही होगा।

Yaari dosti 🥹🤌 pic.twitter.com/lgdcrCTITI

— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) April 14, 2026

Related Articles

Related image1
Virat Kohli Injury: RCB को बड़ा झटका! लखनऊ के खिलाफ आज का मैच मिस कर सकते हैं किंग कोहली?
Related image2
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 15 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
36
Image Credit : X/RCBTweets

LSG vs RCB: क्या चिन्नास्वामी में लखनऊ को हरा पाएगी बेंगलुरु?

वैसे तो RCB और लखनऊ के बीच अब तक 6 मैच हुए हैं, जिनमें से 4 बेंगलुरु ने जीते हैं। लेकिन ट्विस्ट ये है कि लखनऊ ने अपनी दोनों जीत बेंगलुरु के घर (चिन्नास्वामी) में ही दर्ज की हैं। यानी RCB अपने होमग्राउंड पर आज तक लखनऊ को नहीं हरा पाई है। ऐसे में सवाल क्या आज ये रिकॉर्ड टूटेगा?

46
Image Credit : X

IPL 2026 पॉइंट्स टेबल: RCB के पास नंबर-1 बनने का मौका

बेंगलुरु की टीम अभी 4 में से 3 मैच जीतकर तीसरे नंबर पर है। अगर आज पाटीदार की सेना जीत जाती है, तो उनके 8 पॉइंट्स हो जाएंगे और बेहतर रन-रेट की वजह से वो राजस्थान रॉयल्स को पछाड़कर पॉइंट्स टेबल में टॉप (नंबर-1) पर पहुंच जाएंगे। RCB के लिए सबसे अच्छी बात है कि पाटीदार, कोहली और फिल सॉल्ट की जबरदस्त फॉर्म में हैं। जबकि जैकब डफी की घातक गेंदबाजी विपक्षी बल्लेबाजों की कमर तोड़ रही है। लेकिन कोहली की चोट और घर में लखनऊ के खिलाफ खराब रिकॉर्ड चिंता भी बढ़ा रही है।

56
Image Credit : X/RCBTweets

RCB vs LSG Match: मौसम और पिच का मिजाज

चिन्नास्वामी की पिच बल्लेबाजों के लिए बेहतरीन मानी जाती है। इस सीजन यहां हर पारी में 200 से ज्यादा रन बने हैं। आज भी चौकों-छक्कों की बरसात हो सकती है। मैच में बारिश का कोई चांस नहीं है। शाम को ओस (Dew) गिर सकती है, इसलिए टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकता है।

66
Image Credit : X@IPL

RCB vs LSG Playing XI: संभावित प्लेइंग टीम

RCB: फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (C), जितेश शर्मा, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम, जैकब डफी, सुयश शर्मा।

LSG: ऐडन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (C), आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, दिग्वेश राठी, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, आवेश खान, जॉर्ज लिंडे।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
आईपीएल
खेल समाचार
क्रिकेट समाचार
विराट कोहली

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Virat Kohli Injury: RCB को बड़ा झटका! लखनऊ के खिलाफ आज का मैच मिस कर सकते हैं किंग कोहली?
Recommended image2
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 15 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Recommended image3
Kal Ka Match Kon Jeeta, 14 April, 2026: Who Won Yesterday's IPL Match KKR vs CSK, जानें 22वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स
Recommended image4
KKR vs CSK: क्या बिन धोनी कोलकाता से पार पा पाएगी चेन्नई, जानें मैच से पहले पिच-मौसम का हाल
Recommended image5
Ashwani Kumar: 50 लाख के घर से करोड़ों की नेट वर्थ तक, देखें MI के खिलाड़ी की सिंपल लाइफ
Related Stories
Recommended image1
Virat Kohli Injury: RCB को बड़ा झटका! लखनऊ के खिलाफ आज का मैच मिस कर सकते हैं किंग कोहली?
Recommended image2
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 15 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved