भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की वाइफ साक्षी धोनी हाल ही में रांची में अपनी बेटी के स्कूल में पीटीएम मीटिंग अटेंड करती नजर आई, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की गई।

स्पोर्ट्स डेस्क: हाल ही में गोवा में फ्रेंड्स के साथ चिल करने के बाद धोनी एंड फैमिली अपने होमटाउन रांची आ गए हैं और यहां पर साक्षी धोनी अपनी बेटी के स्कूल में पेरेंट्स टीचर मीट अटेंड करती नजर आई। सोशल मीडिया पर साक्षी की तस्वीर शेयर की गई है, जिसमें वह टीचर के साथ बैठी हुई है। उनके बाजू में उनकी बेटी जीवा भी बैठी हुई है और दोनों पीटीएम में काफी नर्वस नजर आ रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बेटी की पीटीएम में पहुंची साक्षी धोनी

बता दें कि 6 फरवरी को ही एमएस धोनी और साक्षी धोनी की बेटी 9 साल की हो गई है। वह रांची के Taurian World School में पढ़ती है। हाल ही में स्कूल में पेरेंट्स टीचर मीट का आयोजन किया गया, जिसमें साक्षी धोनी भी पहुंची। स्कूल ने पेरेंट्स टीचर मीट की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- पेरेंट्स स्टूडेंट पावर डुओ। यह सब हमारे छात्र नेतृत्व वाले सम्मेलनों में सहयोग और बातचीत के बारे में है। इस तस्वीर में साक्षी धोनी व्हाइट कलर का सूट पहनी नजर आ रही है और जीवा स्कूल यूनिफॉर्म में उनके बाजू में बैठी हैं। साक्षी जीवा को देखते हुए कुछ बात करती हुई दिख रही हैं।

इतने महंगी स्कूल में पढ़ती है जीवा धोनी

गूगल पर मिली जानकारी के अनुसार रांची के जिस स्कूल में जीवा धोनी पढ़ती है, उसकी पहली क्लास से लेकर पांचवी क्लास तक की सालाना फीस 2 लाख 95000 है। वहीं, बोर्डिंग में रहने वाले बच्चों की फीस 4 लाख 70000 रुपए है। जीवा सिंह धोनी डे स्कॉलर स्टूडेंट है यानी कि वह यहां पर बोर्डिंग में नहीं रहती है, बल्कि स्कूल से घर चली जाती है। रांची में ही धोनी का एक बड़ा फार्म हाउस है जहां पर वह अपने परिवार के साथ रहते हैं। जल्द ही एमएस धोनी आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते नजर आएंगे।

और पढ़ें- रवींद्र जडेजा के पिता के आरोप पर रीवाबा ने दिया कड़ा जवाब, गुस्से से आग बबूला हुई क्रिकेटर की वाइफ