Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टी20i सीरीज खेलने उतर रही है। पहला मुकाबला 29 अक्टूबर को कैनबरा में होगा। इस मैच में सूर्या के निशाने पर युवराज सिंह का एक बड़ा रिकॉर्ड होगा। 

Indian vs Australia 1st T20I: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी20i सीरीज का पहला मुकाबला 29 अक्टूबर को कैनबरा में खेला जाएगा। भारतीय टीम इस मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रही है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया वनडे सीरीज हार का बदला लेने उतर रही है। ऐसे में मैदान पर चौके और छक्कों की बरसात होनी तय है। इसके अलावा सूर्या के पास एक नया रिकॉर्ड बनाने का भी शानदार है होगा। पहले टी20i में सिर्फ 1 छक्के लगाते ही वो सिक्सर किंग युवराज सिंह का बड़ा रिकॉर्ड तोड़कर आगे निकल जाएंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1 छक्के लगाते ही युवराज सिंह को पार कर जाएंगे सूर्या

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में सूर्यकुमार यादव के पास युवराज सिंह का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है। युवराज अभी तक इस टीम के खिलाफ 8 इनिंग्स में कुल 19 छक्के मार चुके हैं। वहीं, सूर्या ने भी 9 इनिंग्स में 19 छक्के मारे हैं। ऐसे में पहले T20 में जब ऑस्ट्रेलिया के सामने उतरेंगे, उनके सामने युवी का एक बड़ा रिकॉर्ड होगा। वह चाहेंगे, कि एक छक्के लगाकर उनसे आगे निकल जाए और लिस्ट में एक कदम आगे बढ़ा जाए। ऐसा करते ही वो रोहित शर्मा और विराट कोहली के बाद लिस्ट में आ जाएंगे।

और पढ़ें- पहले टी20i से पहले कंगारू बल्लेबाज ने टीम इंडिया को दी चेतावनी, पहले भी दे चुका है गहरा जख्म

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20i के टॉप- 5 भारतीय सिक्सर किंग

फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्का मारने का रिकॉर्ड हिटमैन रोहित शर्मा के पास है। रोहित शर्मा ने इस टीम के खिलाफ 20 इनिंग्स में कुल 29 छक्के मारे हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर विराट कोहली है जिन्होंने 22 इनिंग्स में 26 छक्के मारे हैं। तीसरे नंबर पर युवराज सिंह 19 और चौथे सूर्यकुमार यादव 19 छक्के हैं। पांचवें नंबर पर हार्दिक पांड्या का नाम आता है, जिनके नाम 8 इनिंग्स में 14 छक्के हैं। यूवी के रिकॉर्ड के कोई करीब है, तो वो सूर्या ही हैं।

पिछले कई टी20i मैचों में नहीं चला है सूर्यकुमार यादव का बल्ला

भारतीय T20 इंटरनेशनल कप्तान सूर्यकुमार यादव का बल्ला पिछले कुछ मुकाबले में नहीं चले हैं। एशिया कप 2025 में भी उनका बल्ला पूरी तरह से खामोश रहा था। उन्होंने 6 इनिंग्स में 18.0 की औसत से सिर्फ 77 रन बनाए थे। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर 47 नाबाद था। इसके अलावा 5 इनिंग्स में सिंगल डिजिट स्कोर में आउट हुए, जबकि 2 बार 20 के अंदर सिमट गए। उससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ भी 5 मैचों की सीरीज में 5 इनिंग्स में सिर्फ 28 रन बनाए थे, जिसमें 2 डक आउट था। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनके सामने भी एक बड़ी चुनौती है। इस दौरे पर अगर सूर्या का बल्ला नहीं चलता है, तो उनकी परेशानियां बढ़ सकती हैं।

और पढ़ें- वो 5 भारतीय जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20I में जड़े हैं सबसे ज्यादा छक्के