MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • T20 World Cup 2026: पाकिस्तान को 'बर्बाद' कर देगा ICC, भारत के साथ नहीं खेला तो करोड़ों का नुकसान तय

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान को 'बर्बाद' कर देगा ICC, भारत के साथ नहीं खेला तो करोड़ों का नुकसान तय

Pakistan Boycott T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरु होने में चंद दिन रह गए और इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट की बौखलाहट बढ़ गई है। टीम इंडिया के खिलाफ 15 फरवरी वाला मैच नहीं खेलने की बात कर दी है। आईसीसी एक्शन में आ गई है। परिणाम बुरा होगा। 

3 Min read
Author : Shivansh Shekhar
Published : Feb 02 2026, 09:59 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
पाकिस्तान का बड़ा डिसीजन
Image Credit : Getty

पाकिस्तान का बड़ा डिसीजन

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत होने में एक हफ्ते से भी कम समय रह गया है और इससे पहले विश्व क्रिकेट में खलबली मच गई है। पाकिस्तान की टीम ने इस टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ मुकाबले खेलने से इनकार कर दिया है। 15 फरवरी को ग्रुप स्टेज में होने वाले मुकाबले में पाकिस्तान क्रिकेट टीम मैदान पर खेलने के लिए नहीं उतरेगी। पाकिस्तान सरकार ने इस फैसले का खुद से आधिकारिक तौर पर ऐलान किया है।

25
टूर्नामेंट में खेलेगा पाकिस्तान
Image Credit : Getty

टूर्नामेंट में खेलेगा पाकिस्तान

पाकिस्तान सरकार ने बीते रविवार को एक ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी, कि उनके देश की क्रिकेट टीम T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ नहीं खेलेगी। इसके अलावा यह भी लिखा कि श्रीलंका जाने के लिए सभी खिलाड़ियों को अनुमति दे दी गई है। इसका मतलब यही है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम पूरे टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुई है। वो आने टीमों के खिलाफ होने वाले सारे मुकाबला खेलेगी, लेकिन टीम इंडिया के सामने एक भी मैच खेलने नहीं उतरेगी।

35
ग्रुप स्टेज से बाहर होगा पाकिस्तान?
Image Credit : Getty

ग्रुप स्टेज से बाहर होगा पाकिस्तान?

पाकिस्तान यदि 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले भारत के साथ मुकाबला खेलने के लिए नहीं उतरेगा, तो इसका पूरा परिणाम ग्रुप स्टेज से बाहर होकर भुगतना पड़ सकता है। इस निर्णय के बाद उनके दो अंक काट लिया जाएंगे और उसका फायदा सीधे भारत को मिलेगा। ग्रुप ए में क्वालिफिकेशन के लिए यह पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका होगा। सुपर 8 में जगह बनाने के लिए नेट रन रेट बेहतर होना जरूरी है। फैसले के बाद उनका नेट रनरेट ही खराब नहीं होगा, बल्कि ग्रुप स्टेज का एक भी मैच हारने पर टीम बाहर हो सकती है।

45
PCB को करोड़ों का नुकसान
Image Credit : Getty

PCB को करोड़ों का नुकसान

आईसीसी टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा कमाई करने वाला कोई मुकाबला है, तो वह इंडिया-पाकिस्तान का रहता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस एक मैच से जुड़े ब्रॉडकास्ट और स्पांसर रिवेन्यू में लगभग 38 मिलियन डॉलर यानि 320 करोड़ रुपए के आसपास का नुकसान झेलना पड़ सकता है। अगर ऐसा होता है, तो इस निर्णय के बाद पाकिस्तान के ब्रॉडकास्टर्स उनके ऊपर फिर भी करवा सकते हैं। पाकिस्तान का सालाना रेवेन्यू 34.5 मिलियन डॉलर (300 करोड़ रुपए) है, जो इस निर्णय के बाद रोका या काटा जा सकता है। पीसीबी का फाइनेंशियल कंडीशन पहले से ही बेकार है।

55
ICC का तगड़ा एक्शन
Image Credit : Getty

ICC का तगड़ा एक्शन

आईसीसी की 2024-27 साइकिल तक मीडिया राइट्स डील 29 हजार करोड़ रुपए की है, जिसका अधिकतर हिस्सा भारतीय बाजार से मिलता है। पाकिस्तान के फैसले के बाद इस पर तगड़ा असर होगा, ऐसे में आईसीसी पीसीबी को बड़ा झटका देने की तैयारी करेगी। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल टूर्नामेंट के नियमों के तहत जाकर फॉरफिट पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर फाइन भी लगा सकती है। इतना ही नहीं, बायलेट्रल सीरीज पर ब्रेक, एशिया कप से बाहर, विदेशी खिलाड़ियों को NOC नहीं देने जैसी भयंकर सजा पाकिस्तान को मिल सकता है।

About the Author

SS
Shivansh Shekhar
शिवांश शेखर। डिजिटल मीडिया में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़े हैं। इनको ऑटो और खेल बीट पर इंट्रेस्ट है। पूर्व में दैनिक जागरण के डिजिटल मीडिया, स्पोर्टस कीडा में भी काम कर चुके हैं। इनके पास पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री है। खेल-धर्म के साथ इनको ऑटो फील्ड पर लिखने की रुचि है। इनसे shivansh.shekar@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
क्रिकेट समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
पाकिस्तान ही नहीं, ये 4 टीमें भी कर चुकी हैं क्रिकेट वर्ल्ड मैच का बायकॉट, एक नाम बेहद चौंकाने वाला
Recommended image2
T20 World Cup 2026: भारत से मैच न खेल खुद के पैर पर कुल्हाड़ी मार रहा पाकिस्तान? 5 नुकसान झेल नहीं पाएगा
Recommended image3
Pakistan Boycott T20 World Cup 2026: नहीं होगा भारत-पाक महामुकाबला, जानें किसका फायदा किसे नुकसान?
Recommended image4
IND vs PAK U19 World Cup 2026: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को खदेड़ा, तोड़ दिया वर्ल्ड कप का सपना
Recommended image5
Pakistan Out Of U19 World Cup 2026: मैच खत्म होने से पहले पाकिस्तान का काम तमाम, सेमीफाइनल में पहुंचा भारत
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved