क्या खराब बल्लेबाजी फॉर्म के कारण सूर्यकुमार यादव की T20 टीम से छुट्टी होना सही फैसला है? क्या श्रेयस अय्यर भारतीय T20 टीम की कप्तानी संभालने के लिए सबसे सही ऑप्शन हैं? 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को T20 टीम में मौका मिलने से भारतीय क्रिकेट को क्या फायदा हो सकता है?

मुंबई: इस महीने आयरलैंड और अगले महीने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान शनिवार को किया जाएगा। मुंबई में अजित अगरकर की अगुवाई वाली सिलेक्शन कमेटी टीम चुनेगी। सबसे बड़ी चर्चा इस बात पर है कि टीम का नया कप्तान कौन होगा, क्योंकि सूर्यकुमार यादव का कप्तानी से हटना लगभग तय माना जा रहा है। उम्मीद है कि श्रेयस अय्यर को टीम की कमान सौंपी जा सकती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

टीम के टॉप ऑर्डर में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन की जगह पक्की लग रही है। सूर्यकुमार को चौथे नंबर से हटाया जा सकता है और उनकी जगह श्रेयस अय्यर लेंगे। खबर है कि IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 15 साल के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के नाम पर भी विचार किया जा रहा है। वैभव को पिछले महीने इंडिया-ए टीम में भी शामिल किया गया था। वहीं, रिपोर्ट के मुताबिक सूर्यकुमार यादव को T20 टीम की कप्तानी से हटा दिया गया है।

एक बड़े मीडिया हाउस 'द इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के अनुसार, कप्तानी जाने के बाद अब सूर्यकुमार को एक खिलाड़ी के तौर पर भी भारत की T20 टीम में जगह नहीं मिलेगी। इसका मतलब है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ 2026 T20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच ही सूर्यकुमार के करियर का आखिरी अंतरराष्ट्रीय T20 मैच हो सकता है। माना जा रहा है कि इसी महीने होने वाले आयरलैंड दौरे से श्रेयस अय्यर भारतीय T20 टीम के नए कप्तान के तौर पर जिम्मेदारी संभालेंगे।

सूर्यकुमार यादव जुलाई 2024 में रोहित शर्मा के रिटायरमेंट के बाद T20 कप्तान बने थे। उन्होंने हार्दिक पंड्या को पीछे छोड़कर यह जिम्मेदारी हासिल की थी। सूर्या की कप्तानी में टीम इंडिया ने लगातार जीत हासिल की, लेकिन एक बल्लेबाज के तौर पर उनका खराब प्रदर्शन उन पर भारी पड़ गया। उनकी कप्तानी में भारत ने लगातार 8 द्विपक्षीय सीरीज जीतीं, 2025 का एशिया कप और 2026 का T20 वर्ल्ड कप का खिताब भी अपने नाम किया।