RCB vs GT मैच में आक्रामक बल्लेबाजी और तेज गेंदबाजी की जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। कोहली फिट हैं, जबकि GT मिडिल ऑर्डर से जूझ रही है। चिन्नास्वामी की पिच पर हाई-स्कोरिंग मुकाबले की पूरी उम्मीद है।

RCB vs GT Match Today: IPL में आज (24 अप्रैल) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइटंस के बीच कड़ी टक्कर है। यह मैच बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें कि पिछले साल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को चिन्नास्वामी स्टेडियम में बहुत ज्यादा घरेलू फायदा नहीं मिला था। इस सीजन में भी अब तक हालात कुछ वैसे ही हैं। हालांकि, आज होनेवाले मैच में RCB जीत के साथ पांइट्स टेबल में अपनी स्थिति और मजबूत करने की कोशिश करेगी, वहीं गुजरात टाइटंस भी टॉप-4 में आने की कोशिश करेगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

RCB प्लेइंग XI में बदलाव: क्या बेथेल को मिलेगा मौका?

RCB के लिए जैकब बेथेल को टीम में शामिल करना आसान नहीं है। उनके लिए जगह बनाने का एकमात्र तरीका रोमारियो शेफर्ड की जगह लेना हो सकता है, लेकिन यह भूमिका बेथेल की क्षमता के साथ पूरी तरह न्याय नहीं करती। कोच एंडी फ्लावर अभी भी शेफर्ड के ऑलराउंड प्रदर्शन पर भरोसा जता रहे हैं। ऐसे में बेथेल को इंतजार करना पड़ सकता है।

प्रसिद्ध कृष्णा बनाम RCB बैटिंग लाइनअप

प्रसिद्ध कृष्णा अपने घरेलू मैदान पर वापसी कर रहे हैं और पिछली खराब गेंदबाजी को सुधारना चाहेंगे। पिछले मैच में तिलक वर्मा ने उनकी जमकर पिटाई की थी, जहां उन्होंने 4 ओवर में 54 रन दिए थे। इस सीजन में मिडिल ओवर्स में सबसे ज्यादा 10 विकेट कृष्णा ने ही लिए हैं। वहीं RCB मिडिल ओवर्स में सबसे अधिक रन बनाने वाली टीम है। ऐसे में यह टक्कर देखने लायक होगी।

GT की चिंता: मिडिल ऑर्डर का संघर्ष

GT का मिडिल ऑर्डर फिलहाल संघर्ष कर रहा है। राहुल तेवतिया और शाहरुख खान पर दबाव बढ़ता जा रहा है। कुमार कुशाग्र को मौका मिल सकता है। वहीं ग्लेन फिलिप्स की जगह जेसन होल्डर को टीम में शामिल किया जा सकता है।

पिच रिपोर्ट: चिन्नास्वामी में फिर हो सकती है रनों की बरसात

यह मैच उसी पिच पर खेला जाएगा जहां पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और DC के मैच हुए थे। CSK के खिलाफ मैच हाई-स्कोरिंग था, जिसमें RCB ने 249 रन बनाए थे। DC के खिलाफ दोपहर के मैच में पिच सूखी थी, जिससे बैट और बॉल के बीच संतुलन देखने को मिला। अब यह मैच रात में खेला जाएगा और पिच पर घास की अच्छी परत है। ऐसे में एक बार फिर हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद है।

RCB vs GT: बेंगलुरू में कैसा रहेगा मौसम

बेंगलुरु में गर्मी के दिनों में आमतौर पर मौसम गर्म रहता है। शुक्रवार 24 अप्रैल को भी यहां दिन में गर्मी के साथ ही रात में उमस बढ़ने की संभावना है, जिससे खिलाड़ियों को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। बारिश की संभावना यहां बिल्कुल भी नहीं है। हालांकि, दूसरी पारी में ओस का असर रह सकता है, जिससे टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) संभावित प्लेइंग 11

रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, टिम डेविड, , क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेपर्ड भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम और सुयश शर्मा।

गुजरात टाइटंस (GT) संभावित प्लेइंग 11

शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, राशिद खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा और अशोक शर्मा।